Zechariah 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the eighth month of the second year of Darius, the word of the LORD came to the prophet Zechariah son of Berechiah, the son of Iddo, saying: | HINIRV 1 दारा के राज्य के दूसरे वर्ष के आठवें महीने में जकर्याह भविष्यद्वक्ता के पास जो बेरेक्याह का पुत्र और इद्दो का पोता था, यहोवा का यह वचन पहुँचा (एज्रा 4:24, 5:1) |
| BSB 2 “The LORD was very angry with your fathers. | HINIRV 2 “यहोवा तुम लोगों के पुरखाओं से बहुत ही क्रोधित हुआ था। |
| BSB 3 So tell the people that this is what the LORD of Hosts says: ‘Return to Me, declares the LORD of Hosts, and I will return to you, says the LORD of Hosts.’ | HINIRV 3 इसलिए तू इन लोगों से कह, सेनाओं का यहोवा यह कहता है: तुम मेरी ओर फिरो, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, तब मैं तुम्हारी ओर फिरूँगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। (याकू. 4:8, होशे 6:1) |
| BSB 4 Do not be like your fathers, to whom the former prophets proclaimed that this is what the LORD of Hosts says: ‘Turn now from your evil ways and deeds.’ But they did not listen or pay attention to Me, declares the LORD. | HINIRV 4 अपने पुरखाओं के समान न बनो, उनसे तो पूर्वकाल के भविष्यद्वक्ता यह पुकार पुकारकर कहते थे, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है, अपने बुरे मार्गों से, और अपने बुरे कामों से फिरो;’ परन्तु उन्होंने न तो सुना, और न मेरी ओर ध्यान दिया, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 5 Where are your fathers now? And the prophets, do they live forever? | HINIRV 5 तुम्हारे पुरखा कहाँ रहे? भविष्यद्वक्ता क्या सदा जीवित रहते हैं? |
| BSB 6 But did not My words and My statutes, which I commanded My servants the prophets, overtake your fathers? They repented and said, ‘Just as the LORD of Hosts purposed to do to us according to our ways and deeds, so He has done to us.’” | HINIRV 6 परन्तु मेरे वचन और मेरी आज्ञाएँ जिनको मैंने अपने दास नबियों को दिया था, क्या वे तुम्हारे पुरखाओं पर पूरी न हुईं? तब उन्होंने मन फिराया और कहा, सेनाओं के यहोवा ने हमारे चाल चलन और कामों के अनुसार हम से जैसा व्यवहार करने का निश्चय किया था, वैसा ही उसने हमको बदला दिया है।” (विला. 2:17) |
| BSB 7 On the twenty-fourth day of the eleventh month, the month of Shebat, in the second year of Darius, the word of the LORD came to the prophet Zechariah son of Berechiah, the son of Iddo. | HINIRV 7 दारा के दूसरे वर्ष के शबात नामक ग्यारहवें महीने के चौबीसवें दिन को जकर्याह नबी के पास जो बेरेक्याह का पुत्र और इद्दो का पोता था, यहोवा का वचन इस प्रकार पहुँचा |
| BSB 8 I looked out into the night and saw a man riding on a red horse. He was standing among the myrtle trees in the hollow, and behind him were red, sorrel, and white horses. | HINIRV 8 “मैंने रात को स्वप्न में क्या देखा कि एक पुरुष लाल घोड़े पर चढ़ा हुआ उन मेंहदियों के बीच खड़ा है जो नीचे स्थान में हैं, और उसके पीछे लाल और भूरे और श्वेत घोड़े भी खड़े हैं। (प्रका. 6:4) |
| BSB 9 “What are these, my lord?” I asked. And the angel who was speaking with me replied, “I will show you what they are.” | HINIRV 9 तब मैंने कहा, ‘हे मेरे प्रभु ये कौन हैं?’ तब जो दूत मुझसे बातें करता था, उसने मुझसे कहा, ‘मैं तुझे दिखाऊँगा कि ये कौन हैं।’ |
| BSB 10 Then the man standing among the myrtle trees explained, “They are the ones the LORD has sent to patrol the earth.” | HINIRV 10 फिर जो पुरुष मेंहदियों के बीच खड़ा था, उसने कहा, ‘यह वे हैं जिनको यहोवा ने पृथ्वी पर सैर अर्थात् घूमने के लिये भेजा है।’ |
