Zechariah 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 In the eighth month of the second year of Darius, the word of the LORD came to the prophet Zechariah son of Berechiah, the son of Iddo, saying:

HINCV

1 राजा दारयावेश के शासनकाल के दूसरे साल के आठवें महीने में याहवेह का यह वचन बेरेखियाह के पुत्र और इद्दो के पोते ज़करयाह भविष्यवक्ता के पास आया:

BSB

2 “The LORD was very angry with your fathers.

HINCV

2 “याहवेह तुम्हारे पूर्वजों से बहुत क्रोधित थे.

BSB

3 So tell the people that this is what the LORD of Hosts says: ‘Return to Me, declares the LORD of Hosts, and I will return to you, says the LORD of Hosts.’

HINCV

3 इसलिये लोगों को बताओ: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘मेरे पास लौट आओ,’ सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है, ‘तो मैं भी तुम्हारे पास लौट आऊंगा,’ सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है.

BSB

4 Do not be like your fathers, to whom the former prophets proclaimed that this is what the LORD of Hosts says: ‘Turn now from your evil ways and deeds.’ But they did not listen or pay attention to Me, declares the LORD.

HINCV

4 अपने पूर्वजों के समान मत बनो, जिन्हें पहले के भविष्यवक्ताओं ने पुकार-पुकारकर कहा था: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘अपने बुरे चालचलन और अपने बुरे कार्यों को छोड़ो.’ किंतु उन्होंने न तो मेरी बातों को सुना और न ही मेरी ओर ध्यान दिया, याहवेह की घोषणा है.

BSB

5 Where are your fathers now? And the prophets, do they live forever?

HINCV

5 तुम्हारे पूर्वज अब कहां हैं? और भविष्यवक्ता, भविष्यद्वक्ता, क्या वे सदाकाल तक जीवित हैं?

BSB

6 But did not My words and My statutes, which I commanded My servants the prophets, overtake your fathers? They repented and said, ‘Just as the LORD of Hosts purposed to do to us according to our ways and deeds, so He has done to us.’”

HINCV

6 पर मेरे वचन और कानून, जो मैंने अपने सेवक भविष्यवक्ताओं को दिये थे, क्या वे तुम्हारे पूर्वजों की मृत्यु के बाद भी बने हुए नहीं हैं? “तब उन्होंने प्रायश्चित किया और कहा, ‘सर्वशक्तिमान याहवेह ने ठीक वही किया है जैसा कि हमारे चालचलन और हमारे कर्मों के कारण हमारे साथ किया जाना चाहिये, जैसा कि उन्होंने करने की ठानी थी.’”

BSB

7 On the twenty-fourth day of the eleventh month, the month of Shebat, in the second year of Darius, the word of the LORD came to the prophet Zechariah son of Berechiah, the son of Iddo.

HINCV

7 राजा दारयावेश के शासनकाल के दूसरे साल के ग्यारहवें महीने अर्थात् शबात महीने के चौबीसवें दिन याहवेह का यह वचन बेरेखियाह के पुत्र और इद्दो के पोते ज़करयाह भविष्यवक्ता के पास पहुंचा.

BSB

8 I looked out into the night and saw a man riding on a red horse. He was standing among the myrtle trees in the hollow, and behind him were red, sorrel, and white horses.

HINCV

8 रात के समय मैंने एक दर्शन में देखा कि मेरे सामने लाल घोड़े पर सवार एक व्यक्ति था. वह घाटी में मेंहदी के पेड़ों के बीच खड़ा था, और उसके पीछे लाल, भूरे और सफेद रंग के घोड़े थे.

BSB

9 “What are these, my lord?” I asked. And the angel who was speaking with me replied, “I will show you what they are.”

HINCV

9 तब मैंने पूछा, “हे मेरे प्रभु, ये क्या हैं?” जो स्वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, उसने उत्तर दिया, “मैं तुम्हें दिखाऊंगा कि ये क्या हैं.”

BSB

10 Then the man standing among the myrtle trees explained, “They are the ones the LORD has sent to patrol the earth.”

HINCV

10 तब जो व्यक्ति मेंहदी के पेड़ों के बीच खड़ा था, उसने कहा, “ये वे हैं जिन्हें याहवेह ने पूरे पृथ्वी पर भेजा है.”

BSB

11 And the riders answered the angel of the LORD who was standing among the myrtle trees, “We have patrolled the earth, and behold, all the earth is at rest and tranquil.”

