1 Chronicles 17
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 After David had settled into his palace, he said to Nathan the prophet, “Here I am, living in a house of cedar, while the ark of the covenant of the LORD is under a tent.” | HINIRV 1 जब दाऊद अपने भवन में रहने लगा, तब दाऊद ने नातान नबी से कहा, “देख, मैं तो देवदार के बने हुए घर में रहता हूँ, परन्तु यहोवा की वाचा का सन्दूक तम्बू में रहता है।” |
| BSB 2 And Nathan replied to David, “Do all that is in your heart, for God is with you.” | HINIRV 2 नातान ने दाऊद से कहा, “जो कुछ तेरे मन में हो उसे कर, क्योंकि परमेश्वर तेरे संग है।” |
| BSB 3 But that night the word of God came to Nathan, saying, | HINIRV 3 उसी दिन-रात को परमेश्वर का यह वचन नातान के पास पहुँचा, “जाकर मेरे दास दाऊद से कह, |
| BSB 4 “Go and tell My servant David that this is what the LORD says: You are not the one to build Me a house in which to dwell. | HINIRV 4 ‘यहोवा यह कहता है: मेरे निवास के लिये तू घर बनवाने न पाएगा। |
| BSB 5 For I have not dwelt in a house from the day I brought Israel up out of Egypt until this day, but I have moved from tent to tent and dwelling to dwelling. | HINIRV 5 क्योंकि जिस दिन से मैं इस्राएलियों को मिस्र से ले आया, आज के दिन तक मैं कभी घर में नहीं रहा; परन्तु एक तम्बू से दूसरे तम्बू को और एक निवास से दूसरे निवास को आया-जाया करता हूँ। |
| BSB 6 In all My journeys with all the Israelites, have I ever asked any of the leaders I appointed to shepherd My people, ‘Why haven’t you built Me a house of cedar?’ | HINIRV 6 जहाँ-जहाँ मैंने सब इस्राएलियों के बीच आना-जाना किया, क्या मैंने इस्राएल के न्यायियों में से जिनको मैंने अपनी प्रजा की चरवाही करने को ठहराया था, किसी से ऐसी बात कभी कही कि तुम लोगों ने मेरे लिये देवदार का घर क्यों नहीं बनवाया? |
| BSB 7 Now then, you are to tell My servant David that this is what the LORD of Hosts says: I took you from the pasture, from following the flock, to be the ruler over My people Israel. | HINIRV 7 अत: अब तू मेरे दास दाऊद से ऐसा कह, कि सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि मैंने तो तुझको भेड़शाला से और भेड़-बकरियों के पीछे-पीछे फिरने से इस मनसा से बुला लिया, कि तू मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान हो जाए; |
| BSB 8 I have been with you wherever you have gone, and I have cut off all your enemies from before you. Now I will make for you a name like that of the greatest in the land. | HINIRV 8 और जहाँ कहीं तू आया और गया, वहाँ मैं तेरे संग रहा, और तेरे सब शत्रुओं को तेरे सामने से नष्ट किया है। अब मैं तेरे नाम को पृथ्वी के बड़े-बड़े लोगों के नामों के समान बड़ा कर दूँगा। |
| BSB 9 And I will provide a place for My people Israel and will plant them so that they may dwell in a place of their own and be disturbed no more. No longer will the sons of wickedness oppress them as they did at the beginning | HINIRV 9 और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के लिये एक स्थान ठहराऊँगा, और उसको स्थिर करूँगा कि वह अपने ही स्थान में बसी रहे और कभी चलायमान न हो; और कुटिल लोग उनको नाश न करने पाएँगे, जैसे कि पहले दिनों में करते थे, |
| BSB 10 and have done since the day I appointed judges over My people Israel. And I will subdue all your enemies. Moreover, I declare to you that the LORD will build a house for you. | HINIRV 10 वरन् उस समय भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; अतः मैं तेरे सब शत्रुओं को दबा दूँगा। फिर मैं तुझे यह भी बताता हूँ, कि यहोवा तेरा घर बनाए रखेगा। |
| BSB 11 And when your days are fulfilled and you go to be with your fathers, I will raise up your descendant after you, one of your own sons, and I will establish his kingdom. | HINIRV 11 जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी और तुझे अपने पितरों के संग जाना पड़ेगा, तब मैं तेरे बाद तेरे वंश को जो तेरे पुत्रों में से होगा, खड़ा करके उसके राज्य को स्थिर करूँगा। (1 राजा. 2:10,11, 2 शमू. 7:12) |
| BSB 12 He will build a house for Me, and I will establish his throne forever. | HINIRV 12 मेरे लिये एक घर वही बनाएगा, और मैं उसकी राजगद्दी को सदैव स्थिर रखूँगा। |
| BSB 13 I will be his Father, and he will be My son. And I will never remove My loving devotion from him as I removed it from your predecessor. | HINIRV 13 मैं उसका पिता ठहरूँगा और वह मेरा पुत्र ठहरेगा; और जैसे मैंने अपनी करुणा उस पर से जो तुझ से पहले था हटाई, वैसे मैं उस पर से न हटाऊँगा, (2 शमू. 7:14) |
