1 Corinthians 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Earnestly pursue love and eagerly desire spiritual gifts, especially the gift of prophecy.

HINIRV

1 प्रेम का अनुकरण करो, और आत्मिक वरदानों की भी धुन में रहो विशेष करके यह, कि भविष्यद्वाणी करो।

BSB

2 For he who speaks in a tongue does not speak to men, but to God. Indeed, no one understands him; he utters mysteries in the Spirit.

HINIRV

2 क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

BSB

3 But he who prophesies speaks to men for their edification, encouragement, and comfort.

HINIRV

3 परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें कहता है।

BSB

4 The one who speaks in a tongue edifies himself, but the one who prophesies edifies the church.

HINIRV

4 जो अन्य भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह कलीसिया की उन्नति करता है।

BSB

5 I wish that all of you could speak in tongues, but I would rather have you prophesy. He who prophesies is greater than one who speaks in tongues, unless he interprets so that the church may be edified.

HINIRV

5 मैं चाहता हूँ, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूँ कि भविष्यद्वाणी करो: क्योंकि यदि अन्य भाषा बोलनेवाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यद्वाणी करनेवाला उससे बढ़कर है।

BSB

6 Now, brothers, if I come to you speaking in tongues, how will I benefit you, unless I bring you some revelation or knowledge or prophecy or teaching?

HINIRV

6 इसलिए हे भाइयों, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?

BSB

7 Even in the case of lifeless instruments, such as the flute or harp, how will anyone recognize the tune they are playing unless the notes are distinct?

HINIRV

7 इसी प्रकार यदि निर्जीव वस्तुएँ भी, जिनसे ध्वनि निकलती है जैसे बाँसुरी, या बीन, यदि उनके स्वरों में भेद न हो तो जो फूँका या बजाया जाता है, वह क्यों पहचाना जाएगा?

BSB

8 Again, if the trumpet sounds a muffled call, who will prepare for battle?

HINIRV

8 और यदि तुरही का शब्द साफ न हो तो कौन लड़ाई के लिये तैयारी करेगा?

BSB

9 So it is with you. Unless you speak intelligible words with your tongue, how will anyone know what you are saying? You will just be speaking into the air.

HINIRV

9 ऐसे ही तुम भी यदि जीभ से साफ बातें न कहो, तो जो कुछ कहा जाता है वह कैसे समझा जाएगा? तुम तो हवा से बातें करनेवाले ठहरोगे।

BSB

10 Assuredly, there are many different languages in the world, yet none of them is without meaning.

HINIRV

10 जगत में कितने ही प्रकार की भाषाएँ क्यों न हों, परन्तु उनमें से कोई भी बिना अर्थ की न होगी।

BSB

11 If, then, I do not know the meaning of someone’s language, I am a foreigner to the speaker, and he is a foreigner to me.

HINIRV

11 इसलिए यदि मैं किसी भाषा का अर्थ न समझूँ, तो बोलनेवाले की दृष्टि में परदेशी ठहरूँगा; और बोलनेवाला मेरी दृष्टि में परदेशी ठहरेगा।

BSB

12 It is the same with you. Since you are eager to have spiritual gifts, strive to excel in gifts that build up the church.

HINIRV

12 इसलिए तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो।

BSB

13 Therefore, the one who speaks in a tongue should pray that he may interpret.

HINIRV

13 इस कारण जो अन्य भाषा बोले, तो वह प्रार्थना करे, कि उसका अनुवाद भी कर सके।

BSB

14 For if I pray in a tongue, my spirit prays, but my mind is unfruitful.

HINIRV

14 इसलिए यदि मैं अन्य भाषा में प्रार्थना करूँ, तो मेरी आत्मा प्रार्थना करती है, परन्तु मेरी बुद्धि काम नहीं देती।

BSB

15 What then shall I do? I will pray with my spirit, but I will also pray with my mind. I will sing with my spirit, but I will also sing with my mind.

