Zechariah 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Again the word of the LORD of Hosts came to me, saying: | HINIRV 1 फिर सेनाओं के यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 2 This is what the LORD of Hosts says: “I am jealous for Zion with great zeal; I am jealous for her with great fervor.” | HINIRV 2 “सेनाओं का यहोवा यह कहता है: सिय्योन के लिये मुझे बड़ी जलन हुई वरन् बहुत ही जलजलाहट मुझ में उत्पन्न हुई है। |
| BSB 3 This is what the LORD says: “I will return to Zion and dwell in Jerusalem. Then Jerusalem will be called the City of Truth, and the mountain of the LORD of Hosts will be called the Holy Mountain.” | HINIRV 3 यहोवा यह कहता है: मैं सिय्योन में लौट आया हूँ, और यरूशलेम के बीच में वास किए रहूँगा, और यरूशलेम सच्चाई का नगर कहलाएगा, और सेनाओं के यहोवा का पर्वत, पवित्र पर्वत कहलाएगा। |
| BSB 4 This is what the LORD of Hosts says: “Old men and old women will again sit along the streets of Jerusalem, each with a staff in hand because of great age. | HINIRV 4 सेनाओं का यहोवा यह कहता है, यरूशलेम के चौकों में फिर बूढ़े और बूढ़ियाँ बहुत आयु की होने के कारण, अपने-अपने हाथ में लाठी लिए हुए बैठा करेंगी। |
| BSB 5 And the streets of the city will be filled with boys and girls playing there.” | HINIRV 5 और नगर के चौक खेलनेवाले लड़कों और लड़कियों से भरे रहेंगे। |
| BSB 6 This is what the LORD of Hosts says: “If this is impossible in the eyes of the remnant of this people in these days, should it also be impossible in My eyes?” declares the LORD of Hosts. | HINIRV 6 सेनाओं का यहोवा यह कहता है: चाहे उन दिनों में यह बात इन बचे हुओं की दृष्टि में अनोखी ठहरे, परन्तु क्या मेरी दृष्टि में भी यह अनोखी ठहरेगी, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है? (भज. 118:23) |
| BSB 7 This is what the LORD of Hosts says: “I will save My people from the land of the east and from the land of the west. | HINIRV 7 सेनाओं का यहोवा यह कहता है, देखो, मैं अपनी प्रजा का उद्धार करके उसे पूरब से और पश्चिम से ले आऊँगा; |
| BSB 8 I will bring them back to dwell in Jerusalem, where they will be My people, and I will be their faithful and righteous God.” | HINIRV 8 और मैं उन्हें ले आकर यरूशलेम के बीच में बसाऊँगा; और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा, यह तो सच्चाई और धार्मिकता के साथ होगा।” |
| BSB 9 This is what the LORD of Hosts says: “Let your hands be strong, you who now hear these words spoken by the prophets who were present when the foundations were laid to rebuild the temple, the house of the LORD of Hosts. | HINIRV 9 सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “तुम इन दिनों में ये वचन उन भविष्यद्वक्ताओं के मुख से सुनते हो जो सेनाओं के यहोवा के भवन की नींव डालने के समय अर्थात् मन्दिर के बनने के समय में थे। |
| BSB 10 For before those days neither man nor beast received wages, nor was there safety from the enemy for anyone who came or went, for I had turned every man against his neighbor. | HINIRV 10 उन दिनों के पहले, न तो मनुष्य की मजदूरी मिलती थी और न पशु का भाड़ा, वरन् सतानेवालों के कारण न तो आनेवाले को चैन मिलता था और न जानेवाले को; क्योंकि मैं सब मनुष्यों से एक दूसरे पर चढ़ाई कराता था। |
| BSB 11 But now I will not treat the remnant of this people as I did in the past,” declares the LORD of Hosts. | HINIRV 11 परन्तु अब मैं इस प्रजा के बचे हुओं से ऐसा बर्ताव न करूँगा जैसा कि पिछले दिनों में करता था, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 12 “For the seed will be prosperous, the vine will yield its fruit, the ground will yield its produce, and the skies will give their dew. To the remnant of this people I will give all these things as an inheritance. | HINIRV 12 क्योंकि अब शान्ति के समय की उपज अर्थात् दाखलता फला करेगी, पृथ्वी अपनी उपज उपजाया करेगी, और आकाश से ओस गिरा करेगी; क्योंकि मैं अपनी इस प्रजा के बचे हुओं को इन सब का अधिकारी कर दूँगा। |
