Zechariah 8

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Again the word of the LORD of Hosts came to me, saying:

HINCV

1 सर्वशक्तिमान याहवेह का वचन मेरे पास आया.

BSB

2 This is what the LORD of Hosts says: “I am jealous for Zion with great zeal; I am jealous for her with great fervor.”

HINCV

2 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “ज़ियोन के लिये मैं बहुत जलन रखता हूं; मैं उसके लिये ईर्ष्या से जल रहा हूं.”

BSB

3 This is what the LORD says: “I will return to Zion and dwell in Jerusalem. Then Jerusalem will be called the City of Truth, and the mountain of the LORD of Hosts will be called the Holy Mountain.”

HINCV

3 याहवेह का यह कहना है: “मैं ज़ियोन लौट आऊंगा और येरूशलेम में निवास करूंगा. तब येरूशलेम ईमानदार शहर कहलाएगा, और सर्वशक्तिमान याहवेह का पर्वत, पवित्र पर्वत कहलाएगा.”

BSB

4 This is what the LORD of Hosts says: “Old men and old women will again sit along the streets of Jerusalem, each with a staff in hand because of great age.

HINCV

4 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “एक बार फिर येरूशलेम के गलियों में बूढ़े पुरुष और महिलायें बैठा करेंगी और बहुत उम्र होने के कारण हर एक के हाथ में लाठी होगी.

BSB

5 And the streets of the city will be filled with boys and girls playing there.”

HINCV

5 शहर की गलियां खेलते हुए बालक-बालिकाओं से भरी होंगी.”

BSB

6 This is what the LORD of Hosts says: “If this is impossible in the eyes of the remnant of this people in these days, should it also be impossible in My eyes?” declares the LORD of Hosts.

HINCV

6 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “उस समय इन लोगों के बचे हुओं को यह अद्भुत लगे, पर क्या यह मुझे अद्भुत लगेगा?” सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है.

BSB

7 This is what the LORD of Hosts says: “I will save My people from the land of the east and from the land of the west.

HINCV

7 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “मैं अपने लोगों को पूर्व और पश्चिम के देशों से बचाऊंगा.

BSB

8 I will bring them back to dwell in Jerusalem, where they will be My people, and I will be their faithful and righteous God.”

HINCV

8 मैं उन्हें येरूशलेम में बसने के लिये वापस ले आऊंगा; वे मेरे लोग होंगे, और मैं उनके परमेश्वर के रूप में उनके प्रति विश्वासयोग्य और धर्मी ठहरूंगा.”

BSB

9 This is what the LORD of Hosts says: “Let your hands be strong, you who now hear these words spoken by the prophets who were present when the foundations were laid to rebuild the temple, the house of the LORD of Hosts.

HINCV

9 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “अब तुम इन बातों को सुनो, ‘तुम्हारे हाथ मजबूत रहें ताकि मंदिर को बनाया जा सके.’ यही बात उन भविष्यवक्ताओं के द्वारा कही गई है जो सर्वशक्तिमान याहवेह के भवन की नीव डालने के समय उपस्थित थे.

BSB

10 For before those days neither man nor beast received wages, nor was there safety from the enemy for anyone who came or went, for I had turned every man against his neighbor.

HINCV

10 उस समय से पहले न तो मनुष्य को मजदूरी मिलती थी और न ही पशुओं के लिए भाड़ा. अपने शत्रुओं के कारण, कोई भी अपने काम-धंधे में जाने के लिये सुरक्षित नहीं था, क्योंकि मैंने ही उन्हें एक दूसरे के विरुद्ध कर रखा था.

BSB

11 But now I will not treat the remnant of this people as I did in the past,” declares the LORD of Hosts.

HINCV

11 पर अब मैं इन लोगों के बचे हुओं से वैसा व्यवहार न करूंगा, जैसा कि पहले के दिनों में करता था,” सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है.

BSB

12 “For the seed will be prosperous, the vine will yield its fruit, the ground will yield its produce, and the skies will give their dew. To the remnant of this people I will give all these things as an inheritance.