HINIRV

15 तो क्या करना चाहिए? मैं आत्मा से भी प्रार्थना करूँगा, और बुद्धि से भी प्रार्थना करूँगा; मैं आत्मा से गाऊँगा, और बुद्धि से भी गाऊँगा।

BSB

16 Otherwise, if you speak a blessing in spirit, how can someone who is uninstructed say “Amen” to your thanksgiving, since he does not know what you are saying?

HINIRV

16 नहीं तो यदि तू आत्मा ही से धन्यवाद करेगा, तो फिर अज्ञानी तेरे धन्यवाद पर आमीन क्यों कहेगा? इसलिए कि वह तो नहीं जानता, कि तू क्या कहता है?

BSB

17 You may be giving thanks well enough, but the other one is not edified.

HINIRV

17 तू तो भली भाँति से धन्यवाद करता है, परन्तु दूसरे की उन्नति नहीं होती।

BSB

18 I thank God that I speak in tongues more than all of you.

HINIRV

18 मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, कि मैं तुम सबसे अधिक अन्य भाषा में बोलता हूँ।

BSB

19 But in the church, I would rather speak five coherent words to instruct others than ten thousand words in a tongue.

HINIRV

19 परन्तु कलीसिया में अन्य भाषा में दस हजार बातें कहने से यह मुझे और भी अच्छा जान पड़ता है, कि औरों के सिखाने के लिये बुद्धि से पाँच ही बातें कहूँ।

BSB

20 Brothers, stop thinking like children. In regard to evil be infants, but in your thinking be mature.

HINIRV

20 हे भाइयों, तुम समझ में बालक न बनो: फिर भी बुराई में तो बालक रहो, परन्तु समझ में सयाने बनो।

BSB

21 It is written in the Law: “By strange tongues and foreign lips I will speak to this people, but even then they will not listen to Me, says the Lord.”

HINIRV

21 व्यवस्था में लिखा है, कि प्रभु कहता है, “मैं अन्य भाषा बोलनेवालों के द्वारा, और पराए मुख के द्वारा इन लोगों से बात करूँगा तो भी वे मेरी न सुनेंगे।” (यशा. 28:11,12)

BSB

22 Tongues, then, are a sign, not for believers, but for unbelievers. Prophecy, however, is for believers, not for unbelievers.

HINIRV

22 इसलिए अन्य भाषाएँ विश्वासियों के लिये नहीं, परन्तु अविश्वासियों के लिये चिन्ह हैं, और भविष्यद्वाणी अविश्वासियों के लिये नहीं परन्तु विश्वासियों के लिये चिन्ह है।

BSB

23 So if the whole church comes together and everyone speaks in tongues, and some who are uninstructed or some unbelievers come in, will they not say that you are out of your minds?

HINIRV

23 तो यदि कलीसिया एक जगह इकट्ठी हो, और सब के सब अन्य भाषा बोलें, और बाहरवाले या अविश्वासी लोग भीतर आ जाएँ तो क्या वे तुम्हें पागल न कहेंगे?

BSB

24 But if an unbeliever or uninstructed person comes in while everyone is prophesying, he will be convicted and called to account by all,

HINIRV

24 परन्तु यदि सब भविष्यद्वाणी करने लगें, और कोई अविश्वासी या बाहरवाला मनुष्य भीतर आ जाए, तो सब उसे दोषी ठहरा देंगे और परख लेंगे।

BSB

25 and the secrets of his heart will be made known. So he will fall facedown and worship God, proclaiming, “God is truly among you!”

HINIRV

25 और उसके मन के भेद प्रगट हो जाएँगे, और तब वह मुँह के बल गिरकर परमेश्वर को दण्डवत् करेगा, और मान लेगा, कि सचमुच परमेश्वर तुम्हारे बीच में है।

BSB

26 What then shall we say, brothers? When you come together, everyone has a psalm or a teaching, a revelation, a tongue, or an interpretation. All of these must be done to build up the church.

