Zechariah 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the burden of the word of the LORD concerning Israel. Thus declares the LORD, who stretches out the heavens and lays the foundation of the earth, who forms the spirit of man within him: | HINIRV 1 इस्राएल के विषय में यहोवा का कहा हुआ भारी वचन: यहोवा जो आकाश का ताननेवाला, पृथ्वी की नींव डालनेवाला और मनुष्य की आत्मा का रचनेवाला है, यहोवा की यह वाणी है, |
| BSB 2 “Behold, I will make Jerusalem a cup of drunkenness to all the surrounding peoples. Judah will be besieged, as well as Jerusalem. | HINIRV 2 “देखो, मैं यरूशलेम को चारों ओर की सब जातियों के लिये लड़खड़ा देने के नशा का कटोरा ठहरा दूँगा; और जब यरूशलेम घेर लिया जाएगा तब यहूदा की दशा भी ऐसी ही होगी। |
| BSB 3 On that day, when all the nations of the earth gather against her, I will make Jerusalem a heavy stone for all the peoples; all who would heave it away will be severely injured. | HINIRV 3 और उस समय पृथ्वी की सारी जातियाँ यरूशलेम के विरुद्ध इकट्ठी होंगी, तब मैं उसको इतना भारी पत्थर बनाऊँगा, कि जो उसको उठाएँगे वे बहुत ही घायल होंगे। (लूका 21:24, मत्ती 21:44) |
| BSB 4 On that day, declares the LORD, I will strike every horse with panic, and every rider with madness. I will keep a watchful eye on the house of Judah, but I will strike with blindness all the horses of the nations. | HINIRV 4 यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं हर एक घोड़े को घबरा दूँगा, और उसके सवार को घायल करूँगा। परन्तु मैं यहूदा के घराने पर कृपादृष्टि रखूँगा, जब मैं अन्यजातियों के सब घोड़ों को अंधा कर डालूँगा। |
| BSB 5 Then the leaders of Judah will say in their hearts: ‘The people of Jerusalem are my strength, for the LORD of Hosts is their God.’ | HINIRV 5 तब यहूदा के अधिपति सोचेंगे, ‘यरूशलेम के निवासी अपने परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा की सहायता से मेरे सहायक बनेंगे।’ |
| BSB 6 On that day I will make the clans of Judah like a firepot in a woodpile, like a flaming torch among the sheaves; they will consume all the peoples around them on the right and on the left, while the people of Jerusalem remain secure there. | HINIRV 6 “उस समय मैं यहूदा के अधिपतियों को ऐसा कर दूँगा, जैसी लकड़ी के ढेर में आग भरी अँगीठी या पूले में जलती हुई मशाल होती है, अर्थात् वे दाएँ-बाएँ चारों ओर के सब लोगों को भस्म कर डालेंगे; और यरूशलेम जहाँ अब बसी है, वहीं बसी रहेगी, यरूशलेम में ही। |
| BSB 7 The LORD will save the tents of Judah first, so that the glory of the house of David and of the people of Jerusalem may not be greater than that of Judah. | HINIRV 7 “और यहोवा पहले यहूदा के तम्बुओं का उद्धार करेगा, कहीं ऐसा न हो कि दाऊद का घराना और यरूशलेम के निवासी अपने-अपने वैभव के कारण यहूदा के विरुद्ध बड़ाई मारें। |
| BSB 8 On that day the LORD will defend the people of Jerusalem, so that the weakest among them will be like David, and the house of David will be like God, like the angel of the LORD going before them. | HINIRV 8 उस दिन यहोवा यरूशलेम के निवासियों को मानो ढाल से बचा लेगा, और उस समय उनमें से जो ठोकर खानेवाला हो वह दाऊद के समान होगा; और दाऊद का घराना परमेश्वर के समान होगा, अर्थात् यहोवा के उस दूत के समान जो उनके आगे-आगे चलता था। |
| BSB 9 So on that day I will set out to destroy all the nations that come against Jerusalem. | HINIRV 9 उस दिन मैं उन सब जातियों का नाश करने का यत्न करूँगा जो यरूशलेम पर चढ़ाई करेंगी। |
| BSB 10 Then I will pour out on the house of David and on the people of Jerusalem a spirit of grace and prayer, and they will look on Me, the One they have pierced. They will mourn for Him as one mourns for an only child, and grieve bitterly for Him as one grieves for a firstborn son. | HINIRV 10 “मैं दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों पर अपना अनुग्रह करनेवाली और प्रार्थना सिखानेवाली आत्मा उण्डेलूँगा, तब वे मुझे ताकेंगे अर्थात् जिसे उन्होंने बेधा है, और उसके लिये ऐसे रोएँगे जैसे एकलौते पुत्र के लिये रोते-पीटते हैं, और ऐसा भारी शोक करेंगे, जैसा पहलौठे के लिये करते हैं। (यूह. 19:37, मत्ती 24:30, प्रका. 1:7) |
| BSB 11 On that day the wailing in Jerusalem will be as great as the wailing of Hadad-rimmon in the plain of Megiddo. | HINIRV 11 उस समय यरूशलेम में इतना रोना-पीटना होगा जैसा मगिद्दोन की तराई में हदद्रिम्मोन में हुआ था। (प्रका. 16:16) |
| BSB 12 The land will mourn, each clan on its own: the clan of the house of David and their wives, the clan of the house of Nathan and their wives, | HINIRV 12 सारे देश में विलाप होगा, हर एक परिवार में अलग-अलग; अर्थात् दाऊद के घराने का परिवार अलग, और उनकी स्त्रियाँ अलग; नातान के घराने का परिवार अलग, और उनकी स्त्रियाँ अलग; |
| BSB 13 the clan of the house of Levi and their wives, the clan of Shimei and their wives, | HINIRV 13 लेवी के घराने का परिवार अलग और उनकी स्त्रियाँ अलग; शिमियों का परिवार अलग; और उनकी स्त्रियाँ अलग; |
| BSB 14 and all the remaining clans and their wives. | HINIRV 14 और जितने परिवार रह गए हों हर एक परिवार अलग - अलग और उनकी स्त्रियाँ भी अलग-अलग। |
Questions about Zechariah 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.