1 Corinthians 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now, brothers, I want to remind you of the gospel I preached to you, which you received, and in which you stand firm.

HINIRV

1 हे भाइयों, मैं तुम्हें वही सुसमाचार बताता हूँ जो पहले सुना चुका हूँ, जिसे तुम ने अंगीकार भी किया था और जिसमें तुम स्थिर भी हो।

BSB

2 By this gospel you are saved, if you hold firmly to the word I preached to you. Otherwise, you have believed in vain.

HINIRV

2 उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैंने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ।

BSB

3 For what I received I passed on to you as of first importance: that Christ died for our sins according to the Scriptures,

HINIRV

3 इसी कारण मैंने सबसे पहले तुम्हें वही बात पहुँचा दी, जो मुझे पहुँची थी, कि पवित्रशास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया ।

BSB

4 that He was buried, that He was raised on the third day according to the Scriptures,

HINIRV

4 और गाड़ा गया; और पवित्रशास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा। (होशे 6:2)

BSB

5 and that He appeared to Cephas and then to the Twelve.

HINIRV

5 और कैफा को तब बारहों को दिखाई दिया।

BSB

6 After that, He appeared to more than five hundred brothers at once, most of whom are still living, though some have fallen asleep.

HINIRV

6 फिर पाँच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिनमें से बहुत सारे अब तक वर्तमान हैं पर कितने सो गए।

BSB

7 Then He appeared to James, then to all the apostles.

HINIRV

7 फिर याकूब को दिखाई दिया तब सब प्रेरितों को दिखाई दिया।

BSB

8 And last of all He appeared to me also, as to one of untimely birth.

HINIRV

8 और सब के बाद मुझ को भी दिखाई दिया, जो मानो अधूरे दिनों का जन्मा हूँ।

BSB

9 For I am the least of the apostles and am unworthy to be called an apostle, because I persecuted the church of God.

HINIRV

9 क्योंकि मैं प्रेरितों में सबसे छोटा हूँ, वरन् प्रेरित कहलाने के योग्य भी नहीं, क्योंकि मैंने परमेश्वर की कलीसिया को सताया था।

BSB

10 But by the grace of God I am what I am, and His grace to me was not in vain. No, I worked harder than all of them—yet not I, but the grace of God that was with me.

HINIRV

10 परन्तु मैं जो कुछ भी हूँ, परमेश्वर के अनुग्रह से हूँ। और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैंने उन सबसे बढ़कर परिश्रम भी किया तो भी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।

BSB

11 Whether, then, it was I or they, this is what we preach, and this is what you believed.

HINIRV

11 इसलिए चाहे मैं हूँ, चाहे वे हों, हम यही प्रचार करते हैं, और इसी पर तुम ने विश्वास भी किया।

BSB

12 But if it is preached that Christ has been raised from the dead, how can some of you say that there is no resurrection of the dead?

HINIRV

12 अतः जबकि मसीह का यह प्रचार किया जाता है, कि वह मरे हुओं में से जी उठा, तो तुम में से कितने क्यों कहते हैं, कि मरे हुओं का पुनरुत्थान है ही नहीं?

BSB

13 If there is no resurrection of the dead, then not even Christ has been raised.

HINIRV

13 यदि मरे हुओं का पुनरुत्थान ही नहीं, तो मसीह भी नहीं जी उठा।

BSB

14 And if Christ has not been raised, our preaching is worthless, and so is your faith.

HINIRV

14 और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है।

BSB

15 In that case, we are also exposed as false witnesses about God. For we have testified about God that He raised Christ from the dead, but He did not raise Him if in fact the dead are not raised.

HINIRV

15 वरन् हम परमेश्वर के झूठे गवाह ठहरे; क्योंकि हमने परमेश्वर के विषय में यह गवाही दी कि उसने मसीह को जिला दिया यद्यपि नहीं जिलाया, यदि मरे हुए नहीं जी उठते।

BSB

16 For if the dead are not raised, then not even Christ has been raised.

HINIRV

16 और यदि मुर्दे नहीं जी उठते, तो मसीह भी नहीं जी उठा।

BSB

17 And if Christ has not been raised, your faith is futile; you are still in your sins.

HINIRV

17 और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है; और तुम अब तक अपने पापों में फँसे हो।

BSB

18 Then those also who have fallen asleep in Christ have perished.

HINIRV

18 वरन् जो मसीह में सो गए हैं, वे भी नाश हुए।

BSB

19 If our hope in Christ is for this life alone, we are to be pitied more than all men.

HINIRV

19 यदि हम केवल इसी जीवन में मसीह से आशा रखते हैं तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं।

BSB

20 But Christ has indeed been raised from the dead, the firstfruits of those who have fallen asleep.

HINIRV

20 परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उनमें पहला फल हुआ।

BSB

21 For since death came through a man, the resurrection of the dead comes also through a man.

HINIRV

21 क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया।

BSB

22 For as in Adam all die, so in Christ all will be made alive.

HINIRV

22 और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएँगे।

BSB

23 But each in his own turn: Christ the firstfruits; then at His coming, those who belong to Him.

HINIRV

23 परन्तु हर एक अपनी-अपनी बारी से; पहला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग।

BSB

24 Then the end will come, when He hands over the kingdom to God the Father after He has destroyed all dominion, authority, and power.