HINIRV

26 इसलिए हे भाइयों क्या करना चाहिए? जब तुम इकट्ठे होते हो, तो हर एक के हृदय में भजन, या उपदेश, या अन्य भाषा, या प्रकाश, या अन्य भाषा का अर्थ बताना रहता है: सब कुछ आत्मिक उन्नति के लिये होना चाहिए।

BSB

27 If anyone speaks in a tongue, two, or at most three, should speak in turn, and someone must interpret.

HINIRV

27 यदि अन्य भाषा में बातें करनी हों, तो दो-दो, या बहुत हो तो तीन-तीन जन बारी-बारी बोलें, और एक व्यक्ति अनुवाद करे ।

BSB

28 But if there is no interpreter, he should remain silent in the church and speak only to himself and God.

HINIRV

28 परन्तु यदि अनुवाद करनेवाला न हो, तो अन्य भाषा बोलनेवाला कलीसिया में शान्त रहे, और अपने मन से, और परमेश्वर से बातें करे।

BSB

29 Two or three prophets should speak, and the others should weigh carefully what is said.

HINIRV

29 भविष्यद्वक्ताओं में से दो या तीन बोलें, और शेष लोग उनके वचन को परखें।

BSB

30 And if a revelation comes to someone who is seated, the first speaker should stop.

HINIRV

30 परन्तु यदि दूसरे पर जो बैठा है, कुछ ईश्वरीय प्रकाश हो, तो पहला चुप हो जाए।

BSB

31 For you can all prophesy in turn so that everyone may be instructed and encouraged.

HINIRV

31 क्योंकि तुम सब एक-एक करके भविष्यद्वाणी कर सकते हो ताकि सब सीखें, और सब शान्ति पाएँ।

BSB

32 The spirits of prophets are subject to prophets.

HINIRV

32 और भविष्यद्वक्ताओं की आत्मा भविष्यद्वक्ताओं के वश में है।

BSB

33 For God is not a God of disorder, but of peace—as in all the churches of the saints.

HINIRV

33 क्योंकि परमेश्वर गड़बड़ी का नहीं, परन्तु शान्ति का कर्ता है; जैसा पवित्र लोगों की सब कलीसियाओं में है।

BSB

34 Women are to be silent in the churches. They are not permitted to speak, but must be in submission, as the law says.

HINIRV

34 स्त्रियाँ कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की अनुमति नहीं, परन्तु अधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।

BSB

35 If they wish to inquire about something, they are to ask their own husbands at home; for it is dishonorable for a woman to speak in the church.

HINIRV

35 और यदि वे कुछ सीखना चाहें, तो घर में अपने-अपने पति से पूछें, क्योंकि स्त्री का कलीसिया में बातें करना लज्जा की बात है।

BSB

36 Did the word of God originate with you? Or are you the only ones it has reached?

HINIRV

36 क्यों परमेश्वर का वचन तुम में से निकला? या केवल तुम ही तक पहुँचा है?

BSB

37 If anyone considers himself a prophet or spiritual person, let him acknowledge that what I am writing you is the Lord’s command.

HINIRV

37 यदि कोई मनुष्य अपने आपको भविष्यद्वक्ता या आत्मिक जन समझे, तो यह जान ले, कि जो बातें मैं तुम्हें लिखता हूँ, वे प्रभु की आज्ञाएँ हैं।

BSB

38 But if anyone ignores this, he himself will be ignored.

HINIRV

38 परन्तु यदि कोई न माने, तो न माने।

BSB

39 So, my brothers, be eager to prophesy, and do not forbid speaking in tongues.

HINIRV

39 अतः हे भाइयों, भविष्यद्वाणी करने की धुन में रहो और अन्य भाषा बोलने से मना न करो।

BSB

40 But everything must be done in a proper and orderly manner.

HINIRV

40 पर सारी बातें सभ्यता और क्रमानुसार की जाएँ।

Questions about 1 Corinthians 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.