1 Corinthians 15

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now, brothers, I want to remind you of the gospel I preached to you, which you received, and in which you stand firm.

HINCV

1 प्रिय भाई बहनो, अब मैं तुम्हें उसी ईश्वरीय सुसमाचार की दोबारा याद दिलाना चाहता हूं, जिसका मैंने तुम्हारे बीच प्रचार किया है, जिसे तुमने ग्रहण किया, जिसमें तुम स्थिर हो

BSB

2 By this gospel you are saved, if you hold firmly to the word I preached to you. Otherwise, you have believed in vain.

HINCV

2 और जिसके द्वारा तुम्हें उद्धार प्राप्‍त हुआ है—यदि तुम उस शिक्षा में, जिसका मैंने तुम्हारे बीच प्रचार किया है, स्थिर हो—नहीं तो व्यर्थ ही हुआ है तुम्हारा विश्वास करना.

BSB

3 For what I received I passed on to you as of first importance: that Christ died for our sins according to the Scriptures,

HINCV

3 मैंने तुम तक वही सच्चाई भेजी, जो सबसे महत्वपूर्ण है तथा जिसे स्वयं मैंने प्राप्‍त किया: पवित्र शास्त्र के अनुसार हमारे पापों के लिए मसीह ने प्राणों का त्याग किया;

BSB

4 that He was buried, that He was raised on the third day according to the Scriptures,

HINCV

4 वह भूमि में गाड़े गए; पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन वह मरे हुओं में से जीवित किए गए

BSB

5 and that He appeared to Cephas and then to the Twelve.

HINCV

5 और तब कैफ़स पर, इसके बाद बारह शिष्यों पर,

BSB

6 After that, He appeared to more than five hundred brothers at once, most of whom are still living, though some have fallen asleep.

HINCV

6 इसके बाद पांच सौ से अधिक भाई बहनों पर, जिनमें से अधिकांश अभी जीवित हैं तथा कुछ लंबी नींद में सो गए हैं, प्रकट हुए.

BSB

7 Then He appeared to James, then to all the apostles.

HINCV

7 इसके बाद वह याकोब पर प्रकट हुए, इसके बाद सभी प्रेरितों पर

BSB

8 And last of all He appeared to me also, as to one of untimely birth.

HINCV

8 और सबसे अंत में मुझ पर भी—मैं, जिसका जन्म अविकसित अवस्था में हुआ—प्रकट हुए.

BSB

9 For I am the least of the apostles and am unworthy to be called an apostle, because I persecuted the church of God.

HINCV

9 मैं प्रेरितों में सबसे छोटा हूं—प्रेरित कहलाने योग्य भी नहीं—क्योंकि मैंने परमेश्वर की कलीसिया को सताया था.

BSB

10 But by the grace of God I am what I am, and His grace to me was not in vain. No, I worked harder than all of them—yet not I, but the grace of God that was with me.

HINCV

10 किंतु आज मैं जो कुछ भी हूं परमेश्वर के अनुग्रह से हूं. मेरे प्रति उनका अनुग्रह व्यर्थ साबित नहीं हुआ. मैं बाकी सभी प्रेरितों की तुलना में अधिक परिश्रम करता गया, फिर भी मैं नहीं, परमेश्वर का अनुग्रह मुझमें कार्य कर रहा था.

BSB

11 Whether, then, it was I or they, this is what we preach, and this is what you believed.

HINCV

11 प्रचार, चाहे मैं करूं या वे, संदेश वही है, जिसमें तुमने विश्वास किया है.

BSB

12 But if it is preached that Christ has been raised from the dead, how can some of you say that there is no resurrection of the dead?

HINCV

12 अब यदि मरे हुओं में से जीवित किए गए मसीह हमारे प्रचार का विषय हैं तो क्या कारण है कि तुममें से कुछ की मान्यता यह है कि मरे हुओं का पुनरुत्थान जैसा कुछ नहीं होता?

BSB

13 If there is no resurrection of the dead, then not even Christ has been raised.

HINCV

13 यदि मरे हुओं के पुनरुत्थान जैसा कुछ न होता तो मसीह भी जीवित नहीं किए गए होते.

BSB

14 And if Christ has not been raised, our preaching is worthless, and so is your faith.

HINCV

14 यदि मसीह जीवित नहीं किए गए, तो व्यर्थ है हमारा प्रचार तथा व्यर्थ है तुम्हारा विश्वास भी.

