1 Corinthians 10

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 I do not want you to be unaware, brothers, that our forefathers were all under the cloud, and that they all passed through the sea.

HINCV

1 प्रिय भाई बहनो, मैं नहीं चाहता कि तुम इस बात से अनजान रहो कि हमारे सारे पूर्वज बादल की छाया में यात्रा करते रहे, और सभी ने समुद्र पार किया.

BSB

2 They were all baptized into Moses in the cloud and in the sea.

HINCV

2 उन सभी का मोशेह में, बादल में और समुद्र में बपतिस्मा हुआ.

BSB

3 They all ate the same spiritual food

HINCV

3 सबने एक ही आत्मिक भोजन किया,

BSB

4 and drank the same spiritual drink; for they drank from the spiritual rock that accompanied them, and that rock was Christ.

HINCV

4 सबने एक ही आत्मिक जल पिया क्योंकि वे सब एक ही आत्मिक चट्टान में से पिया करते थे, जो उनके साथ साथ चलती थी और वह चट्टान थे मसीह.

BSB

5 Nevertheless, God was not pleased with most of them, for they were struck down in the wilderness.

HINCV

5 यह सब होने पर भी परमेश्वर उनमें से बहुतों से संतुष्ट न थे इसलिये बंजर भूमि में ही उनके प्राण ले लिए गए.

BSB

6 These things took place as examples to keep us from craving evil things as they did.

HINCV

6 ये सभी घटनाएं हमारे लिए चेतावनी थी कि हम बुराई की लालसा न करें, जैसे हमारे पूर्वजों ने की थी.

BSB

7 Do not be idolaters, as some of them were. As it is written: “The people sat down to eat and drink and got up to indulge in revelry.”

HINCV

7 न ही तुम मूर्तिपूजक बनो, जैसे उनमें से कुछ थे, जैसा पवित्र शास्त्र का लेख है: वे खाने-पीने बैठ गए और खड़े होकर रंगरेलियां मनाने लगे.

BSB

8 We should not commit sexual immorality, as some of them did, and in one day twenty-three thousand of them died.

HINCV

8 हम वेश्यागामी में लीन न हों, जैसे उनमें से कुछ हो गए थे और परिणामस्वरूप, एक ही दिन में तेईस हज़ार की मृत्यु हो गई.

BSB

9 We should not test Christ, as some of them did, and were killed by snakes.

HINCV

9 न हम मसीह को परखें, जैसे उनमें से कुछ ने किया और सांपों के डसने से उनका नाश हो गया.

BSB

10 And do not complain, as some of them did, and were killed by the destroying angel.

HINCV

10 न ही तुम कुड़कुड़ाओ, जैसा उनमें से कुछ ने किया और नाश करनेवाले द्वारा नाश किए गए.

BSB

11 Now these things happened to them as examples and were written down as warnings for us, on whom the fulfillment of the ages has come.

HINCV

11 उनके साथ घटी हुई ये घटनाएं चिन्ह थी, जो हमारे लिए चेतावनी के रूप में लिखी गई क्योंकि हम उस युग में हैं, जो अंत के पास है.

BSB

12 So the one who thinks he is standing firm should be careful not to fall.

HINCV

12 इसलिये वह, जो यह समझता है कि वह स्थिर है, सावधान रहे कि कहीं गिर न पड़े.

BSB

13 No temptation has seized you except what is common to man. And God is faithful; He will not let you be tempted beyond what you can bear. But when you are tempted, He will also provide an escape, so that you can stand up under it.

HINCV

13 कोई ऐसी परीक्षा तुम पर नहीं आई, जो सभी के लिए सामान्य न हो. परमेश्वर विश्वासयोग्य हैं. वह तुम्हें किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़ने देंगे, जो तुम्हारी क्षमता के परे हो परंतु वह परीक्षा के साथ उपाय भी करेंगे कि तुम स्थिर रह सको.

BSB

14 Therefore, my beloved, flee from idolatry.

HINCV

14 इसलिये प्रिय भाई बहनो, मूर्ति पूजा से दूर भागो.

BSB

15 I speak to reasonable people; judge for yourselves what I say.

HINCV

15 यह मैं तुम्हें बुद्धिमान मानते हुए कह रहा हूं: मैं जो कह रहा हूं उसको परखो.

BSB

16 Is not the cup of blessing that we bless a participation in the blood of Christ? And is not the bread that we break a participation in the body of Christ?

HINCV

16 वह धन्यवाद का प्याला, जिसे हम धन्यवाद करते हैं, क्या मसीह के लहू में हमारी सहभागिता नहीं? वह रोटी, जो हम आपस में बांटते हैं, क्या मसीह के शरीर में हमारी सहभागिता नहीं?

BSB

17 Because there is one loaf, we who are many are one body; for we all partake of the one loaf.

HINCV

17 एक रोटी में हमारी सहभागिता हमारे अनेक होने पर भी हमारे एक शरीर होने का प्रतीक है.

