1 Corinthians 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 I do not want you to be unaware, brothers, that our forefathers were all under the cloud, and that they all passed through the sea.

HINIRV

1 हे भाइयों, मैं नहीं चाहता, कि तुम इस बात से अज्ञात रहो, कि हमारे सब पूर्वज बादल के नीचे थे, और सब के सब समुद्र के बीच से पार हो गए। (निर्ग. 14:29)

BSB

2 They were all baptized into Moses in the cloud and in the sea.

HINIRV

2 और सब ने बादल में, और समुद्र में, मूसा का बपतिस्मा लिया।

BSB

3 They all ate the same spiritual food

HINIRV

3 और सब ने एक ही आत्मिक भोजन किया। (निर्ग. 16:35, व्यव. 8:3)

BSB

4 and drank the same spiritual drink; for they drank from the spiritual rock that accompanied them, and that rock was Christ.

HINIRV

4 और सब ने एक ही आत्मिक जल पीया, क्योंकि वे उस आत्मिक चट्टान से पीते थे, जो उनके साथ-साथ चलती थी; और वह चट्टान मसीह था। (निर्ग. 17:6, गिन. 20:11)

BSB

5 Nevertheless, God was not pleased with most of them, for they were struck down in the wilderness.

HINIRV

5 परन्तु परमेश्वर उनमें से बहुतों से प्रसन्न ना था, इसलिए वे जंगल में ढेर हो गए। (इब्रा. 3:17)

BSB

6 These things took place as examples to keep us from craving evil things as they did.

HINIRV

6 ये बातें हमारे लिये दृष्टान्त ठहरीं, कि जैसे उन्होंने लालच किया, वैसे हम बुरी वस्तुओं का लालच न करें।

BSB

7 Do not be idolaters, as some of them were. As it is written: “The people sat down to eat and drink and got up to indulge in revelry.”

HINIRV

7 और न तुम मूरत पूजनेवाले बनो; जैसे कि उनमें से कितने बन गए थे, जैसा लिखा है, “लोग खाने-पीने बैठे, और खेलने-कूदने उठे।”

BSB

8 We should not commit sexual immorality, as some of them did, and in one day twenty-three thousand of them died.

HINIRV

8 और न हम व्यभिचार करें; जैसा उनमें से कितनों ने किया और एक दिन में तेईस हजार मर गये। (गिन. 25:1, गिन. 25:9)

BSB

9 We should not test Christ, as some of them did, and were killed by snakes.

HINIRV

9 और न हम प्रभु को परखें; जैसा उनमें से कितनों ने किया, और साँपों के द्वारा नाश किए गए। (गिन. 21:5-6)

BSB

10 And do not complain, as some of them did, and were killed by the destroying angel.

HINIRV

10 और न तुम कुड़कुड़ाओ, जिस रीति से उनमें से कितने कुड़कुड़ाए, और नाश करनेवाले के द्वारा नाश किए गए।

BSB

11 Now these things happened to them as examples and were written down as warnings for us, on whom the fulfillment of the ages has come.

HINIRV

11 परन्तु ये सब बातें, जो उन पर पड़ीं, दृष्टान्त की रीति पर थीं; और वे हमारी चेतावनी के लिये जो जगत के अन्तिम समय में रहते हैं लिखी गईं हैं।

BSB

12 So the one who thinks he is standing firm should be careful not to fall.

HINIRV

12 इसलिए जो समझता है, “मैं स्थिर हूँ,” वह चौकस रहे; कि कहीं गिर न पड़े।

BSB

13 No temptation has seized you except what is common to man. And God is faithful; He will not let you be tempted beyond what you can bear. But when you are tempted, He will also provide an escape, so that you can stand up under it.

HINIRV

13 तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने के बाहर है: और परमेश्वर विश्वासयोग्य है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन् परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको। (2 पत. 2:9)

BSB

14 Therefore, my beloved, flee from idolatry.

HINIRV

14 इस कारण, हे मेरे प्यारों मूर्तिपूजा से बचे रहो ।

BSB

15 I speak to reasonable people; judge for yourselves what I say.

HINIRV

15 मैं बुद्धिमान जानकर, तुम से कहता हूँ: जो मैं कहता हूँ, उसे तुम परखो।

BSB

16 Is not the cup of blessing that we bless a participation in the blood of Christ? And is not the bread that we break a participation in the body of Christ?

