1 Corinthians 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 You are to imitate me, just as I imitate Christ.

HINCV

1 जिस प्रकार मैं मसीह के जैसी चाल चलता हूं, तुम भी मेरी जैसी चाल चलो.

BSB

2 Now I commend you for remembering me in everything and for maintaining the traditions, just as I passed them on to you.

HINCV

2 मैं तुम्हारी तारीफ़ करता हूं कि तुम हर एक क्षेत्र में मुझे याद रखते हो तथा उन शिक्षाओं का मजबूती से पालन करते हो, जैसी मैंने तुम्हें सौंपी थी.

BSB

3 But I want you to understand that the head of every man is Christ, and the head of the woman is man, and the head of Christ is God.

HINCV

3 मैं चाहता हूं कि तुम इस बात को समझ लो कि हर एक पुरुष के अधिष्ठाता (सिर) मसीह येशु हैं, स्त्री का सिर उसका पति है तथा मसीह के सिर परमेश्वर हैं.

BSB

4 Every man who prays or prophesies with his head covered dishonors his head.

HINCV

4 पुरुष का प्रार्थना या भविष्यवाणी करते समय अपना सिर ढके रहना उसके सिर का अपमान है.

BSB

5 And every woman who prays or prophesies with her head uncovered dishonors her head, for it is just as if her head were shaved.

HINCV

5 स्त्री का प्रार्थना या भविष्यवाणी करते समय अपना सिर उघाड़े रखना उसके सिर का अपमान है—यह सिर मूंडाने के बराबर है.

BSB

6 If a woman does not cover her head, she should have her hair cut off. And if it is shameful for a woman to have her hair cut or shaved off, she should cover her head.

HINCV

6 यदि कोई स्त्री अपना सिर ढांकना नहीं चाहती, वह अपने बाल कटवा ले. बाल कटवाना या मुंडवाना लज्जास्पद होता है इसलिये वह अपना सिर ढके रहे.

BSB

7 A man ought not to cover his head, since he is the image and glory of God; but the woman is the glory of man.

HINCV

7 पुरुष के लिए सिर ढांकना उचित नहीं क्योंकि वह परमेश्वर का प्रतिरूप तथा गौरव है. इसी प्रकार पुरुष का गौरव स्त्री है

BSB

8 For man did not come from woman, but woman from man.

HINCV

8 क्योंकि नर की उत्पत्ति नारी से नहीं परंतु नारी की नर से हुई है

BSB

9 Neither was man created for woman, but woman for man.

HINCV

9 नर को नारी के लिए नहीं बनाया गया परंतु नारी को नर के लिए बनाया गया.

BSB

10 For this reason a woman ought to have a sign of authority on her head, because of the angels.

HINCV

10 इसलिये स्वर्गदूतों की उपस्थिति का ध्यान रखते हुए स्त्रियों के लिए उचित है कि वे अपनी अधीनता के प्रतीक स्वरूप अपने सिर को ढांक कर रखें.

BSB

11 In the Lord, however, woman is not independent of man, nor is man independent of woman.

HINCV

11 फिर भी, प्रभु में न तो नारी पुरुष से और न पुरुष नारी से स्वतंत्र है.

BSB

12 For just as woman came from man, so also man is born of woman. But everything comes from God.

HINCV

12 जिस प्रकार नारी की उत्पत्ति नर से हुई है उसी प्रकार अब नर का जन्म नारी से होता है तथा सभी सृष्टि की उत्पत्ति परमेश्वर से है.

BSB

13 Judge for yourselves: Is it proper for a woman to pray to God with her head uncovered?

HINCV

13 तुम्हीं विचार करो: क्या बिना सिर ढके स्त्री का परमेश्वर से प्रार्थना करना शोभा देता है?

BSB

14 Doesn’t nature itself teach you that if a man has long hair, it is a disgrace to him,

HINCV

14 क्या स्वयं प्रकृति से यह स्पष्ट नहीं कि लंबे बाल रखना पुरुष के लिए लज्जा की बात है?

BSB

15 but that if a woman has long hair, it is her glory? For long hair is given to her as a covering.

HINCV

15 इसके विपरीत स्त्री के लंबे बाल उसकी शोभा हैं क्योंकि ये उसे ओढ़नी के रूप में दिए गए हैं.

BSB

16 If anyone is inclined to dispute this, we have no other practice, nor do the churches of God.

HINCV

16 यदि कोई इस विषय पर अब भी विवाद करना चाहे तो वह यह समझ ले कि परमेश्वर की कलीसिया में—न तो हमारे यहां या और कहीं—कोई अन्य प्रथा प्रचलित नहीं है.

BSB

17 In the following instructions I have no praise to offer, because your gatherings do more harm than good.

HINCV

17 यह आज्ञा देते हुए मैं तुम्हारी कोई बड़ाई नहीं कर रहा: आराधना सभाओं में तुम्हारे इकट्ठा होने से भलाई नहीं परंतु बुराई ही होती है.

BSB

18 First of all, I hear that when you come together as a church, there are divisions among you, and in part I believe it.

HINCV

18 सबसे पहले तो यह: जब तुम कलीसिया के रूप में इकट्ठा होते हो, तो मेरे सुनने में यह आया है कि तुममें फूट पड़ी रहती है और मैं एक सीमा तक इसका विश्वास भी करता हूं.

