1 Chronicles 18

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Some time later, David defeated the Philistines, subdued them, and took Gath and its villages from the hand of the Philistines.

HINCV

1 कुछ समय बाद दावीद ने फिलिस्तीनियों को युद्ध में हराया और फिलिस्तीनियों के कब्जे के गाथ और उसके आस-पास के गांव उनके अधिकार से छीन लिए.

BSB

2 David also defeated the Moabites, and they became subject to David and brought him tribute.

HINCV

2 दावीद ने मोआब देश को भी हराया और मोआब के लोग दावीद के सेवक हो गए. वे दावीद को कर देने लगे.

BSB

3 As far as Hamath, David also defeated King Hadadezer of Zobah, who had marched out to establish his dominion along the Euphrates River.

HINCV

3 दावीद ने ज़ोबाह के राजा हादेदेज़र को भी हामाथ तक जाकर हराया क्योंकि हादेदेज़र फरात नदी के तट पर एक स्मारक बनाने की योजना बना रहा था.

BSB

4 David captured from him a thousand chariots, seven thousand charioteers, and twenty thousand foot soldiers, and he hamstrung all the horses except a hundred he kept for the chariots.

HINCV

4 दावीद ने हादेदेज़र से 1,000 रथ, 7,000 घुड़सवार और 20,000 पैदल सैनिक छीन लिए और रथों के घोड़ों के पैंरो की प्रमुख नस काट दी, किंतु सौ रथों में इस्तेमाल के लिए पर्याप्‍त घोड़ों को छोड़ दिया.

BSB

5 When the Arameans of Damascus came to help King Hadadezer of Zobah, David struck down twenty-two thousand of their men.

HINCV

5 जब ज़ोबाह के राजा हादेदेज़र की सहायता के लिए दमेशेक से अरामी वहां आए, दावीद ने 22,000 अरामियों को मार दिया.

BSB

6 Then he placed garrisons in Aram of Damascus, and the Arameans became subject to David and brought him tribute. So the LORD made David victorious wherever he went.

HINCV

6 दावीद ने दमेशेक के अरामी सैनिकों के बीच एक रक्षक सेना ठहरा दी. अरामी दावीद के सेवक बन गए और उन्हें कर देने लगे, दावीद जहां कहीं गए, उन्हें याहवेह की सहायता मिलती रही.

BSB

7 And David took the gold shields that belonged to the officers of Hadadezer and brought them to Jerusalem.

HINCV

7 हादेदेज़र के सेवकों द्वारा ले जाई गई सोने की ढालों को दावीद ने लाकर येरूशलेम में रख दिया.

BSB

8 And from Tibhath and Cun, cities of Hadadezer, David took a large amount of bronze, with which Solomon made the bronze Sea, the pillars, and various bronze articles.

HINCV

8 इसके अलावा दावीद हादेदेज़र के नगर तिभाह और कून से भारी मात्रा में कांसा ले आए, जिनसे शलोमोन ने पानी रखने के बर्तन, खंभे और दूसरे बर्तन बनाए थे.

BSB

9 When King Tou of Hamath heard that David had defeated the entire army of Hadadezer king of Zobah,

HINCV

9 जब हामाथ के राजा तोऊ ने यह सुना कि दावीद ने ज़ोबाह के राजा हादेदेज़र की संपूर्ण सेना को हरा दिया है,

BSB

10 he sent his son Hadoram to greet King David and bless him for fighting and defeating Hadadezer, who had been at war with Tou. Hadoram brought all kinds of articles of gold and silver and bronze,

HINCV

10 उसने अपने पुत्र हादरोम को राजा दावीद से भेंट करने के लिए भेजा, कि वह राजा को बधाई दे सके; क्योंकि दावीद ने हादेदेज़र से युद्ध कर उसे हरा दिया था. हादेदेज़र तोऊ से युद्ध करता रहा था. राजा तोऊ ने अपने पुत्र के साथ सोने, चांदी और कांसे की तरह-तरह की वस्तुएं भेजी थी.

BSB

11 and King David dedicated these to the LORD, along with the silver and gold he had carried off from all these nations—from Edom and Moab, and from the Ammonites, Philistines, and Amalekites.

HINCV

11 राजा दावीद ने इन सभी वस्तुओं को उन वस्तुओं के साथ याहवेह को समर्पित कर दी, जो वह उन सभी पराजित देशों यानी एदोम, मोआब, अम्मोन के वंशजों, फिलिस्तीनियों और अमालेक से लेकर आए थे.

BSB

12 Moreover, Abishai son of Zeruiah struck down eighteen thousand Edomites in the Valley of Salt.

HINCV

12 इसके अलावा ज़ेरुइयाह के पुत्र अबीशाई ने नमक की घाटी में 18,000 सैनिकों की एदोमी सेना को हराया.

BSB

13 He placed garrisons in Edom, and all the Edomites were subject to David. So the LORD made David victorious wherever he went.

HINCV

13 दावीद ने एदोम में गढ़ रक्षक सेना बना दी; सभी एदोमवासी दावीद के सेवक हो गए. दावीद जहां कहीं हमला करते थे, याहवेह ने उन्हें सफलता प्रदान की.

BSB

14 Thus David reigned over all Israel and administered justice and righteousness for all his people:

HINCV

14 दावीद सारे इस्राएल के शासक थे, उन्होंने अपनी सारी प्रजा के लिए न्याय और सच्चाई की व्यवस्था की थी.

BSB

15 Joab son of Zeruiah was over the army; Jehoshaphat son of Ahilud was the recorder;

HINCV

15 ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब सेना पर अधीक्षक था और अहीलूद के पुत्र यहोशाफ़ात लेखापाल था;

BSB

16 Zadok son of Ahitub and Ahimelech son of Abiathar were priests; Shavsha was the scribe;

HINCV

16 अहीतूब के पुत्र सादोक और अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख पुरोहित थे और शावसा उनका सचिव था;

BSB

17 Benaiah son of Jehoiada was over the Cherethites and Pelethites; and David’s sons were chief officials at the king’s side.

HINCV

17 यहोयादा का पुत्र बेनाइयाह केरेथि और पेलेथी नगरवासियों पर मुख्य अधिकारी बनाया गया था; दावीद के पुत्र दावीद के साथ उच्च अधिकारी थे.

Questions about 1 Chronicles 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.