1 Corinthians 12

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now about spiritual gifts, brothers, I do not want you to be uninformed.

HINIRV

1 हे भाइयों, मैं नहीं चाहता कि तुम आत्मिक वरदानों के विषय में अज्ञात रहो।

BSB

2 You know that when you were pagans, you were influenced and led astray to mute idols.

HINIRV

2 तुम जानते हो, कि जब तुम अन्यजाति थे, तो गूँगी मूरतों के पीछे जैसे चलाए जाते थे वैसे चलते थे। (गला. 4:8)

BSB

3 Therefore I inform you that no one who is speaking by the Spirit of God says, “Jesus be cursed,” and no one can say, “Jesus is Lord,” except by the Holy Spirit.

HINIRV

3 इसलिए मैं तुम्हें चेतावनी देता हूँ कि जो कोई परमेश्वर की आत्मा की अगुआई से बोलता है, वह नहीं कहता कि यीशु श्रापित है; और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।

BSB

4 There are different gifts, but the same Spirit.

HINIRV

4 वरदान तो कई प्रकार के हैं, परन्तु आत्मा एक ही है।

BSB

5 There are different ministries, but the same Lord.

HINIRV

5 और सेवा भी कई प्रकार की है, परन्तु प्रभु एक ही है।

BSB

6 There are different ways of working, but the same God works all things in all people.

HINIRV

6 और प्रभावशाली कार्य कई प्रकार के हैं, परन्तु परमेश्वर एक ही है, जो सब में हर प्रकार का प्रभाव उत्पन्न करता है।

BSB

7 Now to each one the manifestation of the Spirit is given for the common good.

HINIRV

7 किन्तु सब के लाभ पहुँचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है।

BSB

8 To one there is given through the Spirit the message of wisdom, to another the message of knowledge by the same Spirit,

HINIRV

8 क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्धि की बातें दी जाती हैं; और दूसरे को उसी आत्मा के अनुसार ज्ञान की बातें।

BSB

9 to another faith by the same Spirit, to another gifts of healing by that one Spirit,

HINIRV

9 और किसी को उसी आत्मा से विश्वास; और किसी को उसी एक आत्मा से चंगा करने का वरदान दिया जाता है।

BSB

10 to another the working of miracles, to another prophecy, to another distinguishing between spirits, to another speaking in various tongues, and to still another the interpretation of tongues.

HINIRV

10 फिर किसी को सामर्थ्य के काम करने की शक्ति; और किसी को भविष्यद्वाणी की; और किसी को आत्माओं की परख, और किसी को अनेक प्रकार की भाषा; और किसी को भाषाओं का अर्थ बताना।

BSB

11 All these are the work of one and the same Spirit, who apportions them to each one as He determines.

HINIRV

11 परन्तु ये सब प्रभावशाली कार्य वही एक आत्मा करवाता है, और जिसे जो चाहता है वह बाँट देता है।

BSB

12 The body is a unit, though it is composed of many parts. And although its parts are many, they all form one body. So it is with Christ.

HINIRV

12 क्योंकि जिस प्रकार देह तो एक है और उसके अंग बहुत से हैं, और उस एक देह के सब अंग, बहुत होने पर भी सब मिलकर एक ही देह हैं, उसी प्रकार मसीह भी है।

BSB

13 For in one Spirit we were all baptized into one body, whether Jews or Greeks, slave or free, and we were all given one Spirit to drink.

HINIRV

13 क्योंकि हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या यूनानी, क्या दास, क्या स्वतंत्र एक ही आत्मा के द्वारा एक देह होने के लिये बपतिस्मा लिया, और हम सब को एक ही आत्मा पिलाया गया।

BSB

14 For the body does not consist of one part, but of many.

HINIRV

14 इसलिए कि देह में एक ही अंग नहीं, परन्तु बहुत से हैं।

BSB

15 If the foot should say, “Because I am not a hand, I do not belong to the body,” that would not make it any less a part of the body.

HINIRV

15 यदि पाँव कहे: कि मैं हाथ नहीं, इसलिए देह का नहीं, तो क्या वह इस कारण देह का नहीं?

BSB

16 And if the ear should say, “Because I am not an eye, I do not belong to the body,” that would not make it any less a part of the body.

