1 Corinthians 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 You are to imitate me, just as I imitate Christ. | HINIRV 1 तुम मेरी जैसी चाल चलो जैसा मैं मसीह के समान चाल चलता हूँ। |
| BSB 2 Now I commend you for remembering me in everything and for maintaining the traditions, just as I passed them on to you. | HINIRV 2 मैं तुम्हें सराहता हूँ, कि सब बातों में तुम मुझे स्मरण करते हो; और जो व्यवहार मैंने तुम्हें सौंप दिए हैं, उन्हें धारण करते हो। |
| BSB 3 But I want you to understand that the head of every man is Christ, and the head of the woman is man, and the head of Christ is God. | HINIRV 3 पर मैं चाहता हूँ, कि तुम यह जान लो, कि हर एक पुरुष का सिर मसीह है: और स्त्री का सिर पुरुष है: और मसीह का सिर परमेश्वर है। |
| BSB 4 Every man who prays or prophesies with his head covered dishonors his head. | HINIRV 4 जो पुरुष सिर ढाँके हुए प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करता है, वह अपने सिर का अपमान करता है। |
| BSB 5 And every woman who prays or prophesies with her head uncovered dishonors her head, for it is just as if her head were shaved. | HINIRV 5 परन्तु जो स्त्री बिना सिर ढके प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करती है, वह अपने सिर का अपमान करती है, क्योंकि वह मुँण्ड़ी होने के बराबर है। |
| BSB 6 If a woman does not cover her head, she should have her hair cut off. And if it is shameful for a woman to have her hair cut or shaved off, she should cover her head. | HINIRV 6 यदि स्त्री ओढ़नी न ओढ़े, तो बाल भी कटा ले; यदि स्त्री के लिये बाल कटाना या मुण्डाना लज्जा की बात है, तो ओढ़नी ओढ़े। |
| BSB 7 A man ought not to cover his head, since he is the image and glory of God; but the woman is the glory of man. | HINIRV 7 हाँ पुरुष को अपना सिर ढाँकना उचित नहीं, क्योंकि वह परमेश्वर का स्वरूप और महिमा है; परन्तु स्त्री पुरुष की शोभा है। (1 कुरि. 11:3) |
| BSB 8 For man did not come from woman, but woman from man. | HINIRV 8 क्योंकि पुरुष स्त्री से नहीं हुआ, परन्तु स्त्री पुरुष से हुई है। (उत्प. 2:21-23) |
| BSB 9 Neither was man created for woman, but woman for man. | HINIRV 9 और पुरुष स्त्री के लिये नहीं सिरजा गया, परन्तु स्त्री पुरुष के लिये सिरजी गई है। (उत्प. 2:18) |
| BSB 10 For this reason a woman ought to have a sign of authority on her head, because of the angels. | HINIRV 10 इसलिए स्वर्गदूतों के कारण स्त्री को उचित है, कि अधिकार अपने सिर पर रखे। |
| BSB 11 In the Lord, however, woman is not independent of man, nor is man independent of woman. | HINIRV 11 तो भी प्रभु में न तो स्त्री बिना पुरुष और न पुरुष बिना स्त्री के है। |
| BSB 12 For just as woman came from man, so also man is born of woman. But everything comes from God. | HINIRV 12 क्योंकि जैसे स्त्री पुरुष से है, वैसे ही पुरुष स्त्री के द्वारा है; परन्तु सब वस्तुएँ परमेश्वर से हैं। |
| BSB 13 Judge for yourselves: Is it proper for a woman to pray to God with her head uncovered? | HINIRV 13 तुम स्वयं ही विचार करो, क्या स्त्री को बिना सिर ढके परमेश्वर से प्रार्थना करना उचित है? |
| BSB 14 Doesn’t nature itself teach you that if a man has long hair, it is a disgrace to him, | HINIRV 14 क्या स्वाभाविक रीति से भी तुम नहीं जानते, कि यदि पुरुष लम्बे बाल रखे, तो उसके लिये अपमान है। |
| BSB 15 but that if a woman has long hair, it is her glory? For long hair is given to her as a covering. | HINIRV 15 परन्तु यदि स्त्री लम्बे बाल रखे; तो उसके लिये शोभा है क्योंकि बाल उसको ओढ़नी के लिये दिए गए हैं। |
| BSB 16 If anyone is inclined to dispute this, we have no other practice, nor do the churches of God. | HINIRV 16 परन्तु यदि कोई विवाद करना चाहे, तो यह जाने कि न हमारी और न परमेश्वर की कलीसियाओं की ऐसी रीति है। |
| BSB 17 In the following instructions I have no praise to offer, because your gatherings do more harm than good. | HINIRV 17 परन्तु यह निर्देश देते हुए, मैं तुम्हें नहीं सराहता, इसलिए कि तुम्हारे इकट्ठे होने से भलाई नहीं, परन्तु हानि होती है। |
| BSB 18 First of all, I hear that when you come together as a church, there are divisions among you, and in part I believe it. | HINIRV 18 क्योंकि पहले तो मैं यह सुनता हूँ, कि जब तुम कलीसिया में इकट्ठे होते हो, तो तुम में फूट होती है और मैं कुछ कुछ विश्वास भी करता हूँ। |
