1 Chronicles 17
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 After David had settled into his palace, he said to Nathan the prophet, “Here I am, living in a house of cedar, while the ark of the covenant of the LORD is under a tent.” | HINCV 1 जब दावीद अपने लिए बनाए गए भवन में रहने लगे, तब उन्होंने भविष्यद्वक्ता नाथान से कहा, “देखिए, मैं तो देवदार से बने भवन में रह रहा हूं, मगर याहवेह की वाचा का संदूक सिर्फ पर्दों के अंदर रखा हुआ है.” |
| BSB 2 And Nathan replied to David, “Do all that is in your heart, for God is with you.” | HINCV 2 नाथान ने दावीद से कहा, “परमेश्वर आपके साथ हैं. आप वह सब कर सकते है, जो आपके हृदय में आ रहा है.” |
| BSB 3 But that night the word of God came to Nathan, saying, | HINCV 3 उसी रात परमेश्वर का वचन नाथान को प्राप्त हुआ: |
| BSB 4 “Go and tell My servant David that this is what the LORD says: You are not the one to build Me a house in which to dwell. | HINCV 4 “मेरे सेवक दावीद से जाकर यह कहना, ‘याहवेह का कथन है: तुम वह नहीं हो, जो मेरे रहने के लिए भवन बनाएगा. |
| BSB 5 For I have not dwelt in a house from the day I brought Israel up out of Egypt until this day, but I have moved from tent to tent and dwelling to dwelling. | HINCV 5 क्योंकि इस्राएल के निकाले जाने से लेकर अब तक मैं भवन में नहीं रहा हूं. मैं एक तंबू से दूसरे तंबू में और एक निवास से दूसरे में रहता आया हूं. |
| BSB 6 In all My journeys with all the Israelites, have I ever asked any of the leaders I appointed to shepherd My people, ‘Why haven’t you built Me a house of cedar?’ | HINCV 6 सारी इस्राएली प्रजा के साथ एक स्थान से दूसरे तक जाते हुए क्या मैंने इस्राएली प्रजा पर मेरे ही द्वारा चरवाहे के पद पर रखे गए किसी भी न्यायाध्यक्ष से यह पूछा है, “तुमने मेरे लिए देवदार की लकड़ी का भवन क्यों नहीं बनाया?”’ |
| BSB 7 Now then, you are to tell My servant David that this is what the LORD of Hosts says: I took you from the pasture, from following the flock, to be the ruler over My people Israel. | HINCV 7 “तब तुम्हें अब मेरे सेवक दावीद से यह कहना होगा, सेनाओं के याहवेह का वचन है, ‘मैंने ही तुम्हें चरागाह से, भेड़ों के चरवाहे के पद पर इसलिये चुना कि तुम्हें अपनी प्रजा इस्राएल का शासक बनाऊं. |
| BSB 8 I have been with you wherever you have gone, and I have cut off all your enemies from before you. Now I will make for you a name like that of the greatest in the land. | HINCV 8 तुम जहां कहीं गए, मैं तुम्हारे साथ था. तुम्हारे सामने से तुम्हारे सारे शत्रुओं को मैंने मार गिराया. मैं तुम्हारे नाम को ऐसा करूंगा, जैसा पृथ्वी पर महान लोगों का होता है. |
| BSB 9 And I will provide a place for My people Israel and will plant them so that they may dwell in a place of their own and be disturbed no more. No longer will the sons of wickedness oppress them as they did at the beginning | HINCV 9 अपनी प्रजा इस्राएल के लिए मैं एक जगह तय करूंगा, मैं उन्हें वहां बसाऊंगा कि वे वहां अपने ही घरों में रह सकें और उन्हें वहां से चलाया न जाए और कोई भी दुष्ट व्यक्ति उन्हें पहले के समान परेशान न करे. |
| BSB 10 and have done since the day I appointed judges over My people Israel. And I will subdue all your enemies. Moreover, I declare to you that the LORD will build a house for you. | HINCV 10 हां, उस समय से शुरू करके, जब मैंने अपनी प्रजा इस्राएल पर न्यायाध्यक्षों को शासक बनाया था. मैं तुम्हारे सभी शत्रुओं को दबा दूंगा. “ ‘इसके अलावा, मैं यह घोषित कर रहा हूं, याहवेह तुम्हें एक राजवंश के रूप में बसाएंगे: |
| BSB 11 And when your days are fulfilled and you go to be with your fathers, I will raise up your descendant after you, one of your own sons, and I will establish his kingdom. | HINCV 11 जब तुम मृत्यु या पूरी उम्र में अपने पूर्वजों से जा मिलोगे, मैं तुम्हारे ही वंशज को तुम्हारे बाद खड़ा करूंगा. वह तुम्हारा ही अपना पुत्र होगा. मैं उसके राज्य को स्थिरता दूंगा. |
| BSB 12 He will build a house for Me, and I will establish his throne forever. | HINCV 12 मेरे लिए भवन को वही बनाएगा. मैं उसका सिंहासन हमेशा के लिए स्थिर करूंगा. |
| BSB 13 I will be his Father, and he will be My son. And I will never remove My loving devotion from him as I removed it from your predecessor. | HINCV 13 उसके लिए मैं पिता हो जाऊंगा और मेरे लिए वह पुत्र होगा. उस पर से मेरा अपार प्रेम कभी न हटेगा, जैसा मैंने तुमसे पहले के लोगों से हटा लिया था. |
| BSB 14 But I will set him over My house and My kingdom forever, and his throne will be established forever.” | HINCV 14 मैं उसे हमेशा के लिए अपने घर में, अपने राज्य में प्रतिष्ठित करूंगा. उसका सिंहासन हमेशा के लिए अटल किया जाएगा.’” |
