1 Corinthians 16

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now about the collection for the saints, you are to do as I directed the churches of Galatia:

HINIRV

1 अब उस चन्दे के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये किया जाता है, जैसा निर्देश मैंने गलातिया की कलीसियाओं को दिया, वैसा ही तुम भी करो।

BSB

2 On the first day of every week, each of you should set aside a portion of his income, saving it up, so that when I come no collections will be needed.

HINIRV

2 सप्ताह के पहले दिन तुम में से हर एक अपनी आमदनी के अनुसार कुछ अपने पास रख छोड़ा करे, कि मेरे आने पर चन्दा न करना पड़े।

BSB

3 Then, on my arrival, I will send letters with those you recommend to carry your gift to Jerusalem.

HINIRV

3 और जब मैं आऊँगा, तो जिन्हें तुम चाहोगे उन्हें मैं चिट्ठियाँ देकर भेज दूँगा, कि तुम्हारा दान यरूशलेम पहुँचा दें।

BSB

4 And if it is advisable for me to go also, they can travel with me.

HINIRV

4 और यदि मेरा भी जाना उचित हुआ, तो वे मेरे साथ जाएँगे।

BSB

5 After I go through Macedonia, however, I will come to you; for I will be going through Macedonia.

HINIRV

5 और मैं मकिदुनिया होकर तुम्हारे पास आऊँगा, क्योंकि मुझे मकिदुनिया होकर जाना ही है।

BSB

6 Perhaps I will stay with you awhile, or even spend the winter, so that you can help me on my journey, wherever I go.

HINIRV

6 परन्तु सम्भव है कि तुम्हारे यहाँ ही ठहर जाऊँ और शरद ऋतु तुम्हारे यहाँ काटूँ, तब जिस ओर मेरा जाना हो, उस ओर तुम मुझे पहुँचा दो।

BSB

7 For I do not want to see you now only in passing; I hope to spend some time with you, if the Lord permits.

HINIRV

7 क्योंकि मैं अब मार्ग में तुम से भेंट करना नहीं चाहता; परन्तु मुझे आशा है, कि यदि प्रभु चाहे तो कुछ समय तक तुम्हारे साथ रहूँगा।

BSB

8 But I will stay in Ephesus until Pentecost,

HINIRV

8 परन्तु मैं पिन्तेकुस्त तक इफिसुस में रहूँगा।

BSB

9 because a great door for effective work has opened to me, even though many oppose me.

HINIRV

9 क्योंकि मेरे लिये एक बड़ा और उपयोगी द्वार खुला है, और विरोधी बहुत से हैं।

BSB

10 If Timothy comes, see to it that he has nothing to fear while he is with you, for he is doing the work of the Lord, just as I am.

HINIRV

10 यदि तीमुथियुस आ जाए, तो देखना, कि वह तुम्हारे यहाँ निडर रहे; क्योंकि वह मेरे समान प्रभु का काम करता है।

BSB

11 No one, then, should treat him with contempt. Send him on his way in peace so that he can return to me, for I am expecting him along with the brothers.

HINIRV

11 इसलिए कोई उसे तुच्छ न जाने, परन्तु उसे कुशल से इस ओर पहुँचा देना, कि मेरे पास आ जाए; क्योंकि मैं उसकी प्रतीक्षा करता रहा हूँ, कि वह भाइयों के साथ आए।

BSB

12 Now about our brother Apollos: I strongly urged him to go to you with the brothers. He was not at all inclined to go now, but he will go when he has the opportunity.

HINIRV

12 और भाई अपुल्लोस से मैंने बहुत विनती की है कि तुम्हारे पास भाइयों के साथ जाए; परन्तु उसने इस समय जाने की कुछ भी इच्छा न की, परन्तु जब अवसर पाएगा, तब आ जाएगा।

BSB

13 Be on the alert. Stand firm in the faith. Be men of courage. Be strong.

HINIRV

13 जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, पुरुषार्थ करो, बलवन्त हो। (इफि. 6:10)

BSB

14 Do everything in love.

HINIRV

14 जो कुछ करते हो प्रेम से करो।

BSB

15 You know that Stephanas and his household were the first converts in Achaia, and they have devoted themselves to the service of the saints. Now I urge you, brothers,

HINIRV

15 हे भाइयों, तुम स्तिफनास के घराने को जानते हो, कि वे अखाया के पहले फल हैं, और पवित्र लोगों की सेवा के लिये तैयार रहते हैं।

BSB

16 to submit to such as these, and to every fellow worker and laborer.

HINIRV

16 इसलिए मैं तुम से विनती करता हूँ कि ऐसों के अधीन रहो, वरन् हर एक के जो इस काम में परिश्रमी और सहकर्मी हैं।

BSB

17 I am glad that Stephanas, Fortunatus, and Achaicus have arrived, because they have supplied what was lacking from you.

HINIRV

17 और मैं स्तिफनास और फूरतूनातुस और अखइकुस के आने से आनन्दित हूँ, क्योंकि उन्होंने तुम्हारी घटी को पूरी की है।

BSB

18 For they refreshed my spirit and yours as well. Show your appreciation, therefore, to such men.

HINIRV

18 और उन्होंने मेरी और तुम्हारी आत्मा को चैन दिया है इसलिए ऐसों को मानो।

BSB

19 The churches in the province of Asia send you greetings. Aquila and Prisca greet you warmly in the Lord, and so does the church that meets at their house.

HINIRV

19 आसिया की कलीसियाओं की ओर से तुम को नमस्कार; अक्विला और प्रिस्का का और उनके घर की कलीसिया का भी तुम को प्रभु में बहुत-बहुत नमस्कार।

BSB

20 All the brothers here send you greetings. Greet one another with a holy kiss.

HINIRV

20 सब भाइयों का तुम को नमस्कार: पवित्र चुम्बन से आपस में नमस्कार करो।

BSB

21 This greeting is in my own hand—Paul.

HINIRV

21 मुझ पौलुस का अपने हाथ का लिखा हुआ नमस्कार:

BSB

22 If anyone does not love the Lord, let him be under a curse. Come, O Lord!

HINIRV

22 यदि कोई प्रभु से प्रेम न रखे तो वह शापित हो। हे हमारे प्रभु, आ!

BSB

23 The grace of the Lord Jesus be with you.

HINIRV

23 प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।

BSB

24 My love be with all of you in Christ Jesus. Amen.

HINIRV

24 मेरा प्रेम मसीह यीशु में तुम सब के साथ रहे। आमीन।

Questions about 1 Corinthians 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.