BSB

19 And indeed, there must be differences among you to show which of you are approved.

HINCV

19 हां, यह सच है कि तुम्हारे बीच बंटवारा होना ज़रूरी भी है कि वे, जो परमेश्वर द्वारा चुने हुए हैं, प्रकाश में आ जाएं.

BSB

20 Now then, when you come together, it is not the Lord’s Supper you eat.

HINCV

20 जिस रीति से तुम भोजन के लिए इकट्ठा होते हो, उसे प्रभु-भोज नहीं कहा जा सकता.

BSB

21 For as you eat, each of you goes ahead without sharing his meal. While one remains hungry, another gets drunk.

HINCV

21 उस भोज में जब भोजन का समय आता है, तुम भोजन पर टूट पड़ते हो और किसी की प्रतीक्षा किए बिना अपना अपना भोजन कर लेते हो. परिणामस्वरूप कोई तो भूखा ही रह जाता है और कोई मतवाला हो जाता है.

BSB

22 Don’t you have your own homes in which to eat and drink? Or do you despise the church of God and humiliate those who have nothing? What can I say to you? Shall I praise you for this? No, I will not!

HINCV

22 क्या खाने-पीने के लिए तुम्हारे अपने घर नहीं? या तुम परमेश्वर की कलीसिया का तिरस्कार करने तथा निर्धनों को लज्जित करने पर तुले हुए हो? अब मैं क्या कहूं? क्या मैं इसके लिए तुम्हारी सराहना करूं? नहीं! बिलकुल नहीं!

BSB

23 For I received from the Lord what I also passed on to you: The Lord Jesus, on the night He was betrayed, took bread,

HINCV

23 जो मैंने प्रभु से प्राप्‍त किया, वह मैंने तुम्हें भी सौंप दिया: प्रभु येशु मसीह ने, जिस रात उन्हें पकड़वाया जा रहा था, रोटी ली,

BSB

24 and when He had given thanks, He broke it and said, “This is My body, which is for you; do this in remembrance of Me.”

HINCV

24 धन्यवाद देने के बाद उसे तोड़ा और कहा, “तुम्हारे लिए यह मेरा शरीर है. यह मेरी याद में किया करना.”

BSB

25 In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood; do this, as often as you drink it, in remembrance of Me.”

HINCV

25 इसी प्रकार भोजन के बाद उन्होंने प्याला लेकर कहा, “यह प्याला मेरे लहू में स्थापित नई वाचा है. जब-जब तुम इसे पियो, यह मेरी याद में किया करना.”

BSB

26 For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord’s death until He comes.

HINCV

26 इसलिये जब-जब तुम यह रोटी खाते हो और इस प्याले में से पीते हो, तब-तब प्रभु के आगमन तक उनकी मृत्यु का प्रचार करते हो.

BSB

27 Therefore, whoever eats the bread or drinks the cup of the Lord in an unworthy manner will be guilty of sinning against the body and blood of the Lord.

HINCV

27 परिणामस्वरूप जो कोई अनुचित रीति से इस रोटी को खाता तथा प्रभु के प्याले में से पीता है, वह प्रभु के शरीर और उनके लहू के दूषित होने का दोषी होगा.

BSB

28 Each one must examine himself before he eats of the bread and drinks of the cup.

HINCV

28 इसलिये मनुष्य इस रोटी को खाने तथा इस प्याले में से पीने के पहले अपने आपको जांच ले.

BSB

29 For anyone who eats and drinks without recognizing the body eats and drinks judgment on himself.

HINCV

29 क्योंकि जो कोई इसे खाता और पीता है, यदि वह प्रभु की कलीसिया रूपी शरीर को पहिचाने बिना खाता और पीता है, अपने ही ऊपर दंड के लिए खाता और पीता है.

BSB

30 That is why many among you are weak and sick, and a number of you have fallen asleep.

HINCV

30 यही कारण है कि तुममें से अनेक दुर्बल और रोगी हैं तथा अनेक मृत्यु में सो गए.

BSB

31 Now if we judged ourselves properly, we would not come under judgment.

HINCV

31 यदि हम अपने विवेक को सही रीति से जांच लें तो हमारी ताड़ना नहीं की जाएगी

BSB

32 But when we are judged by the Lord, we are being disciplined so that we will not be condemned with the world.

HINCV

32 ताड़ना के द्वारा प्रभु हमें अनुशासित करते हैं कि हम संसार के लिए निर्धारित दंड के भागी न हों.

BSB

33 So, my brothers, when you come together to eat, wait for one another.

HINCV

33 इसलिये प्रिय भाई बहनो, जब तुम भोजन के लिए इकट्ठा होते हो तो एक दूसरे के लिए ठहरे रहो.

BSB

34 If anyone is hungry, he should eat at home, so that when you come together it will not result in judgment. And when I come, I will give instructions about the remaining matters.

HINCV

34 जो व्यक्ति अपनी भूख को नियंत्रित न रख सके, वह अपने घर पर ही खाए कि तुम्हारा इकट्ठा होना तुम्हारे दंड का कारण न बने. शेष विषयों का समाधान मैं वहां आने पर स्वयं करूंगा.

Questions about 1 Corinthians 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.