| BSB 14 But I will set him over My house and My kingdom forever, and his throne will be established forever.” | HINIRV 14 वरन् मैं उसको अपने घर और अपने राज्य में सदैव स्थिर रखूँगा और उसकी राजगद्दी सदैव अटल रहेगी।’” (2 शमू. 7:16) |
| BSB 15 So Nathan relayed to David all the words of this entire revelation. | HINIRV 15 इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया। |
| BSB 16 Then King David went in, sat before the LORD, and said, “Who am I, O LORD God, and what is my house, that You have brought me this far? | HINIRV 16 तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, “हे यहोवा परमेश्वर! मैं क्या हूँ? और मेरा घराना क्या है? कि तूने मुझे यहाँ तक पहुँचाया है? |
| BSB 17 And as if this was a small thing in Your eyes, O God, You have spoken about the future of the house of Your servant and have regarded me as a man of great distinction, O LORD God. | HINIRV 17 हे परमेश्वर! यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई, क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय भविष्य के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे यहोवा परमेश्वर! तूने मुझे ऊँचे पद का मनुष्य सा जाना है। |
| BSB 18 What more can David say to You for honoring Your servant? For You know Your servant, | HINIRV 18 जो महिमा तेरे दास पर दिखाई गई है, उसके विषय दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? तू तो अपने दास को जानता है। |
| BSB 19 O LORD. For the sake of Your servant and according to Your own heart, You have accomplished this great thing and made known all these great promises. | HINIRV 19 हे यहोवा! तूने अपने दास के निमित्त और अपने मन के अनुसार यह बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले। |
| BSB 20 O LORD, there is none like You, and there is no God but You, according to everything we have heard with our own ears. | HINIRV 20 हे यहोवा! जो कुछ हमने अपने कानों से सुना है, उसके अनुसार तेरे तुल्य कोई नहीं, और न तुझे छोड़ और कोई परमेश्वर है। |
| BSB 21 And who is like Your people Israel—the one nation on earth whom God went out to redeem as a people for Himself? You made a name for Yourself through great and awesome wonders by driving out nations from before Your people, whom You redeemed from Egypt. | HINIRV 21 फिर तेरी प्रजा इस्राएल के भी तुल्य कौन है? वह तो पृथ्वी भर में एक ही जाति है, उसे परमेश्वर ने जाकर अपनी निज प्रजा करने को छुड़ाया, इसलिए कि तू बड़े और डरावने काम करके अपना नाम करे, और अपनी प्रजा के सामने से जो तूने मिस्र से छुड़ा ली थी, जाति-जाति के लोगों को निकाल दे। |
| BSB 22 For You have made Your people Israel Your very own forever, and You, O LORD, have become their God. | HINIRV 22 क्योंकि तूने अपनी प्रजा इस्राएल को अपनी सदा की प्रजा होने के लिये ठहराया, और हे यहोवा! तू आप उसका परमेश्वर ठहरा। |
| BSB 23 And now, O LORD, let the word You have spoken concerning Your servant and his house be established forever. Do as You have promised, | HINIRV 23 इसलिए, अब हे यहोवा, तूने जो वचन अपने दास के और उसके घराने के विषय दिया है, वह सदैव अटल रहे, और अपने वचन के अनुसार ही कर। |
| BSB 24 so that Your name will be established and magnified forever when it is said, ‘The LORD of Hosts, the God of Israel, is God over Israel.’ And may the house of Your servant David be established before You. | HINIRV 24 और तेरा नाम सदैव अटल रहे, और यह कहकर तेरी बड़ाई सदा की जाए, कि सेनाओं का यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है, वरन् वह इस्राएल ही के लिये परमेश्वर है, और तेरे दास दाऊद का घराना तेरे सामने स्थिर रहे। |
| BSB 25 For You, my God, have revealed to Your servant that You will build a house for him. Therefore Your servant has found the courage to pray before You. | HINIRV 25 क्योंकि हे मेरे परमेश्वर, तूने यह कहकर अपने दास पर प्रगट किया है कि मैं तेरा घर बनाए रखूँगा, इस कारण तेरे दास को तेरे सम्मुख प्रार्थना करने का हियाव हुआ है। |
| BSB 26 And now, O LORD, You are God! And You have promised this goodness to Your servant. | HINIRV 26 और अब हे यहोवा तू ही परमेश्वर है, और तूने अपने दास को यह भलाई करने का वचन दिया है; |
| BSB 27 So now You have been pleased to bless the house of Your servant, that it may continue forever before You. For You, O LORD, have blessed it, and it will be blessed forever.” | HINIRV 27 और अब तूने प्रसन्न होकर, अपने दास के घराने पर ऐसी आशीष दी है, कि वह तेरे सम्मुख सदैव बना रहे, क्योंकि हे यहोवा, तू आशीष दे चुका है, इसलिए वह सदैव आशीषित बना रहे।” |
Questions about 1 Chronicles 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.