BSB

15 In that case, we are also exposed as false witnesses about God. For we have testified about God that He raised Christ from the dead, but He did not raise Him if in fact the dead are not raised.

HINCV

15 इससे भी बढ़कर यह कि हम परमेश्वर के झूठे गवाह प्रमाणित हो रहे हैं क्योंकि हमने उनके विषय में यह गवाही दी है कि उन्होंने मसीह को मरे हुओं में से जीवित किया; किंतु यदि मरे हुए वास्तव में जीवित नहीं किए जाते तो परमेश्वर ने मसीह को भी जीवित नहीं किया.

BSB

16 For if the dead are not raised, then not even Christ has been raised.

HINCV

16 क्योंकि यदि मरे हुए जीवित नहीं किए जाते तो मसीह भी जीवित नहीं किए गए.

BSB

17 And if Christ has not been raised, your faith is futile; you are still in your sins.

HINCV

17 और यदि मसीह जीवित नहीं किए गए तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है और तुम अब भी अपनी पाप की अवस्था में ही हो.

BSB

18 Then those also who have fallen asleep in Christ have perished.

HINCV

18 तब तो वे, जो मसीह में सो गए हैं, नाश हो चुके.

BSB

19 If our hope in Christ is for this life alone, we are to be pitied more than all men.

HINCV

19 यदि हमने मात्र इस शारीरिक जीवन में ही मसीह में आशा रखी है तो हम अन्य सभी मनुष्यों में सबसे अधिक दयनीय हैं.

BSB

20 But Christ has indeed been raised from the dead, the firstfruits of those who have fallen asleep.

HINCV

20 किंतु सच यही है कि मसीह मरे हुओं में से जीवित किए गए हैं—उनके पहले फल, जो सो गए हैं.

BSB

21 For since death came through a man, the resurrection of the dead comes also through a man.

HINCV

21 जिस प्रकार एक मनुष्य के द्वारा मृत्यु का प्रवेश हुआ, उसी प्रकार एक मनुष्य के द्वारा मरे हुओं के पुनरुत्थान का प्रवेश भी हुआ.

BSB

22 For as in Adam all die, so in Christ all will be made alive.

HINCV

22 जिस प्रकार आदम में सब की मृत्यु होती है, उसी प्रकार मसीह में सब जीवित भी किए जाएंगे.

BSB

23 But each in his own turn: Christ the firstfruits; then at His coming, those who belong to Him.

HINCV

23 किंतु हर एक अपनी बारी से: पहले फल मसीह, इसके बाद वे सब, जो मसीह के आगमन तक उनमें स्थिर बने रहेंगे.

BSB

24 Then the end will come, when He hands over the kingdom to God the Father after He has destroyed all dominion, authority, and power.

HINCV

24 तब, जब वह सारी प्रभुता, अधिकार और सामर्थ्य को नाश कर राज्य पिता परमेश्वर को सौंप देंगे, फिर युगांत हो जाएगा.

BSB

25 For He must reign until He has put all His enemies under His feet.

HINCV

25 यह ज़रूरी है कि वह उस समय तक शासन करें जब तक वह अपने सभी शत्रुओं को अपने अधीन न कर दें.

BSB

26 The last enemy to be destroyed is death.

HINCV

26 जिस शत्रु को सबके अंत में नष्ट किया जाएगा, वह है मृत्यु

BSB

27 For “God has put everything under His feet.” Now when it says that everything has been put under Him, this clearly does not include the One who put everything under Him.

HINCV

27 क्योंकि उन्होंने सब कुछ उनके अधीन कर दिया है. किंतु जब वह कहते हैं, “सब कुछ उनके अधीन कर दिया गया है,” यह साफ़ ही है कि परमेश्वर इसमें शामिल नहीं, जिन्होंने सब कुछ उनके अधीन कर दिया है.

BSB

28 And when all things have been subjected to Him, then the Son Himself will be made subject to Him who put all things under Him, so that God may be all in all.

HINCV

28 जब सब कुछ मसीह के अधीन कर दिया गया है, तब स्वयं पुत्र भी परमेश्वर के अधीन हो जाएंगे, जिन्होंने सब कुछ पुत्र के अधीन कर दिया कि परमेश्वर ही स्वामी हों.

BSB

29 If these things are not so, what will those do who are baptized for the dead? If the dead are not raised at all, why are people baptized for them?

