Song of Solomon 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 How beautiful are your sandaled feet, O daughter of the prince! The curves of your thighs are like jewels, the handiwork of a master. | HINIRV 1 हे कुलीन की पुत्री, तेरे पाँव जूतियों में क्या ही सुन्दर हैं! तेरी जाँघों की गोलाई ऐसे गहनों के समान है, जिसको किसी निपुण कारीगर ने रचा हो। |
| BSB 2 Your navel is a rounded goblet; it never lacks blended wine. Your waist is a mound of wheat encircled by the lilies. | HINIRV 2 तेरी नाभि गोल कटोरा है, जो मसाला मिले हुए दाखमधु से पूर्ण हो। तेरा पेट गेहूँ के ढेर के समान है जिसके चारों ओर सोसन फूल हों। |
| BSB 3 Your breasts are like two fawns, twins of a gazelle. | HINIRV 3 तेरी दोनों छातियाँ मृगनी के दो जुड़वे बच्चों के समान हैं। |
| BSB 4 Your neck is like a tower made of ivory; your eyes are like the pools of Heshbon by the gate of Bath-rabbim; your nose is like the tower of Lebanon, facing toward Damascus. | HINIRV 4 तेरा गला हाथी दाँत का मीनार है । तेरी आँखें हेशबोन के उन कुण्डों के समान हैं, जो बत्रब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के मीनार के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है। |
| BSB 5 Your head crowns you like Mount Carmel, the hair of your head like purple threads; the king is captured in your tresses. | HINIRV 5 तेरा सिर तुझ पर कर्मेल के समान शोभायमान है, और तेरे सिर के लटें बैंगनी रंग के वस्त्र के तुल्य है; राजा उन लटाओं में बँधुआ हो गया हैं। |
| BSB 6 How fair and pleasant you are, O love, with your delights! | HINIRV 6 हे प्रिय और मनभावनी कुमारी, तू कैसी सुन्दर और कैसी मनोहर है! |
| BSB 7 Your stature is like a palm tree; your breasts are clusters of fruit. | HINIRV 7 तेरा डील-डौल खजूर के समान शानदार है और तेरी छातियाँ अंगूर के गुच्छों के समान हैं। |
| BSB 8 I said, “I will climb the palm tree; I will take hold of its fruit.” May your breasts be like clusters of the vine, the fragrance of your breath like apples, | HINIRV 8 मैंने कहा, “मैं इस खजूर पर चढ़कर उसकी डालियों को पकड़ूँगा।” तेरी छातियाँ अंगूर के गुच्छे हों, और तेरी श्वास का सुगन्ध सेबों के समान हो, |
| BSB 9 and your mouth like the finest wine. May it flow smoothly to my beloved, gliding gently over lips and teeth. | HINIRV 9 और तेरे चुम्बन उत्तम दाखमधु के समान हैं वधू जो सरलता से होठों पर से धीरे धीरे बह जाती है। |
| BSB 10 I belong to my beloved, and his desire is for me. | HINIRV 10 मैं अपनी प्रेमी की हूँ। और उसकी लालसा मेरी ओर नित बनी रहती है । |
| BSB 11 Come, my beloved, let us go to the countryside; let us spend the night among the wildflowers. | HINIRV 11 हे मेरे प्रेमी, आ, हम खेतों में निकल जाएँ और गाँवों में रहें; |
| BSB 12 Let us go early to the vineyards to see if the vine has budded, if the blossom has opened, if the pomegranates are in bloom—there I will give you my love. | HINIRV 12 फिर सवेरे उठकर दाख की बारियों में चलें, और देखें कि दाखलता में कलियाँ लगी हैं कि नहीं, कि दाख के फूल खिले हैं या नहीं, और अनार फूले हैं या नहीं। वहाँ मैं तुझको अपना प्रेम दिखाऊँगी। |
| BSB 13 The mandrakes send forth a fragrance, and at our door is every delicacy, new as well as old, that I have treasured up for you, my beloved. | HINIRV 13 दूदाफलों से सुगन्ध आ रही है, और हमारे द्वारों पर सब भाँति के उत्तम फल हैं, नये और पुराने भी, जो, हे मेरे प्रेमी, मैंने तेरे लिये इकट्ठे कर रखे हैं। |
Questions about Song of Solomon 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.