| BSB 11 And the riders answered the angel of the LORD who was standing among the myrtle trees, “We have patrolled the earth, and behold, all the earth is at rest and tranquil.” | HINIRV 11 तब उन्होंने यहोवा के उस दूत से जो मेंहदियों के बीच खड़ा था, कहा, ‘हमने पृथ्वी पर सैर किया है, और क्या देखा कि सारी पृथ्वी में शान्ति और चैन है ।’ |
| BSB 12 Then the angel of the LORD said, “How long, O LORD of Hosts, will You withhold mercy from Jerusalem and the cities of Judah, with which You have been angry these seventy years?” | HINIRV 12 “तब यहोवा के दूत ने कहा, ‘हे सेनाओं के यहोवा, तू जो यरूशलेम और यहूदा के नगरों पर सत्तर वर्ष से क्रोधित है, इसलिए तू उन पर कब तक दया न करेगा?’ (प्रका. 6:10) |
| BSB 13 So the LORD spoke kind and comforting words to the angel who was speaking with me. | HINIRV 13 और यहोवा ने उत्तर में उस दूत से जो मुझसे बातें करता था, अच्छी-अच्छी और शान्ति की बातें कहीं। |
| BSB 14 Then the angel who was speaking with me said, “Proclaim this word: This is what the LORD of Hosts says: ‘I am very jealous for Jerusalem and Zion, | HINIRV 14 तब जो दूत मुझसे बातें करता था, उसने मुझसे कहा, ‘तू पुकारकर कह कि सेनाओं का यहोवा यह कहता है, मुझे यरूशलेम और सिय्योन के लिये बड़ी जलन हुई है। |
| BSB 15 but I am fiercely angry with the nations that are at ease. For I was a little angry, but they have added to the calamity.’ | HINIRV 15 जो अन्यजातियाँ सुख से रहती हैं, उनसे मैं क्रोधित हूँ; क्योंकि मैंने तो थोड़ा सा क्रोध किया था, परन्तु उन्होंने विपत्ति को बढ़ा दिया। |
| BSB 16 Therefore this is what the LORD says: ‘I will return to Jerusalem with mercy, and there My house will be rebuilt, declares the LORD of Hosts, and a measuring line will be stretched out over Jerusalem.’ | HINIRV 16 इस कारण यहोवा यह कहता है, अब मैं दया करके यरूशलेम को लौट आया हूँ; मेरा भवन उसमें बनेगा, और यरूशलेम पर नापने की डोरी डाली जाएगी, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 17 Proclaim further that this is what the LORD of Hosts says: ‘My cities will again overflow with prosperity; the LORD will again comfort Zion and choose Jerusalem.’” | HINIRV 17 “‘फिर यह भी पुकारकर कह कि सेनाओं का यहोवा यह कहता है, मेरे नगर फिर उत्तम वस्तुओं से भर जाएँगे, और यहोवा फिर सिय्योन को शान्ति देगा; और यरूशलेम को फिर अपना ठहराएगा।’” |
| BSB 18 Then I looked up and saw four horns. | HINIRV 18 फिर मैंने जो आँखें उठाई, तो क्या देखा कि चार सींग हैं। |
| BSB 19 So I asked the angel who was speaking with me, “What are these?” And he told me, “These are the horns that have scattered Judah, Israel, and Jerusalem.” | HINIRV 19 तब जो दूत मुझसे बातें करता था, उससे मैंने पूछा, “ये क्या हैं?” उसने मुझसे कहा, “ये वे ही सींग हैं, जिन्होंने यहूदा और इस्राएल और यरूशलेम को तितर-बितर किया है।” |
| BSB 20 Then the LORD showed me four craftsmen. | HINIRV 20 फिर यहोवा ने मुझे चार लोहार दिखाए। |
| BSB 21 “What are these coming to do?” I asked. And He replied, “These are the horns that scattered Judah so that no one could raise his head; but the craftsmen have come to terrify them and throw down these horns of the nations that have lifted up their horns against the land of Judah to scatter it.” | HINIRV 21 तब मैंने पूछा, “ये क्या करने को आए हैं?” उसने कहा, “ये वे ही सींग हैं, जिन्होंने यहूदा को ऐसा तितर-बितर किया कि कोई सिर न उठा सका; परन्तु ये लोग उन्हें भगाने के लिये और उन जातियों के सींगों को काट डालने के लिये आए हैं जिन्होंने यहूदा के देश को तितर-बितर करने के लिये उनके विरुद्ध अपने-अपने सींग उठाए थे।” |
Questions about Zechariah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.