1 Corinthians 16
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now about the collection for the saints, you are to do as I directed the churches of Galatia: | HINCV 1 अब पवित्र लोगों की सहायता के लिए धनराशि के संबंध में: इस विषय में मैंने, जो आज्ञा गलातिया प्रदेश की कलीसियाओं को दी थी, उन्हीं आज्ञाओं का पालन तुम भी करो. |
| BSB 2 On the first day of every week, each of you should set aside a portion of his income, saving it up, so that when I come no collections will be needed. | HINCV 2 सप्ताह के पहले दिन तुममें से हर एक अपनी आय के अनुसार कुछ धनराशि अलग रख छोड़े कि मेरे वहां आने पर तुम्हें धन इकट्ठा न करना पड़े. |
| BSB 3 Then, on my arrival, I will send letters with those you recommend to carry your gift to Jerusalem. | HINCV 3 जब मैं वहां आऊंगा, तुम्हारे द्वारा चुने गए व्यक्तियों को पत्रों के साथ भेज दूंगा कि वे इकट्ठा राशि को येरूशलेम पहुंचा दें. |
| BSB 4 And if it is advisable for me to go also, they can travel with me. | HINCV 4 यदि मेरा जाना भी सही हुआ तो वे मेरे साथ जा सकेंगे. |
| BSB 5 After I go through Macedonia, however, I will come to you; for I will be going through Macedonia. | HINCV 5 में मकेदोनिया यात्रा के बाद तुम्हारे पास आऊंगा क्योंकि मैं मकेदोनिया यात्रा की योजना बना रहा हूं. |
| BSB 6 Perhaps I will stay with you awhile, or even spend the winter, so that you can help me on my journey, wherever I go. | HINCV 6 संभवतः मैं आकर तुम्हारे साथ कुछ समय व्यतीत करूं या पूरी शीत ऋतु ही कि तुम मुझे मेरे आगे के सफर की ओर, मैं जहां कहीं जाऊं, विदा कर सको. |
| BSB 7 For I do not want to see you now only in passing; I hope to spend some time with you, if the Lord permits. | HINCV 7 मैं नहीं चाहता कि तुमसे केवल चलते-चलते मिलूं परंतु मेरी आशा है कि यदि परमेश्वर चाहें तो मैं तुम्हारे साथ कुछ समय व्यतीत करूं. |
| BSB 8 But I will stay in Ephesus until Pentecost, | HINCV 8 मैं पेन्तेकॉस्त पर्व तक इफ़ेसॉस नगर में ही रहूंगा |
| BSB 9 because a great door for effective work has opened to me, even though many oppose me. | HINCV 9 क्योंकि मेरे लिए वहां उपयोगी सेवा का द्वार खुला है. इसके अतिरिक्त वहां मेरे अनेक विरोधी भी हैं. |
| BSB 10 If Timothy comes, see to it that he has nothing to fear while he is with you, for he is doing the work of the Lord, just as I am. | HINCV 10 जब तिमोथियॉस वहां आए तो यह सुनिश्चित करना कि वह तुम्हारे साथ निश्चिंत रहे क्योंकि मेरे समान वह भी प्रभु के काम में जुड़ा है. |
| BSB 11 No one, then, should treat him with contempt. Send him on his way in peace so that he can return to me, for I am expecting him along with the brothers. | HINCV 11 ध्यान रहे कि कोई उसे तुच्छ न समझे. उसे सकुशल विदा करना कि वह मेरे पास लौट आए. मैं अन्य भाइयों के साथ उसकी प्रतीक्षा में हूं. |
| BSB 12 Now about our brother Apollos: I strongly urged him to go to you with the brothers. He was not at all inclined to go now, but he will go when he has the opportunity. | HINCV 12 अब हमारे भाई अपोल्लॉस के संबंध में: मैंने उनसे बार-बार विनती की कि वह अन्य भाइयों के साथ तुम्हारे पास आएं किंतु वह इस समय यात्रा के लिए तैयार नहीं किंतु सही अवसर प्राप्त होते ही वह वहां आएंगे. |
| BSB 13 Be on the alert. Stand firm in the faith. Be men of courage. Be strong. | HINCV 13 जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, निडर बनो, निश्चय करो |
| BSB 14 Do everything in love. | HINCV 14 तथा हर एक काम प्रेम भाव में ही करो. |
| BSB 15 You know that Stephanas and his household were the first converts in Achaia, and they have devoted themselves to the service of the saints. Now I urge you, brothers, | HINCV 15 स्तेफ़ानॉस के कुटुंबियों के विषय में तो तुम्हें मालूम ही है कि वे आखाया प्रदेश के पहले फल हैं. उन्होंने स्वयं को पवित्र लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया हुआ है. इसलिये प्रिय भाई बहनो, मेरी तुमसे विनती है |
| BSB 16 to submit to such as these, and to every fellow worker and laborer. | HINCV 16 कि तुम उनका तथा ऐसे व्यक्तियों का नेतृत्व स्वीकार करो, जो मेरे काम में सहायक तथा परिश्रम करते हैं. |
| BSB 17 I am glad that Stephanas, Fortunatus, and Achaicus have arrived, because they have supplied what was lacking from you. | HINCV 17 स्तेफ़ानॉस, फ़ॉरतुनातॉस तथा अखियाकॉस का यहां आना मेरे लिए आनंद का विषय है. उनके कारण तुम्हारी ओर से जो कमी थी, वह पूरी हो गई. |
| BSB 18 For they refreshed my spirit and yours as well. Show your appreciation, therefore, to such men. | HINCV 18 उनके कारण मेरे और तुम्हारे मन में नई ताज़गी का संचार हुआ है. ऐसे व्यक्तियों को मान्यता अवश्य दी जाए. |
| BSB 19 The churches in the province of Asia send you greetings. Aquila and Prisca greet you warmly in the Lord, and so does the church that meets at their house. | HINCV 19 आसिया प्रदेश की कलीसियाओं का तुम्हें नमस्कार. अकुलॉस और प्रिस्का तथा उस कलीसिया की ओर से, जो उनके घर पर आराधना के लिए इकट्ठा होती है, प्रभु में तुम्हें बहुत-बहुत नमस्कार. |
| BSB 20 All the brothers here send you greetings. Greet one another with a holy kiss. | HINCV 20 यहां सभी भाई बहनों की ओर से तुम्हें नमस्कार. पवित्र चुंबन के साथ एक दूसरे का नमस्कार करो. |
| BSB 21 This greeting is in my own hand—Paul. | HINCV 21 मैं, पौलॉस तुम्हें अपने हाथ से यह नमस्कार लिख रहा हूं. |
| BSB 22 If anyone does not love the Lord, let him be under a curse. Come, O Lord! | HINCV 22 जो कोई प्रभु से प्रेम नहीं करता, वह शापित हो. हे हमारे प्रभु आ! |
| BSB 23 The grace of the Lord Jesus be with you. | HINCV 23 तुम पर प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह हो. |
| BSB 24 My love be with all of you in Christ Jesus. Amen. | HINCV 24 मसीह येशु में मेरा प्रेम तुम पर हमेशा रहे, आमेन. |
Questions about 1 Corinthians 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.