HINIRV

24 इसके बाद अन्त होगा; उस समय वह सारी प्रधानता और सारा अधिकार और सामर्थ्य का अन्त करके राज्य को परमेश्वर पिता के हाथ में सौंप देगा। (दानि. 2:44)

BSB

25 For He must reign until He has put all His enemies under His feet.

HINIRV

25 क्योंकि जब तक कि वह अपने बैरियों को अपने पाँवों तले न ले आए, तब तक उसका राज्य करना अवश्य है। (भज. 110:1)

BSB

26 The last enemy to be destroyed is death.

HINIRV

26 सबसे अन्तिम बैरी जो नाश किया जाएगा वह मृत्यु है ।

BSB

27 For “God has put everything under His feet.” Now when it says that everything has been put under Him, this clearly does not include the One who put everything under Him.

HINIRV

27 क्योंकि “परमेश्वर ने सब कुछ उसके पाँवों तले कर दिया है,” परन्तु जब वह कहता है कि सब कुछ उसके अधीन कर दिया गया है तो स्पष्ट है, कि जिसने सब कुछ मसीह के अधीन कर दिया, वह आप अलग रहा। (भज. 8:6)

BSB

28 And when all things have been subjected to Him, then the Son Himself will be made subject to Him who put all things under Him, so that God may be all in all.

HINIRV

28 और जब सब कुछ उसके अधीन हो जाएगा, तो पुत्र आप भी उसके अधीन हो जाएगा जिसने सब कुछ उसके अधीन कर दिया; ताकि सब में परमेश्वर ही सब कुछ हो।

BSB

29 If these things are not so, what will those do who are baptized for the dead? If the dead are not raised at all, why are people baptized for them?

HINIRV

29 नहीं तो जो लोग मरे हुओं के लिये बपतिस्मा लेते हैं, वे क्या करेंगे? यदि मुर्दे जी उठते ही नहीं तो फिर क्यों उनके लिये बपतिस्मा लेते हैं?

BSB

30 And why do we endanger ourselves every hour?

HINIRV

30 और हम भी क्यों हर घड़ी जोखिम में पड़े रहते हैं?

BSB

31 I face death every day, brothers, as surely as I boast about you in Christ Jesus our Lord.

HINIRV

31 हे भाइयों, मुझे उस घमण्ड की शपथ जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्हारे विषय में करता हूँ, कि मैं प्रतिदिन मरता हूँ।

BSB

32 If I fought wild beasts in Ephesus for human motives, what did I gain? If the dead are not raised, “Let us eat and drink, for tomorrow we die.”

HINIRV

32 यदि मैं मनुष्य की रीति पर इफिसुस में वन-पशुओं से लड़ा, तो मुझे क्या लाभ हुआ? यदि मुर्दे जिलाए नहीं जाएँगे, “तो आओ, खाएँ-पीएँ, क्योंकि कल तो मर ही जाएँगे।” (यशा. 22:13)

BSB

33 Do not be deceived: “Bad company corrupts good character.”

HINIRV

33 धोखा न खाना, “बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है।”

BSB

34 Sober up as you ought, and stop sinning; for some of you are ignorant of God. I say this to your shame.

HINIRV

34 धार्मिकता के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कितने ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते, मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ।

BSB

35 But someone will ask, “How are the dead raised? With what kind of body will they come?”

HINIRV

35 अब कोई यह कहेगा, “मुर्दे किस रीति से जी उठते हैं, और किस देह के साथ आते हैं?”

BSB

36 You fool! What you sow does not come to life unless it dies.

HINIRV

36 हे निर्बुद्धि, जो कुछ तू बोता है, जब तक वह न मरे जिलाया नहीं जाता।

BSB

37 And what you sow is not the body that will be, but just a seed, perhaps of wheat or something else.

HINIRV

37 और जो तू बोता है, यह वह देह नहीं जो उत्पन्न होनेवाली है, परन्तु केवल दाना है, चाहे गेहूँ का, चाहे किसी और अनाज का।

BSB

38 But God gives it a body as He has designed, and to each kind of seed He gives its own body.

HINIRV

38 परन्तु परमेश्वर अपनी इच्छा के अनुसार उसको देह देता है; और हर एक बीज को उसकी विशेष देह। (उत्प. 1:11)

BSB

39 Not all flesh is the same: Men have one kind of flesh, animals have another, birds another, and fish another.

HINIRV

39 सब शरीर एक समान नहीं, परन्तु मनुष्यों का शरीर और है, पशुओं का शरीर और है; पक्षियों का शरीर और है; मछलियों का शरीर और है।

BSB

40 There are also heavenly bodies and earthly bodies. But the splendor of the heavenly bodies is of one degree, and the splendor of the earthly bodies is of another.

