Song of Solomon 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 O that you were to me like a brother who nursed at my mother’s breasts! If I found you outdoors, I would kiss you, and no one would despise me. | HINIRV 1 भला होता कि तू मेरे भाई के समान होता, जिसने मेरी माता की छातियों से दूध पिया! तब मैं तुझे बाहर पाकर तेरा चुम्बन लेती, और कोई मेरी निन्दा न करता। |
| BSB 2 I would lead you and bring you to the house of my mother who taught me. I would give you spiced wine to drink, the nectar of my pomegranates. | HINIRV 2 मैं तुझको अपनी माता के घर ले चलती, और वह मुझ को सिखाती, और मैं तुझे मसाला मिला हुआ दाखमधु, और अपने अनारों का रस पिलाती। |
| BSB 3 His left hand is under my head, and his right arm embraces me. | HINIRV 3 काश, उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे होता, और अपने दाहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता! |
| BSB 4 O daughters of Jerusalem, I adjure you: Do not arouse or awaken love until the time is right. | HINIRV 4 हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम को शपथ धराती हूँ, कि तुम मेरे प्रेमी को न जगाना जब तक वह स्वयं न उठना चाहे। सहेलियाँ |
| BSB 5 Who is this coming up from the wilderness, leaning on her beloved? I roused you under the apple tree; there your mother conceived you; there she travailed and brought you forth. | HINIRV 5 यह कौन है जो अपने प्रेमी पर टेक लगाए हुए जंगल से चली आती है? वधू सेब के पेड़ के नीचे मैंने तुझे जगाया। वहाँ तेरी माता ने तुझे जन्म दिया वहाँ तेरी माता को पीड़ाएँ उठी। |
| BSB 6 Set me as a seal over your heart, as a seal upon your arm. For love is as strong as death, its jealousy as unrelenting as Sheol. Its sparks are fiery flames, the fiercest blaze of all. | HINIRV 6 मुझे नगीने के समान अपने हृदय पर लगा रख, और ताबीज़ की समान अपनी बाँह पर रख; क्योंकि प्रेम मृत्यु के तुल्य सामर्थी है, और ईर्ष्या कब्र के समान निर्दयी है। उसकी ज्वाला अग्नि की दमक है वरन् परमेश्वर ही की ज्वाला है। (यशा. 49:16) |
| BSB 7 Mighty waters cannot quench love; rivers cannot sweep it away. If a man were to give all the wealth of his house for love, his offer would be utterly scorned. | HINIRV 7 पानी की बाढ़ से भी प्रेम नहीं बुझ सकता, और न महानदों से डूब सकता है। यदि कोई अपने घर की सारी सम्पत्ति प्रेम के बदले दे दे तो भी वह अत्यन्त तुच्छ ठहरेगी। वधू का भाई |
| BSB 8 We have a little sister, and her breasts are not yet grown. What shall we do for our sister on the day she is spoken for? | HINIRV 8 हमारी एक छोटी बहन है, जिसकी छातियाँ अभी नहीं उभरीं। जिस दिन हमारी बहन के ब्याह की बात लगे, उस दिन हम उसके लिये क्या करें? |
| BSB 9 If she is a wall, we will build a tower of silver upon her. If she is a door, we will enclose her with panels of cedar. | HINIRV 9 यदि वह शहरपनाह होती तो हम उस पर चाँदी का कंगूरा बनाते; और यदि वह फाटक का किवाड़ होती, तो हम उस पर देवदार की लकड़ी के पटरे लगाते। वधू |
| BSB 10 I am a wall, and my breasts are like towers. So I have become in his eyes like one who brings peace. | HINIRV 10 मैं शहरपनाह थी और मेरी छातियाँ उसके गुम्मट; तब मैं अपने प्रेमी की दृष्टि में शान्ति लानेवाले के समान थी । (भज. 45:11) वर |
| BSB 11 Solomon had a vineyard in Baal-hamon. He leased it to the tenants. For its fruit, each was to bring a thousand shekels of silver. | HINIRV 11 बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उसने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चाँदी के हजार-हजार टुकड़े देने थे। (मत्ती 21:33) |
| BSB 12 But my own vineyard is mine to give; the thousand shekels are for you, O Solomon, and two hundred are for those who tend its fruit. | HINIRV 12 मेरी निज दाख की बारी मेरे ही लिये है; हे सुलैमान, हजार तुझी को और फल के रखवालों को दो सौ मिलें। |
| BSB 13 You who dwell in the gardens, my companions are listening for your voice. Let me hear it! | HINIRV 13 तू जो बारियों में रहती है, मेरे मित्र तेरा बोल सुनना चाहते हैं; उसे मुझे भी सुनने दे। वधू |
| BSB 14 Come away, my beloved, and be like a gazelle or a young stag on the mountains of spices. | HINIRV 14 हे मेरे प्रेमी, शीघ्रता कर, और सुगन्ध-द्रव्यों के पहाड़ों पर चिकारे या जवान हिरन के समान बन जा। |
Questions about Song of Solomon 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.