HINCV

11 और उन्होंने याहवेह के उस स्वर्गदूत को यह सूचित किया, जो मेंहदी के पेड़ों के बीच खड़ा था, “हम पूरी पृथ्वी में गये और देखा कि सारी पृथ्वी में चैन और शांति है.”

BSB

12 Then the angel of the LORD said, “How long, O LORD of Hosts, will You withhold mercy from Jerusalem and the cities of Judah, with which You have been angry these seventy years?”

HINCV

12 तब याहवेह के दूत ने कहा, “हे सर्वशक्तिमान याहवेह, आप जो येरूशलेम तथा यहूदिया के शहरों पर पिछले सत्तर सालों से क्रोधित हैं, कब तक आप इन पर अपनी दया नहीं दिखाएंगे?”

BSB

13 So the LORD spoke kind and comforting words to the angel who was speaking with me.

HINCV

13 तब याहवेह ने उस स्वर्गदूत से, जो मुझसे बात कर रहा था, दयालु और सांत्वनापूर्ण शब्द कहा.

BSB

14 Then the angel who was speaking with me said, “Proclaim this word: This is what the LORD of Hosts says: ‘I am very jealous for Jerusalem and Zion,

HINCV

14 फिर वह स्वर्गदूत जो मुझसे बातें कर रहा था, उसने कहा, “इन बातों की घोषणा करो: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘येरूशलेम तथा ज़ियोन के प्रति मेरी बहुत जलन है,

BSB

15 but I am fiercely angry with the nations that are at ease. For I was a little angry, but they have added to the calamity.’

HINCV

15 और मैं उन जनताओं से बहुत क्रोधित हूं जो आराम में हैं. पहले मैं सिर्फ थोड़ा क्रोधित था, किंतु उन्होंने खुद ही अपनी विपत्तियां बढ़ा ली हैं.’

BSB

16 Therefore this is what the LORD says: ‘I will return to Jerusalem with mercy, and there My house will be rebuilt, declares the LORD of Hosts, and a measuring line will be stretched out over Jerusalem.’

HINCV

16 “इसलिये याहवेह का यह कहना है: ‘मैं कृपा करने के लिये येरूशलेम लौटूंगा, और वहां मेरे भवन को फिर से बनाया जाएगा. और येरूशलेम के ऊपर नापने की लकीर खींची जाएगी,’ सर्वशक्तिमान याहवेह की घोषणा है.

BSB

17 Proclaim further that this is what the LORD of Hosts says: ‘My cities will again overflow with prosperity; the LORD will again comfort Zion and choose Jerusalem.’”

HINCV

17 “आगे और घोषणा करो: सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: ‘मेरे नगर फिर समृद्ध होंगे, और याहवेह फिर ज़ियोन को सांत्वना देंगे तथा येरूशलेम को अपना ठहराएंगे.’”

BSB

18 Then I looked up and saw four horns.

HINCV

18 फिर मैंने देखा, और वहां मेरे सामने चार सींग थे.

BSB

19 So I asked the angel who was speaking with me, “What are these?” And he told me, “These are the horns that have scattered Judah, Israel, and Jerusalem.”

HINCV

19 तो मैंने उस स्वर्गदूत, जो मुझसे बातें कर रहा था, उससे पूछा, “ये क्या हैं?” उसने मुझे उत्तर दिया, “ये वे सींग हैं जिन्होंने यहूदिया, इस्राएल और येरूशलेम को तितर-बितर कर दिया है.”

BSB

20 Then the LORD showed me four craftsmen.

HINCV

20 फिर याहवेह ने मुझे चार शिल्पकार दिखाये.

BSB

21 “What are these coming to do?” I asked. And He replied, “These are the horns that scattered Judah so that no one could raise his head; but the craftsmen have come to terrify them and throw down these horns of the nations that have lifted up their horns against the land of Judah to scatter it.”

HINCV

21 मैंने पूछा, “ये क्या करने के लिये आये हैं?” उन्होंने उत्तर दिया, “ये वे सींग हैं जिन्होंने यहूदिया को तितर-बितर कर दिया है, ताकि कोई अपना सिर न उठा सके, पर ये शिल्पकार उन्हें भयभीत करने उन जनताओं के इन सीगों को काट डालने के लिये आए हैं जो यहूदिया देश के शत्रुओं को भयभीत कर देंगे और उन राष्ट्रों के सींग काट डालेंगे, जिन्होंने यहूदिया के लोगों को तितर-बितर करने के लिये आक्रमण किया है.”

Questions about Zechariah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.