HINCV

29 यदि पुनरुत्थान जैसा कुछ नहीं होता तो उनका क्या होगा, जो मरे हुओं के स्थान पर बपतिस्मित हो रहे हैं? यदि मृतक जीवित नहीं किए जाते तो लोग उनके लिए बपतिस्मित क्यों किए जा रहे हैं?

BSB

30 And why do we endanger ourselves every hour?

HINCV

30 तो फिर हम क्यों हर घड़ी अपने जीवन को जोखिम में डाले फिर रहे हैं?

BSB

31 I face death every day, brothers, as surely as I boast about you in Christ Jesus our Lord.

HINCV

31 मैं हर दिन मृत्यु का सामना करता हूं. यह मैं उस गौरव की शपथ खाकर कह रहा हूं, जो हमारे प्रभु येशु मसीह में मुझे तुम पर है.

BSB

32 If I fought wild beasts in Ephesus for human motives, what did I gain? If the dead are not raised, “Let us eat and drink, for tomorrow we die.”

HINCV

32 इफ़ेसॉस नगर में यदि मैं जंगली पशुओं से सिर्फ मनुष्य की रीति से लड़ता तो मुझे क्या लाभ होता? यदि मरे हुए जीवित नहीं किए जाते तो, जैसी कि उक्ति है: “आओ, हम खाएं-पिएं, क्योंकि कल तो हमारी मृत्यु होनी ही है!”

BSB

33 Do not be deceived: “Bad company corrupts good character.”

HINCV

33 धोखे में मत रहना: बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है.

BSB

34 Sober up as you ought, and stop sinning; for some of you are ignorant of God. I say this to your shame.

HINCV

34 सावधान हो जाओ, पाप करना छोड़ दो. यह मैं तुम्हें लज्जित करने के लिए ही कह रहा हूं क्योंकि तुममें से कुछ तो परमेश्वर को जानते ही नहीं.

BSB

35 But someone will ask, “How are the dead raised? With what kind of body will they come?”

HINCV

35 संभवतः कोई यह पूछे: कैसे जीवित हो जाते हैं मुर्दे? कैसा होता है उनका शरीर?

BSB

36 You fool! What you sow does not come to life unless it dies.

HINCV

36 मूर्खता भरा प्रश्न! तुम जो कुछ बोते हो तब तक पोषित नहीं होता, जब तक वह पहले मर न जाए.

BSB

37 And what you sow is not the body that will be, but just a seed, perhaps of wheat or something else.

HINCV

37 तुम उस शरीर को, जो पोषित होने को है, नहीं रोपते—तुम तो सिर्फ बीज रोपते हो—चाहे गेहूं या कोई और

BSB

38 But God gives it a body as He has designed, and to each kind of seed He gives its own body.

HINCV

38 मगर परमेश्वर अपनी इच्छा के अनुसार उसे देह प्रदान करते हैं—हर एक बीज को उसकी अपनी विशेष देह.

BSB

39 Not all flesh is the same: Men have one kind of flesh, animals have another, birds another, and fish another.

HINCV

39 सभी प्राणियों की देह अलग होती है—मनुष्य की देह एक प्रकार की, पशु की देह एक प्रकार की, पक्षी की देह तथा मछली की देह एक प्रकार की.

BSB

40 There are also heavenly bodies and earthly bodies. But the splendor of the heavenly bodies is of one degree, and the splendor of the earthly bodies is of another.

HINCV

40 देह स्वर्गीय भी होती है और शारीरिक भी. स्वर्गीय देह का तेज अलग होता है और शारीरिक देह का अलग.

BSB

41 The sun has one degree of splendor, the moon another, and the stars another; and star differs from star in splendor.

HINCV

41 सूर्य का तेज एक प्रकार का होता है, चंद्रमा का अन्य प्रकार का और तारों का अन्य प्रकार का और हर एक तारे का तेज अन्य तारे के तेज से अलग होता है.

BSB

42 So will it be with the resurrection of the dead: What is sown is perishable; it is raised imperishable.

HINCV

42 मरे हुओं का जीवित होना भी ऐसा ही होता है. रोपित की जाती नाशमान देह, जीवित होती है अविनाशी देह.

BSB

43 It is sown in dishonor; it is raised in glory. It is sown in weakness; it is raised in power.

HINCV

43 यह रोपित की जाती है अनादर के साथ, जीवित होती है तेज में; रोपित की जाती है निर्बल देह, जीवित होती है सामर्थ्य से भरी देह.