HINCV

12 “बीज अच्छी तरह से बढ़ेगा, अंगूर की लता में फल लगेगा, भूमि में फसल होगी, और आकाश से ओस पड़ेगी. मैं ये सब चीज़ें इन लोगों के बचे हुओं को एक उत्तराधिकार के रूप में दूंगा.

BSB

13 As you have been a curse among the nations, O house of Judah and house of Israel, so I will save you, and you will be a blessing. Do not be afraid; let your hands be strong.”

HINCV

13 जैसा कि हे यहूदिया और इस्राएल, तुम जाति-जाति के लोगों के बीच एक अभिशाप बन गये हो, तो मैं तुम्हें बचाऊंगा, और तुम एक आशीष का कारण बनोगे. भयभीत न हो, पर तुम्हारे हाथ मजबूत बने रहें.”

BSB

14 For this is what the LORD of Hosts says: “Just as I resolved to bring disaster upon you when your fathers provoked Me to anger, and I did not relent,” says the LORD of Hosts,

HINCV

14 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “जब तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे क्रोधित किया था, तो जैसा कि मैंने तुम्हारे ऊपर विपत्ति लाने और दया न करने की बात ठान ली थी,” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है,

BSB

15 “so now I have resolved to do good again to Jerusalem and Judah. Do not be afraid.

HINCV

15 “वैसा ही अब मैंने येरूशलेम तथा यहूदिया पर फिर से भलाई करने की ठान ली है. भयभीत न हो.

BSB

16 These are the things you must do: Speak truth to one another, render true and sound judgments in your gates,

HINCV

16 ये वे बातें हैं, जिन्हें तुम्हें करना है: एक दूसरे के साथ सत्य बोलो, और अपने अदालतों में सच और सही निर्णय दिया करो;

BSB

17 do not plot evil in your hearts against your neighbor, and do not love to swear falsely, for I hate all these things,” declares the LORD.

HINCV

17 एक दूसरे के विरुद्ध बुरी युक्ति न करो, और झूठी शपथ खाने में तत्पर न हो. क्योंकि मैं इन सब बातों से घृणा करता हूं,” याहवेह की यह घोषणा है.

BSB

18 Then the word of the LORD of Hosts came to me, saying,

HINCV

18 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह वचन मेरे पास आया.

BSB

19 “This is what the LORD of Hosts says: The fasts of the fourth, the fifth, the seventh, and the tenth months will become times of joy and gladness, cheerful feasts for the house of Judah. Therefore you are to love both truth and peace.”

HINCV

19 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “चौथे, पांचवें, सातवें तथा दसवें माह के उपवास यहूदिया के लिए आनंद और खुशी के अवसर और सुखद पर्व हो जायेंगे. अतः सत्य और शांति से प्रेम करो.”

BSB

20 This is what the LORD of Hosts says: “Peoples will yet come—the residents of many cities—

HINCV

20 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “बहुत से लोग और बहुत से शहरों के रहनेवाले आएंगे,

BSB

21 and the residents of one city will go to another, saying: ‘Let us go at once to plead before the LORD and to seek the LORD of Hosts. I myself am going.’

HINCV

21 और एक शहर के रहनेवाले दूसरे शहर में जाकर कहेंगे, ‘आओ, याहवेह से विनती करने तुरंत चलें और सर्वशक्तिमान याहवेह की खोज में रहें. मैं स्वयं जा रहा हूं.’

BSB

22 And many peoples and strong nations will come to seek the LORD of Hosts in Jerusalem and to plead before the LORD.”

HINCV

22 और बहुत सारे लोग और सामर्थ्यी जातियों के लोग सर्वशक्तिमान याहवेह को खोजने और उससे विनती करने येरूशलेम आएंगे.”

BSB

23 This is what the LORD of Hosts says: “In those days ten men from the nations of every tongue will tightly grasp the robe of a Jew, saying, ‘Let us go with you, for we have heard that God is with you.’”

HINCV

23 सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “उन दिनों में सब भाषाओं और जातियों से दस व्यक्ति एक यहूदी व्यक्ति को उसके कपड़े के छोर से पकड़कर कहेंगे, ‘हम तुम्हारे साथ चलते हैं, क्योंकि हमने यह सुना है कि परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं.’”

Questions about Zechariah 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.