1 Corinthians 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 If I speak in the tongues of men and of angels, but have not love, I am only a ringing gong or a clanging cymbal.

HINIRV

1 यदि मैं मनुष्यों, और स्वर्गदूतों की बोलियाँ बोलूँ, और प्रेम न रखूँ, तो मैं ठनठनाता हुआ पीतल, और झंझनाती हुई झाँझ हूँ।

BSB

2 If I have the gift of prophecy and can fathom all mysteries and all knowledge, and if I have absolute faith so as to move mountains, but have not love, I am nothing.

HINIRV

2 और यदि मैं भविष्यद्वाणी कर सकूँ, और सब भेदों और सब प्रकार के ज्ञान को समझूँ, और मुझे यहाँ तक पूरा विश्वास हो, कि मैं पहाड़ों को हटा दूँ, परन्तु प्रेम न रखूँ, तो मैं कुछ भी नहीं ।

BSB

3 If I give all I possess to the poor and exult in the surrender of my body, but have not love, I gain nothing.

HINIRV

3 और यदि मैं अपनी सम्पूर्ण सम्पत्ति कंगालों को खिला दूँ, या अपनी देह जलाने के लिये दे दूँ, और प्रेम न रखूँ, तो मुझे कुछ भी लाभ नहीं।

BSB

4 Love is patient, love is kind. It does not envy, it does not boast, it is not proud.

HINIRV

4 प्रेम धीरजवन्त है, और कृपालु है; प्रेम डाह नहीं करता; प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और फूलता नहीं।

BSB

5 It is not rude, it is not self-seeking, it is not easily angered, it keeps no account of wrongs.

HINIRV

5 अशोभनीय व्यवहार नहीं करता, वह अपनी भलाई नहीं चाहता, झुँझलाता नहीं, बुरा नहीं मानता।

BSB

6 Love takes no pleasure in evil, but rejoices in the truth.

HINIRV

6 कुकर्म से आनन्दित नहीं होता, परन्तु सत्य से आनन्दित होता है।

BSB

7 It bears all things, believes all things, hopes all things, endures all things.

HINIRV

7 वह सब बातें सह लेता है, सब बातों पर विश्वास करता है, सब बातों की आशा रखता है, सब बातों में धीरज धरता है। (1 कुरि. 13:4)

BSB

8 Love never fails. But where there are prophecies, they will cease; where there are tongues, they will be restrained; where there is knowledge, it will be dismissed.

HINIRV

8 प्रेम कभी टलता नहीं; भविष्यद्वाणियाँ हों, तो समाप्त हो जाएँगी, भाषाएँ मौन हो जाएँगी; ज्ञान हो, तो मिट जाएगा।

BSB

9 For we know in part and we prophesy in part,

HINIRV

9 क्योंकि हमारा ज्ञान अधूरा है, और हमारी भविष्यद्वाणी अधूरी।

BSB

10 but when the perfect comes, the partial passes away.

HINIRV

10 परन्तु जब सर्वसिद्ध आएगा, तो अधूरा मिट जाएगा।

BSB

11 When I was a child, I talked like a child, I thought like a child, I reasoned like a child. When I became a man, I set aside childish ways.

HINIRV

11 जब मैं बालक था, तो मैं बालकों के समान बोलता था, बालकों के समान मन था बालकों सी समझ थी; परन्तु सयाना हो गया, तो बालकों की बातें छोड़ दीं।

BSB

12 Now we see but a dim reflection as in a mirror; then we shall see face to face. Now I know in part; then I shall know fully, even as I am fully known.

HINIRV

12 अब हमें दर्पण में धुँधला सा दिखाई देता है; परन्तु उस समय आमने-सामने देखेंगे, इस समय मेरा ज्ञान अधूरा है; परन्तु उस समय ऐसी पूरी रीति से पहचानूँगा, जैसा मैं पहचाना गया हूँ।

BSB

13 And now these three remain: faith, hope, and love; but the greatest of these is love.

HINIRV

13 पर अब विश्वास, आशा, प्रेम ये तीनों स्थायी हैं, पर इनमें सबसे बड़ा प्रेम है।

Questions about 1 Corinthians 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.