| BSB 19 And indeed, there must be differences among you to show which of you are approved. | HINIRV 19 क्योंकि विधर्म भी तुम में अवश्य होंगे, इसलिए कि जो लोग तुम में खरे निकले हैं, वे प्रगट हो जाएँ। |
| BSB 20 Now then, when you come together, it is not the Lord’s Supper you eat. | HINIRV 20 जब तुम एक जगह में इकट्ठे होते हो तो यह प्रभु भोज खाने के लिये नहीं। |
| BSB 21 For as you eat, each of you goes ahead without sharing his meal. While one remains hungry, another gets drunk. | HINIRV 21 क्योंकि खाने के समय एक दूसरे से पहले अपना भोज खा लेता है, तब कोई भूखा रहता है, और कोई मतवाला हो जाता है। |
| BSB 22 Don’t you have your own homes in which to eat and drink? Or do you despise the church of God and humiliate those who have nothing? What can I say to you? Shall I praise you for this? No, I will not! | HINIRV 22 क्या खाने-पीने के लिये तुम्हारे घर नहीं? या परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानते हो, और जिनके पास नहीं है उन्हें लज्जित करते हो? मैं तुम से क्या कहूँ? क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूँ? मैं प्रशंसा नहीं करता। |
| BSB 23 For I received from the Lord what I also passed on to you: The Lord Jesus, on the night He was betrayed, took bread, | HINIRV 23 क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुँची, और मैंने तुम्हें भी पहुँचा दी; कि प्रभु यीशु ने जिस रात पकड़वाया गया रोटी ली, |
| BSB 24 and when He had given thanks, He broke it and said, “This is My body, which is for you; do this in remembrance of Me.” | HINIRV 24 और धन्यवाद करके उसे तोड़ी, और कहा, “यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” |
| BSB 25 In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood; do this, as often as you drink it, in remembrance of Me.” | HINIRV 25 इसी रीति से उसने बियारी के बाद कटोरा भी लिया, और कहा, “यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा है: जब कभी पीओ, तो मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” (लूका 22:20) |
| BSB 26 For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord’s death until He comes. | HINIRV 26 क्योंकि जब कभी तुम यह रोटी खाते, और इस कटोरे में से पीते हो, तो प्रभु की मृत्यु को जब तक वह न आए, प्रचार करते हो। |
| BSB 27 Therefore, whoever eats the bread or drinks the cup of the Lord in an unworthy manner will be guilty of sinning against the body and blood of the Lord. | HINIRV 27 इसलिए जो कोई अनुचित रीति से प्रभु की रोटी खाए, या उसके कटोरे में से पीए, वह प्रभु की देह और लहू का अपराधी ठहरेगा। |
| BSB 28 Each one must examine himself before he eats of the bread and drinks of the cup. | HINIRV 28 इसलिए मनुष्य अपने आपको जाँच ले और इसी रीति से इस रोटी में से खाए, और इस कटोरे में से पीए। |
| BSB 29 For anyone who eats and drinks without recognizing the body eats and drinks judgment on himself. | HINIRV 29 क्योंकि जो खाते-पीते समय प्रभु की देह को न पहचाने, वह इस खाने और पीने से अपने ऊपर दण्ड लाता है। |
| BSB 30 That is why many among you are weak and sick, and a number of you have fallen asleep. | HINIRV 30 इसी कारण तुम में बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए। |
| BSB 31 Now if we judged ourselves properly, we would not come under judgment. | HINIRV 31 यदि हम अपने आपको जाँचते, तो दण्ड न पाते। |
| BSB 32 But when we are judged by the Lord, we are being disciplined so that we will not be condemned with the world. | HINIRV 32 परन्तु प्रभु हमें दण्ड देकर हमारी ताड़ना करता है इसलिए कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें। |
| BSB 33 So, my brothers, when you come together to eat, wait for one another. | HINIRV 33 इसलिए, हे मेरे भाइयों, जब तुम खाने के लिये इकट्ठे होते हो, तो एक दूसरे के लिये ठहरा करो। |
| BSB 34 If anyone is hungry, he should eat at home, so that when you come together it will not result in judgment. And when I come, I will give instructions about the remaining matters. | HINIRV 34 यदि कोई भूखा हो, तो अपने घर में खा ले जिससे तुम्हारा इकट्ठा होना दण्ड का कारण न हो। और शेष बातों को मैं आकर ठीक कर दूँगा। |
Questions about 1 Corinthians 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.