HINIRV

40 स्वर्गीय देह है, और पार्थिव देह भी है: परन्तु स्वर्गीय देहों का तेज और है, और पार्थिव का और।

BSB

41 The sun has one degree of splendor, the moon another, and the stars another; and star differs from star in splendor.

HINIRV

41 सूर्य का तेज और है, चाँद का तेज और है, और तारागणों का तेज और है, क्योंकि एक तारे से दूसरे तारे के तेज में अन्तर है।

BSB

42 So will it be with the resurrection of the dead: What is sown is perishable; it is raised imperishable.

HINIRV

42 मुर्दों का जी उठना भी ऐसा ही है। शरीर नाशवान दशा में बोया जाता है, और अविनाशी रूप में जी उठता है।

BSB

43 It is sown in dishonor; it is raised in glory. It is sown in weakness; it is raised in power.

HINIRV

43 वह अनादर के साथ बोया जाता है, और तेज के साथ जी उठता है; निर्बलता के साथ बोया जाता है; और सामर्थ्य के साथ जी उठता है।

BSB

44 It is sown a natural body; it is raised a spiritual body. If there is a natural body, there is also a spiritual body.

HINIRV

44 स्वाभाविक देह बोई जाती है, और आत्मिक देह जी उठती है: जबकि स्वाभाविक देह है, तो आत्मिक देह भी है।

BSB

45 So it is written: “The first man Adam became a living being”; the last Adam a life-giving spirit.

HINIRV

45 ऐसा ही लिखा भी है, “प्रथम मनुष्य, अर्थात् आदम, जीवित प्राणी बना” और अन्तिम आदम, जीवनदायक आत्मा बना।

BSB

46 The spiritual, however, was not first, but the natural, and then the spiritual.

HINIRV

46 परन्तु पहले आत्मिक न था, पर स्वाभाविक था, इसके बाद आत्मिक हुआ।

BSB

47 The first man was of the dust of the earth, the second man from heaven.

HINIRV

47 प्रथम मनुष्य धरती से अर्थात् मिट्टी का था; दूसरा मनुष्य स्वर्गीय है। (यूह. 3:31)

BSB

48 As was the earthly man, so also are those who are of the earth; and as is the heavenly man, so also are those who are of heaven.

HINIRV

48 जैसा वह मिट्टी का था वैसे ही वे भी हैं जो मिट्टी के हैं; और जैसा वह स्वर्गीय है, वैसे ही वे भी स्वर्गीय हैं।

BSB

49 And just as we have borne the likeness of the earthly man, so also shall we bear the likeness of the heavenly man.

HINIRV

49 और जैसे हमने उसका रूप जो मिट्टी का था धारण किया वैसे ही उस स्वर्गीय का रूप भी धारण करेंगे। (1 यूह. 3:2)

BSB

50 Now I declare to you, brothers, that flesh and blood cannot inherit the kingdom of God, nor does the perishable inherit the imperishable.

HINIRV

50 हे भाइयों, मैं यह कहता हूँ कि माँस और लहू परमेश्वर के राज्य के अधिकारी नहीं हो सकते, और न नाशवान अविनाशी का अधिकारी हो सकता है।

BSB

51 Listen, I tell you a mystery: We will not all sleep, but we will all be changed—

HINIRV

51 देखो, मैं तुम से भेद की बात कहता हूँ: कि हम सब तो नहीं सोएँगे, परन्तु सब बदल जाएँगे।

BSB

52 in an instant, in the twinkling of an eye, at the last trumpet. For the trumpet will sound, the dead will be raised imperishable, and we will be changed.

HINIRV

52 और यह क्षण भर में, पलक मारते ही अन्तिम तुरही फूँकते ही होगा क्योंकि तुरही फूँकी जाएगी और मुर्दे अविनाशी दशा में उठाए जाएँगे, और हम बदल जाएँगे।

BSB

53 For the perishable must be clothed with the imperishable, and the mortal with immortality.

HINIRV

53 क्योंकि अवश्य है, कि वह नाशवान देह अविनाश को पहन ले, और यह मरनहार देह अमरता को पहन ले।

BSB

54 When the perishable has been clothed with the imperishable and the mortal with immortality, then the saying that is written will come to pass: “Death has been swallowed up in victory.”

HINIRV

54 और जब यह नाशवान अविनाश को पहन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है, पूरा हो जाएगा, “जय ने मृत्यु को निगल लिया। (यशा. 25:8)

BSB

55 “Where, O Death, is your victory? Where, O Death, is your sting?”

HINIRV

55 हे मृत्यु तेरी जय कहाँ रहीं? हे मृत्यु तेरा डंक कहाँ रहा?” (होशे 13:14)

BSB

56 The sting of death is sin, and the power of sin is the law.

HINIRV

56 मृत्यु का डंक पाप है; और पाप का बल व्यवस्था है।

BSB

57 But thanks be to God, who gives us the victory through our Lord Jesus Christ!

HINIRV

57 परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें जयवन्त करता है।

BSB

58 Therefore, my beloved brothers, be steadfast and immovable. Always excel in the work of the Lord, because you know that your labor in the Lord is not in vain.

HINIRV

58 इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयों, दृढ़ और अटल रहो, और प्रभु के काम में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि यह जानते हो, कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है। (गला. 6:9)

Questions about 1 Corinthians 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.