| BSB 15 So Nathan relayed to David all the words of this entire revelation. | HINCV 15 नाथान ने अपने दर्शन और याहवेह के संदेश के अनुसार दावीद को सब कुछ बता दिया. |
| BSB 16 Then King David went in, sat before the LORD, and said, “Who am I, O LORD God, and what is my house, that You have brought me this far? | HINCV 16 तब राजा दावीद जाकर याहवेह के सामने बैठ गए. वहां उनके हृदय से निकले वचन ये थे: “याहवेह परमेश्वर, कौन हूं मैं, और क्या है मेरे परिवार का पद, कि आप मुझे इस जगह तक ले आए हैं? |
| BSB 17 And as if this was a small thing in Your eyes, O God, You have spoken about the future of the house of Your servant and have regarded me as a man of great distinction, O LORD God. | HINCV 17 परमेश्वर आपकी दृष्टि में यह छोटा सा काम था. इतना ही नहीं, अपने-अपने सेवक के परिवार के बहुत आगे के भविष्य के बारे में भी बता दिया है. याहवेह परमेश्वर, आपने मुझे ऊंचे पद के व्यक्ति का स्थान दिया है. |
| BSB 18 What more can David say to You for honoring Your servant? For You know Your servant, | HINCV 18 “अपने सेवक को आपने जो सम्मान दिया है उसके संबंध में इसके बाद दावीद कह ही क्या सकता है? आप अपने सेवक को जानते हैं. |
| BSB 19 O LORD. For the sake of Your servant and according to Your own heart, You have accomplished this great thing and made known all these great promises. | HINCV 19 याहवेह, आपने अपने सेवक की भलाई में और स्वयं अपने हृदय की इच्छा के अनुसार आपने ये सारे अद्भुत काम किए हैं कि इनमें आपकी महानता प्रकट हो. |
| BSB 20 O LORD, there is none like You, and there is no God but You, according to everything we have heard with our own ears. | HINCV 20 “जो कुछ हमने अपने कानों से सुना है, उसके अनुसार याहवेह, कोई भी नहीं है आपके समान और न कोई ईश्वर आपके बराबर आ सका है. |
| BSB 21 And who is like Your people Israel—the one nation on earth whom God went out to redeem as a people for Himself? You made a name for Yourself through great and awesome wonders by driving out nations from before Your people, whom You redeemed from Egypt. | HINCV 21 कौन है आपकी प्रजा इस्राएल के समान? जो पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा देश है, जिसे अपनी प्रजा बनाने के लिए स्वयं परमेश्वर उसे छुड़ाने के लिए आगे आए. आपने जिस प्रजा को मिस्र देश से छुड़ाया था, उसके सामने से जनताओं को निकाल के, अद्भुत और भयानक कामों को दिखाकर आपने अपनी कीर्ति स्थापित की है. |
| BSB 22 For You have made Your people Israel Your very own forever, and You, O LORD, have become their God. | HINCV 22 आपने अपने ही लिए अपनी प्रजा इस्राएल को ऐसे बनाया है कि वे सदा-सर्वदा के लिए आपकी प्रजा रहें. और, तब याहवेह, आप उनके परमेश्वर हो गए. |
| BSB 23 And now, O LORD, let the word You have spoken concerning Your servant and his house be established forever. Do as You have promised, | HINCV 23 “अब, याहवेह, अपने सेवक और उसके परिवार के संबंध में आपने जो कुछ प्रकट किया है, हमेशा के लिए अटल हो, और आपके वचन के अनुसार ही होता रहे. |
| BSB 24 so that Your name will be established and magnified forever when it is said, ‘The LORD of Hosts, the God of Israel, is God over Israel.’ And may the house of Your servant David be established before You. | HINCV 24 इस विषय में यही कहा जाए, ‘इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह ही इस्राएल के परमेश्वर हैं!’ और आपके सेवक दावीद का परिवार आपके सामने स्थिर हो जाएगा. |
| BSB 25 For You, my God, have revealed to Your servant that You will build a house for him. Therefore Your servant has found the courage to pray before You. | HINCV 25 “क्योंकि मेरे परमेश्वर, आपने अपने सेवक पर यह प्रकट किया है, कि आप उसके लिए घर बनाएंगे. यही कारण है कि आपके सेवक को आपके सामने प्रार्थना करने की हिम्मत मिली है. |
| BSB 26 And now, O LORD, You are God! And You have promised this goodness to Your servant. | HINCV 26 याहवेह, परमेश्वर आप हैं और आपने अपने सेवक से यह भलाई की प्रतिज्ञा की है. |
| BSB 27 So now You have been pleased to bless the house of Your servant, that it may continue forever before You. For You, O LORD, have blessed it, and it will be blessed forever.” | HINCV 27 और अब आपकी खुशी इसमें है कि आप अपने सेवक के परिवार पर कृपादृष्टि करें, कि यह आपके सामने हमेशा अटल रहे; क्योंकि याहवेह जब आपने आशीष दी है, तो यह आशीष हमेशा के लिए ही है.” |
Questions about 1 Chronicles 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.