| BSB 13 As you have been a curse among the nations, O house of Judah and house of Israel, so I will save you, and you will be a blessing. Do not be afraid; let your hands be strong.” | HINIRV 13 हे यहूदा के घराने, और इस्राएल के घराने, जिस प्रकार तुम अन्यजातियों के बीच श्राप के कारण थे उसी प्रकार मैं तुम्हारा उद्धार करूँगा, और तुम आशीष के कारण होगे । इसलिए तुम मत डरो, और न तुम्हारे हाथ ढीले पड़ने पाएँ।” |
| BSB 14 For this is what the LORD of Hosts says: “Just as I resolved to bring disaster upon you when your fathers provoked Me to anger, and I did not relent,” says the LORD of Hosts, | HINIRV 14 क्योंकि सेनाओं का यहोवा यह कहता है: “जिस प्रकार जब तुम्हारे पुरखा मुझे क्रोध दिलाते थे, तब मैंने उनकी हानि करने की ठान ली थी और फिर न पछताया, |
| BSB 15 “so now I have resolved to do good again to Jerusalem and Judah. Do not be afraid. | HINIRV 15 उसी प्रकार मैंने इन दिनों में यरूशलेम की और यहूदा के घराने की भलाई करने की ठान ली है; इसलिए तुम मत डरो। |
| BSB 16 These are the things you must do: Speak truth to one another, render true and sound judgments in your gates, | HINIRV 16 जो-जो काम तुम्हें करना चाहिये, वे ये हैं: एक दूसरे के साथ सत्य बोला करना, अपनी कचहरियों में सच्चाई का और मेल मिलाप की नीति का न्याय करना, (इफि. 4:25) |
| BSB 17 do not plot evil in your hearts against your neighbor, and do not love to swear falsely, for I hate all these things,” declares the LORD. | HINIRV 17 और अपने-अपने मन में एक दूसरे की हानि की कल्पना न करना, और झूठी शपथ से प्रीति न रखना, क्योंकि इन सब कामों से मैं घृणा करता हूँ, यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 18 Then the word of the LORD of Hosts came to me, saying, | HINIRV 18 फिर सेनाओं के यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 19 “This is what the LORD of Hosts says: The fasts of the fourth, the fifth, the seventh, and the tenth months will become times of joy and gladness, cheerful feasts for the house of Judah. Therefore you are to love both truth and peace.” | HINIRV 19 “सेनाओं का यहोवा यह कहता है: चौथे, पाँचवें, सातवें और दसवें महीने में जो-जो उपवास के दिन होते हैं, वे यहूदा के घराने के लिये हर्ष और आनन्द और उत्सव के पर्वों के दिन हो जाएँगे; इसलिए अब तुम सच्चाई और मेल मिलाप से प्रीति रखो। |
| BSB 20 This is what the LORD of Hosts says: “Peoples will yet come—the residents of many cities— | HINIRV 20 “सेनाओं का यहोवा यह कहता है: ऐसा समय आनेवाला है कि देश-देश के लोग और बहुत नगरों के रहनेवाले आएँगे। |
| BSB 21 and the residents of one city will go to another, saying: ‘Let us go at once to plead before the LORD and to seek the LORD of Hosts. I myself am going.’ | HINIRV 21 और एक नगर के रहनेवाले दूसरे नगर के रहनेवालों के पास जाकर कहेंगे, ‘यहोवा से विनती करने और सेनाओं के यहोवा को ढूँढ़ने के लिये चलो; मैं भी चलूँगा।’ |
| BSB 22 And many peoples and strong nations will come to seek the LORD of Hosts in Jerusalem and to plead before the LORD.” | HINIRV 22 बहुत से देशों के वरन् सामर्थी जातियों के लोग यरूशलेम में सेनाओं के यहोवा को ढूँढ़ने और यहोवा से विनती करने के लिये आएँगे। |
| BSB 23 This is what the LORD of Hosts says: “In those days ten men from the nations of every tongue will tightly grasp the robe of a Jew, saying, ‘Let us go with you, for we have heard that God is with you.’” | HINIRV 23 सेनाओं का यहोवा यह कहता है: उन दिनों में भाँति-भाँति की भाषा बोलनेवाली सब जातियों में से दस मनुष्य, एक यहूदी पुरुष के वस्त्र की छोर को यह कहकर पकड़ लेंगे, ‘हम तुम्हारे संग चलेंगे, क्योंकि हमने सुना है कि परमेश्वर तुम्हारे साथ है।’” |
Questions about Zechariah 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.