Zechariah 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the burden of the word of the LORD against the land of Hadrach and Damascus its resting place—for the eyes of men and of all the tribes of Israel are upon the LORD—

HINCV

1 एक भविष्यवाणी: हद्राख देश के विरुद्ध में याहवेह का यह वचन है और इसका प्रभाव दमेशेक पर पड़ेगा— क्योंकि सारे लोगों और इस्राएल के सारे गोत्रों की दृष्टि याहवेह पर लगी है—

BSB

2 and also against Hamath, which borders it, as well as Tyre and Sidon, though they are very shrewd.

HINCV

2 और इसकी सीमा से लगे देश हामाथ पर लगी है, और सोर और सीदोन पर भी लगी है, यद्यपि वे बहुत कुशल हैं.

BSB

3 Tyre has built herself a fortress; she has heaped up silver like dust, and gold like the dirt of the streets.

HINCV

3 सोर ने अपने लिए एक दृढ़ गढ़ बनाया है; उसने चांदी को धूल के समान, और सोना को गली के कीचड़ के समान बटोर रखा है.

BSB

4 Behold, the Lord will impoverish her and cast her wealth into the sea, and she will be consumed by fire.

HINCV

4 पर प्रभु उसकी सब चीज़ों को ले लेगा और उसकी शक्ति को समुद्र में डाल देगा, और वह आग में जलकर नष्ट हो जाएगी.

BSB

5 Ashkelon will see and fear; Gaza will writhe in agony, as will Ekron, for her hope will wither. There will cease to be a king in Gaza, and Ashkelon will be uninhabited.

HINCV

5 अश्कलोन यह देखकर भयभीत होगा; अज्जाह अति कष्ट में छटपटाएगा, और यही स्थिति एक्रोन की भी होगी, क्योंकि उसकी आशा जाती रहेगी. अज्जाह में राजा न रह जाएगा और अश्कलोन को त्याग दिया जाएगा.

BSB

6 A mixed race will occupy Ashdod, and I will cut off the pride of the Philistines.

HINCV

6 एक दोगली जाति के लोग अशदोद पर अधिकार कर लेंगे, और मैं फिलिस्तीनियों के घमंड को तोड़ दूंगा.

BSB

7 I will remove the blood from their mouths and the abominations from between their teeth. Then they too will become a remnant for our God; they will become like a clan in Judah, and Ekron will be like the Jebusites.

HINCV

7 मैं उनके मुंह में से रक्त, और उनके दांतों के बीच से निषेध किए गये भोजन को छीन लूंगा. तब वे जो बच जाएंगे, वे हमारे परमेश्वर के हो जाएंगे और यहूदिया में एक गोत्र बन जाएंगे, और एक्रोन यबूसियों के समान हो जाएगा.

BSB

8 But I will camp around My house because of an army, because of those who march to and fro, and never again will an oppressor overrun My people, for now I keep watch with My own eyes.

HINCV

8 पर मैं अपने मंदिर को लुटेरों से बचाने के लिये उसकी पहरेदारी हेतु पड़ाव डालूंगा. कोई भी अत्याचारी फिर कभी मेरे लोगों पर अधिकार करने न पाएगा, क्योंकि अब मैं पहरेदारी कर रहा हूं.

BSB

9 Rejoice greatly, O Daughter of Zion! Shout in triumph, O Daughter of Jerusalem! See, your King comes to you, righteous and victorious, humble and riding on a donkey, on a colt, the foal of a donkey.

HINCV

9 हे बेटी ज़ियोन, अति आनंदित हो! हे बेटी येरूशलेम, जय जयकार करो! देखो, तुम्हारा राजा तुम्हारे पास आ रहा है, वह धर्मी और विजयी होकर आता है, वह विनम्र और एक गधे पर, एक बछड़े पर, एक गधी के बच्‍चे पर सवार है.

BSB

10 And I will cut off the chariot from Ephraim and the horse from Jerusalem, and the bow of war will be broken. Then He will proclaim peace to the nations. His dominion will extend from sea to sea, and from the Euphrates to the ends of the earth.

HINCV

10 मैं एफ्राईम से रथों को और येरूशलेम से युद्ध के घोड़ों को ले लूंगा, और युद्ध के धनुष तोड़ दिये जाएंगे. तब वह जाति-जाति के लोगों के बीच शांति की घोषणा करेगा. उसका साम्राज्य एक समुद्र से लेकर दूसरे समुद्र तक और नदी से लेकर पृथ्वी के छोर तक फैलेगा.

BSB

11 As for you, because of the blood of My covenant, I will release your prisoners from the waterless pit.

HINCV

11 जहां तक तुम्हारा संबंध है, तुम्हारे साथ मेरी वाचा के लहू के कारण, मैं तुम्हारे कैदियों को उस जलहीन गड्ढे से बाहर निकाल लूंगा.

BSB

12 Return to your stronghold, O prisoners of hope; even today I declare that I will restore to you double.

HINCV

12 हे आशा लिये हुए कैदियों, अपने गढ़ में लौट आओ; आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं तुम्हें उसका दो गुणा लौटा दूंगा.

BSB

13 For I will bend Judah as My bow and fit it with Ephraim. I will rouse your sons, O Zion, against the sons of Greece. I will make you like the sword of a mighty man.

HINCV

13 मैं यहूदिया को अपने धनुष के सदृश झुकाऊंगा और एफ्राईम से इसे भर दूंगा. हे ज़ियोन, मैं तुम्हारे बेटों को यावन के बेटों के विरुद्ध उत्तेजित करूंगा, और तुम्हें योद्धा की तलवार के समान कर दूंगा.

BSB

14 Then the LORD will appear over them, and His arrow will go forth like lightning. The Lord GOD will sound the ram’s horn and advance in the whirlwinds of the south.

HINCV

14 तब याहवेह उन पर प्रकट होगा; और उसके तीर बिजली के समान चमकेंगे. परम याहवेह तुरही फूंकेंगे; वे दक्षिण से उठे आंधी से होकर चलेंगे,

BSB

15 The LORD of Hosts will shield them. They will destroy and conquer with slingstones; they will drink and roar as with wine. And they will be filled like sprinkling bowls, drenched like the corners of the altar.

HINCV

15 और सर्वशक्तिमान याहवेह उनकी रक्षा करेंगे. वे नष्ट कर देंगे और गोफन के पत्थरों के द्वारा उन पर जयवंत होंगे. वे पिएंगे और ऐसा कोलाहल करेंगे जैसे लोग दाखमधु पीकर करते हैं; वे उस कटोरे के समान भर जाएंगे जिसका उपयोग वेदी के कोनों को छिड़कने के लिये किया जाता है.

BSB

16 On that day the LORD their God will save them as the flock of His people; for like jewels in a crown they will sparkle over His land.

HINCV

16 जैसे कि एक चरवाहा अपने झुंड की रक्षा करता है वैसे ही उनका परमेश्वर याहवेह उस दिन अपने लोगों की रक्षा करेगा. वे उसके देश में ऐसे चमकेंगे जैसे मुकुट में जड़े हुए रत्न चमकते हैं.

BSB

17 How lovely they will be, and how beautiful! Grain will make the young men flourish, and new wine, the young women.

HINCV

17 कितने आकर्षक और सुंदर होंगे वे! जवान अन्‍न खाकर, और जवान युवतियां नयी अंगूर की दाखमधु पीकर हृष्ट-पुष्ट हो जाएंगी.

Questions about Zechariah 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.