HINIRV

16 वह धन्यवाद का कटोरा, जिस पर हम धन्यवाद करते हैं, क्या वह मसीह के लहू की सहभागिता नहीं? वह रोटी जिसे हम तोड़ते हैं, क्या मसीह की देह की सहभागिता नहीं?

BSB

17 Because there is one loaf, we who are many are one body; for we all partake of the one loaf.

HINIRV

17 इसलिए, कि एक ही रोटी है तो हम भी जो बहुत हैं, एक देह हैं क्योंकि हम सब उसी एक रोटी में भागी होते हैं।

BSB

18 Consider the people of Israel: Are not those who eat the sacrifices fellow partakers in the altar?

HINIRV

18 जो शरीर के भाव से इस्राएली हैं, उनको देखो: क्या बलिदानों के खानेवाले वेदी के सहभागी नहीं?

BSB

19 Am I suggesting, then, that food sacrificed to an idol is anything, or that an idol is anything?

HINIRV

19 फिर मैं क्या कहता हूँ? क्या यह कि मूर्ति का बलिदान कुछ है, या मूरत कुछ है?

BSB

20 No, but the sacrifices of pagans are offered to demons, not to God. And I do not want you to be participants with demons.

HINIRV

20 नहीं, बस यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो। (व्यव. 32:17)

BSB

21 You cannot drink the cup of the Lord and the cup of demons too; you cannot partake in the table of the Lord and the table of demons too.

HINIRV

21 तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों के सहभागी नहीं हो सकते। (मत्ती 6:24)

BSB

22 Are we trying to provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than He?

HINIRV

22 क्या हम प्रभु को क्रोध दिलाते हैं? क्या हम उससे शक्तिमान हैं? (व्यव. 32:21)

BSB

23 “Everything is permissible,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible,” but not everything is edifying.

HINIRV

23 सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं। सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नति नहीं।

BSB

24 No one should seek his own good, but the good of others.

HINIRV

24 कोई अपनी ही भलाई को न ढूँढ़े वरन् औरों की।

BSB

25 Eat anything sold in the meat market without raising questions of conscience,

HINIRV

25 जो कुछ कसाइयों के यहाँ बिकता है, वह खाओ और विवेक के कारण कुछ न पूछो।

BSB

26 for, “The earth is the Lord’s, and the fullness thereof.”

HINIRV

26 “क्योंकि पृथ्वी और उसकी भरपूरी प्रभु की है।” (भज. 24:1)

BSB

27 If an unbeliever invites you to a meal and you want to go, eat anything set before you without raising questions of conscience.

HINIRV

27 और यदि अविश्वासियों में से कोई तुम्हें नेवता दे, और तुम जाना चाहो, तो जो कुछ तुम्हारे सामने रखा जाए वही खाओ: और विवेक के कारण कुछ न पूछो।

BSB

28 But if someone tells you, “This food was offered to idols,” then do not eat it, for the sake of the one who told you and for the sake of conscience—

HINIRV

28 परन्तु यदि कोई तुम से कहे, “यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है,” तो उसी बतानेवाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ।

BSB

29 the other one’s conscience, I mean, not your own. For why should my freedom be determined by someone else’s conscience?

HINIRV

29 मेरा मतलब, तेरा विवेक नहीं, परन्तु उस दूसरे का। भला, मेरी स्वतंत्रता दूसरे के विचार से क्यों परखी जाए?

BSB

30 If I partake in the meal with thankfulness, why am I denounced because of that for which I give thanks?

HINIRV

30 यदि मैं धन्यवाद करके सहभागी होता हूँ, तो जिस पर मैं धन्यवाद करता हूँ, उसके कारण मेरी बदनामी क्यों होती है?

BSB

31 So whether you eat or drink or whatever you do, do it all to the glory of God.

HINIRV

31 इसलिए तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो।

BSB

32 Do not become a stumbling block, whether to Jews or Greeks or the church of God—

HINIRV

32 तुम न यहूदियों, न यूनानियों, और न परमेश्वर की कलीसिया के लिये ठोकर के कारण बनो।

BSB

33 as I also try to please everyone in all I do. For I am not seeking my own good, but the good of many, that they may be saved.

HINIRV

33 जैसा मैं भी सब बातों में सब को प्रसन्न रखता हूँ, और अपना नहीं, परन्तु बहुतों का लाभ ढूँढ़ता हूँ, कि वे उद्धार पाएँ।

Questions about 1 Corinthians 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.