Song of Solomon 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Where has your beloved gone, O most beautiful among women? Which way has he turned? We will seek him with you.

HINCV

1 स्त्रियों में परम सुंदरी, कहां चला गया है तुम्हारा प्रेमी? किस मोड़ पर बढ़ गया है वह, हमें बताओ कि हम भी तुम्हारे साथ उसे खोजें?

BSB

2 My beloved has gone down to his garden, to the beds of spices, to pasture his flock in the gardens and to gather lilies.

HINCV

2 मेरा प्रेमी अपनी वाटिका में है, जहां बलसान की क्यारियां हैं. कि वह वहां अपनी भेड़-बकरियों को चराए, कि वहां वह सोसन के फूल इकट्ठा करे.

BSB

3 I belong to my beloved and he belongs to me; he pastures his flock among the lilies.

HINCV

3 मैं अपने प्रेमी की हो चुकी हूं तथा वह मेरा; वही, जो अपनी भेड़-बकरियों को सोसन के फूलों के बीच में चरा रहा है.

BSB

4 You are as beautiful, my darling, as Tirzah, as lovely as Jerusalem, as majestic as troops with banners.

HINCV

4 मेरी प्रियतमा, तुम तो वैसी ही सुंदर हो, जैसी तिरज़ाह, वैसी ही रूपवान, जैसी येरूशलेम, वैसी ही प्रभावशाली, जैसी झंडा फहराती हुई सेना.

BSB

5 Turn your eyes away from me, for they have overcome me. Your hair is like a flock of goats streaming down from Gilead.

HINCV

5 हटा लो मुझसे अपनी आंखें; क्योंकि उन्होंने मुझे व्याकुल कर दिया है. तुम्हारे बाल वैसे ही हैं, जैसे बकरियों का झुण्ड़, जो गिलआद से उतरा हुआ है.

BSB

6 Your teeth are like a flock of sheep coming up from the washing; each has its twin, and not one of them is lost.

HINCV

6 तुम्हारे दांत अभी-अभी ऊन कतरे हुए भेड़ों के समान हैं, उन सभी के जुड़वां बच्‍चे होते हैं, तथा जिनमें से एक भी अकेला नहीं है.

BSB

7 Your brow behind your veil is like a slice of pomegranate.

HINCV

7 तुम्हारे गाल ओढ़नी से ढंके हुए अनार की दो फांक के समान हैं.

BSB

8 There are sixty queens and eighty concubines, and maidens without number,

HINCV

8 वहां रानियों की संख्या साठ है तथा उपपत्नियों की अस्सी, दासियां अनगिनत हैं,

BSB

9 but my dove, my perfect one, is unique, the favorite of the mother who bore her. The maidens see her and call her blessed; the queens and concubines sing her praises.

HINCV

9 किंतु मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल सुंदरी, अनोखी है, अपनी माता की एकलौती संतान, अपनी जननी की दुलारी. जैसे ही दासियों ने उसे देखा, उसे धन्य कहा; रानियों तथा उपपत्नियों ने उसकी प्रशंसा की, उन्होंने कहा:

BSB

10 Who is this who shines like the dawn, as fair as the moon, as bright as the sun, as majestic as the stars in procession?

HINCV

10 कौन है यह, जो भोर के समान उद्भूत हो रही है, पूरे चांद के समान सुंदर, सूर्य के समान निर्मल, वैसी ही प्रभावशाली, जैसे झंडा फहराती हुई सेना?

BSB

11 I went down to the walnut grove to see the blossoms of the valley, to see if the vines were budding or the pomegranates were in bloom.

HINCV

11 मैं अखरोट के बगीचे में गयी कि घाटी में खिले फूलों को देखूं, कि यह पता करूं कि दाखलता में कलियां लगी हैं या नहीं. अनार के पेड़ों में फूल आए हैं या नहीं.

BSB

12 Before I realized it, my desire had set me among the royal chariots of my people.

HINCV

12 इसके पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मेरी इच्छाओं ने मुझे मेरे राजकुमार के रथों पर पहुंचा दिया.

BSB

13 Come back, come back, O Shulammite! Come back, come back, that we may gaze upon you. Why do you look at the Shulammite, as on the dance of Mahanaim?

HINCV

13 लौट आओ, शुलामी, लौट आओ; लौट आओ, लौट आओ, कि हम तुम्हें देख सकें! तुम लोग शुलामी को क्यों देखोगे, मानो यह कोई दो समूहों का नृत्य है?

Questions about Song of Solomon 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.