HINIRV

16 और यदि कान कहे, “मैं आँख नहीं, इसलिए देह का नहीं,” तो क्या वह इस कारण देह का नहीं?

BSB

17 If the whole body were an eye, where would the sense of hearing be? If the whole body were an ear, where would the sense of smell be?

HINIRV

17 यदि सारी देह आँख ही होती तो सुनना कहाँ से होता? यदि सारी देह कान ही होती तो सूँघना कहाँ होता?

BSB

18 But in fact, God has arranged the members of the body, every one of them, according to His design.

HINIRV

18 परन्तु सचमुच परमेश्वर ने अंगों को अपनी इच्छा के अनुसार एक-एक करके देह में रखा है।

BSB

19 If they were all one part, where would the body be?

HINIRV

19 यदि वे सब एक ही अंग होते, तो देह कहाँ होती?

BSB

20 As it is, there are many parts, but one body.

HINIRV

20 परन्तु अब अंग तो बहुत से हैं, परन्तु देह एक ही है।

BSB

21 The eye cannot say to the hand, “I do not need you.” Nor can the head say to the feet, “I do not need you.”

HINIRV

21 आँख हाथ से नहीं कह सकती, “मुझे तेरा प्रयोजन नहीं,” और न सिर पाँवों से कह सकता है, “मुझे तुम्हारा प्रयोजन नहीं।”

BSB

22 On the contrary, the parts of the body that seem to be weaker are indispensable,

HINIRV

22 परन्तु देह के वे अंग जो औरों से निर्बल देख पड़ते हैं, बहुत ही आवश्यक हैं।

BSB

23 and the parts we consider less honorable, we treat with greater honor. And our unpresentable parts are treated with special modesty,

HINIRV

23 और देह के जिन अंगों को हम कम आदरणीय समझते हैं उन्हीं को हम अधिक आदर देते हैं; और हमारे शोभाहीन अंग और भी बहुत शोभायमान हो जाते हैं,

BSB

24 whereas our presentable parts have no such need. But God has composed the body and has given greater honor to the parts that lacked it,

HINIRV

24 फिर भी हमारे शोभायमान अंगों को इसका प्रयोजन नहीं, परन्तु परमेश्वर ने देह को ऐसा बना दिया है, कि जिस अंग को घटी थी उसी को और भी बहुत आदर हो।

BSB

25 so that there should be no division in the body, but that its members should have mutual concern for one another.

HINIRV

25 ताकि देह में फूट न पड़े, परन्तु अंग एक दूसरे की बराबर चिन्ता करें।

BSB

26 If one part suffers, every part suffers with it; if one part is honored, every part rejoices with it.

HINIRV

26 इसलिए यदि एक अंग दुःख पाता है, तो सब अंग उसके साथ दुःख पाते हैं; और यदि एक अंग की बड़ाई होती है, तो उसके साथ सब अंग आनन्द मनाते हैं।

BSB

27 Now you are the body of Christ, and each of you is a member of it.

HINIRV

27 इसी प्रकार तुम सब मिलकर मसीह की देह हो, और अलग-अलग उसके अंग हो।

BSB

28 And in the church God has appointed first of all apostles, second prophets, third teachers, then workers of miracles, and those with gifts of healing, helping, administration, and various tongues.

HINIRV

28 और परमेश्वर ने कलीसिया में अलग-अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ्य के काम करनेवाले, फिर चंगा करनेवाले, और उपकार करनेवाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बोलनेवाले।

BSB

29 Are all apostles? Are all prophets? Are all teachers? Do all work miracles?

HINIRV

29 क्या सब प्रेरित हैं? क्या सब भविष्यद्वक्ता हैं? क्या सब उपदेशक हैं? क्या सब सामर्थ्य के काम करनेवाले हैं?

BSB

30 Do all have gifts of healing? Do all speak in tongues? Do all interpret?

HINIRV

30 क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?

BSB

31 But eagerly desire the greater gifts. And now I will show you the most excellent way.

HINIRV

31 क्या सब अनुवाद करते हैं? तुम बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो! परन्तु मैं तुम्हें और भी सबसे उत्तम मार्ग बताता हूँ।

Questions about 1 Corinthians 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.