BSB

18 Consider the people of Israel: Are not those who eat the sacrifices fellow partakers in the altar?

HINCV

18 इस्राएलियों के विषय में सोचो, जो वेदी पर चढ़ाई हुई बलि खाते हैं, क्या इसके द्वारा वे एक नहीं हो जाते?

BSB

19 Am I suggesting, then, that food sacrificed to an idol is anything, or that an idol is anything?

HINCV

19 क्या है मेरे कहने का मतलब? क्या मूर्ति को चढ़ाई हुई वस्तु का कोई महत्व है या उस मूर्ति का कोई महत्व है?

BSB

20 No, but the sacrifices of pagans are offered to demons, not to God. And I do not want you to be participants with demons.

HINCV

20 बिलकुल नहीं! मेरी मान्यता तो यह है कि जो वस्तुएं गैर-यहूदी चढ़ाते हैं, वे उन्हें दुष्टात्माओं को चढ़ाते हैं—परमेश्वर को नहीं.

BSB

21 You cannot drink the cup of the Lord and the cup of demons too; you cannot partake in the table of the Lord and the table of demons too.

HINCV

21 यह हो ही नहीं सकता कि तुम प्रभु के प्याले में से पियो और दुष्टात्माओं के प्याले में से भी; इसी प्रकार यह भी नहीं हो सकता कि तुम प्रभु की मेज़ में सहभागी हो और दुष्टात्माओं की मेज़ में भी.

BSB

22 Are we trying to provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than He?

HINCV

22 क्या हम प्रभु में जलन पैदा करने का दुस्साहस कर रहे हैं? क्या हम प्रभु से अधिक शक्तिशाली हैं?

BSB

23 “Everything is permissible,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible,” but not everything is edifying.

HINCV

23 उचित तो सभी कुछ है किंतु सभी कुछ लाभदायक नहीं. उचित तो सभी कुछ है किंतु सभी कुछ उन्‍नति के लिए नहीं.

BSB

24 No one should seek his own good, but the good of others.

HINCV

24 तुममें से प्रत्येक अपने भले का ही नहीं परंतु दूसरे के भले का भी ध्यान रखे.

BSB

25 Eat anything sold in the meat market without raising questions of conscience,

HINCV

25 अपनी अंतरात्मा की भलाई के लिए बिना कोई प्रश्न किए मांस विक्रेताओं के यहां से जो कुछ उपलब्ध हो, वह खा लो,

BSB

26 for, “The earth is the Lord’s, and the fullness thereof.”

HINCV

26 क्योंकि पृथ्वी और पृथ्वी में जो कुछ भी है सभी कुछ प्रभु का ही है.

BSB

27 If an unbeliever invites you to a meal and you want to go, eat anything set before you without raising questions of conscience.

HINCV

27 यदि किसी अविश्वासी के आमंत्रण पर उसके यहां भोजन के लिए जाना ज़रूरी हो जाए तो अपनी अंतरात्मा की भलाई के लिए, बिना कोई भी प्रश्न किए वह खा लो, जो तुम्हें परोसा जाए.

BSB

28 But if someone tells you, “This food was offered to idols,” then do not eat it, for the sake of the one who told you and for the sake of conscience—

HINCV

28 किंतु यदि कोई तुम्हें यह बताए, “यह मूर्तियों को भेंट बलि है,” तो उसे न खाना—उसकी भलाई के लिए, जिसने तुम्हें यह बताया है तथा विवेक की भलाई के लिए.

BSB

29 the other one’s conscience, I mean, not your own. For why should my freedom be determined by someone else’s conscience?

HINCV

29 मेरा मतलब तुम्हारे अपने विवेक से नहीं परंतु उस अन्य व्यक्ति के विवेक से है—मेरी स्वतंत्रता भला क्यों किसी दूसरे के विवेक द्वारा नापी जाए?

BSB

30 If I partake in the meal with thankfulness, why am I denounced because of that for which I give thanks?

HINCV

30 यदि मैं धन्यवाद देकर भोजन में शामिल होता हूं तो उसके लिए मुझ पर दोष क्यों लगाया जाता है, जिसके लिए मैंने परमेश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया?

BSB

31 So whether you eat or drink or whatever you do, do it all to the glory of God.

HINCV

31 इसलिये तुम चाहे जो कुछ करो, चाहे जो कुछ खाओ या पियो, वह परमेश्वर की महिमा के लिए हो.

BSB

32 Do not become a stumbling block, whether to Jews or Greeks or the church of God—

HINCV

32 तुम न यहूदियों के लिए ठोकर का कारण बनो, न यूनानियों के लिए और न ही परमेश्वर की कलीसिया के लिए;

BSB

33 as I also try to please everyone in all I do. For I am not seeking my own good, but the good of many, that they may be saved.

HINCV

33 ठीक जिस प्रकार मैं भी सबको सब प्रकार से प्रसन्‍न रखता हूं और मैं अपने भले का नहीं परंतु दूसरों के भले का ध्यान रखता हूं कि उन्हें उद्धार प्राप्‍त हो.

Questions about 1 Corinthians 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.