BSB

44 It is sown a natural body; it is raised a spiritual body. If there is a natural body, there is also a spiritual body.

HINCV

44 रोपित की जाती है शारीरिक देह, जीवित होती है आत्मिक देह. यदि शारीरिक देह है तो आत्मिक देह भी है.

BSB

45 So it is written: “The first man Adam became a living being”; the last Adam a life-giving spirit.

HINCV

45 जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख भी है: “पहला मानव आदम जीवित प्राणी हुआ किंतु अंतिम आदम जीवनदायी आत्मा हुआ.”

BSB

46 The spiritual, however, was not first, but the natural, and then the spiritual.

HINCV

46 फिर भी पहला वह नहीं, जो आत्मिक है परंतु वह, जो शारीरिक है. उसके बाद ही आत्मिक का स्थान है.

BSB

47 The first man was of the dust of the earth, the second man from heaven.

HINCV

47 पहला मानव शारीरिक था—मिट्टी का बना हुआ—दूसरा मानव स्वर्गीय.

BSB

48 As was the earthly man, so also are those who are of the earth; and as is the heavenly man, so also are those who are of heaven.

HINCV

48 शारीरिक वैसे ही हैं जैसा मिट्टी से बना मानव था तथा स्वर्गीय वैसे ही हैं जैसा वह, जो स्वर्गीय है.

BSB

49 And just as we have borne the likeness of the earthly man, so also shall we bear the likeness of the heavenly man.

HINCV

49 ठीक जैसे हमें उस शारीरिक का रूप प्राप्‍त हुआ है, हमें उस स्वर्गीय का रूप भी प्राप्‍त होगा.

BSB

50 Now I declare to you, brothers, that flesh and blood cannot inherit the kingdom of God, nor does the perishable inherit the imperishable.

HINCV

50 प्रिय भाई बहनो, शारीरिक लहू और मांस का मनुष्य परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता और न ही नाशमान अविनाशी में.

BSB

51 Listen, I tell you a mystery: We will not all sleep, but we will all be changed—

HINCV

51 सुनो! मैं तुम पर एक भेद प्रकट करता हूं: हम सभी सो नहीं जाएंगे परंतु हम सभी का रूप बदल

BSB

52 in an instant, in the twinkling of an eye, at the last trumpet. For the trumpet will sound, the dead will be raised imperishable, and we will be changed.

HINCV

52 जाएगा—क्षण-भर में, पलक झपकते ही, आखिरी तुरही के स्वर पर. ज्यों ही आखिरी तुरही का स्वर होगा, मरे हुए अविनाशी दशा में जीवित किए जाएंगे और हमारा रूप बदल जाएगा.

BSB

53 For the perishable must be clothed with the imperishable, and the mortal with immortality.

HINCV

53 यह ज़रूरी है कि नाशमान अविनाशी को धारण करे तथा मरणहार अमरता को.

BSB

54 When the perishable has been clothed with the imperishable and the mortal with immortality, then the saying that is written will come to pass: “Death has been swallowed up in victory.”

HINCV

54 किंतु जब यह नाशमान अविनाशी को तथा मरणहार अमरता को धारण कर लेगा तब पवित्र शास्त्र का यह वचन पूरा हो जाएगा: “मृत्यु विजय का निवाला बन गई.”

BSB

55 “Where, O Death, is your victory? Where, O Death, is your sting?”

HINCV

55 मृत्यु! कहां है तेरी विजय? मृत्यु! कहां है तेरा ड़ंक?

BSB

56 The sting of death is sin, and the power of sin is the law.

HINCV

56 मृत्यु का ड़ंक है पाप और पाप का बल है व्यवस्था.

BSB

57 But thanks be to God, who gives us the victory through our Lord Jesus Christ!

HINCV

57 किंतु हम धन्यवाद करते हैं परमेश्वर का, जो हमें हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा विजय प्रदान करते हैं.

BSB

58 Therefore, my beloved brothers, be steadfast and immovable. Always excel in the work of the Lord, because you know that your labor in the Lord is not in vain.

HINCV

58 इसलिये मेरे प्रिय भाई बहनो, इस सच्चाई के प्रकाश में कि प्रभु में तुम्हारा परिश्रम व्यर्थ नहीं है, तुम प्रभु के काम में उन्‍नत होते हुए हमेशा दृढ़ तथा स्थिर रहो.

Questions about 1 Corinthians 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.