1 Corinthians 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 If any of you has a grievance against another, how dare he go to law before the unrighteous instead of before the saints!

HINIRV

1 क्या तुम में से किसी को यह साहस है, कि जब दूसरे के साथ झगड़ा हो, तो फैसले के लिये अधर्मियों के पास जाए; और पवित्र लोगों के पास न जाए?

BSB

2 Do you not know that the saints will judge the world? And if you are to judge the world, are you not competent to judge trivial cases?

HINIRV

2 क्या तुम नहीं जानते, कि पवित्र लोग जगत का न्याय करेंगे? और जब तुम्हें जगत का न्याय करना है, तो क्या तुम छोटे से छोटे झगड़ों का भी निर्णय करने के योग्य नहीं? (दानि. 7:22)

BSB

3 Do you not know that we will judge angels? How much more the things of this life!

HINIRV

3 क्या तुम नहीं जानते, कि हम स्वर्गदूतों का न्याय करेंगे? तो क्या सांसारिक बातों का निर्णय न करें?

BSB

4 So if you need to settle everyday matters, do you appoint as judges those of no standing in the church?

HINIRV

4 यदि तुम्हें सांसारिक बातों का निर्णय करना हो, तो क्या उन्हीं को बैठाओगे जो कलीसिया में कुछ नहीं समझे जाते हैं?

BSB

5 I say this to your shame. Is there really no one among you wise enough to arbitrate between his brothers?

HINIRV

5 मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ। क्या सचमुच तुम में से एक भी बुद्धिमान नहीं मिलता, जो अपने भाइयों का निर्णय कर सके?

BSB

6 Instead, one brother goes to law against another, and this in front of unbelievers!

HINIRV

6 वरन् भाई-भाई में मुकद्दमा होता है, और वह भी अविश्वासियों के सामने।

BSB

7 The very fact that you have lawsuits among you means that you are thoroughly defeated already. Why not rather be wronged? Why not rather be cheated?

HINIRV

7 सचमुच तुम में बड़ा दोष तो यह है, कि आपस में मुकद्दमा करते हो। वरन् अन्याय क्यों नहीं सहते? अपनी हानि क्यों नहीं सहते?

BSB

8 Instead, you yourselves cheat and do wrong, even against your own brothers!

HINIRV

8 वरन् अन्याय करते और हानि पहुँचाते हो, और वह भी भाइयों को।

BSB

9 Do you not know that the wicked will not inherit the kingdom of God? Do not be deceived: Neither the sexually immoral, nor idolaters, nor adulterers, nor men who submit to or perform homosexual acts,

HINIRV

9 क्या तुम नहीं जानते, कि अन्यायी लोग परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे? धोखा न खाओ, न वेश्यागामी, न मूर्तिपूजक, न परस्त्रीगामी, न लुच्चे, न पुरुषगामी।

BSB

10 nor thieves, nor the greedy, nor drunkards, nor verbal abusers, nor swindlers, will inherit the kingdom of God.

HINIRV

10 न चोर, न लोभी, न पियक्कड़, न गाली देनेवाले, न अंधेर करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस होंगे।

BSB

11 And that is what some of you were. But you were washed, you were sanctified, you were justified, in the name of the Lord Jesus Christ and by the Spirit of our God.

HINIRV

11 और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।

BSB

12 “Everything is permissible for me,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible for me,” but I will not be mastered by anything.

HINIRV

12 सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुएँ लाभ की नहीं, सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित हैं, परन्तु मैं किसी बात के अधीन न होऊँगा।

BSB

13 “Food for the stomach and the stomach for food,” but God will destroy them both. The body is not intended for sexual immorality, but for the Lord, and the Lord for the body.

HINIRV

13 भोजन पेट के लिये, और पेट भोजन के लिये है, परन्तु परमेश्वर इसको और उसको दोनों को नाश करेगा, परन्तु देह व्यभिचार के लिये नहीं, वरन् प्रभु के लिये; और प्रभु देह के लिये है।

BSB

14 By His power God raised the Lord from the dead, and He will raise us also.

HINIRV

14 और परमेश्वर ने अपनी सामर्थ्य से प्रभु को जिलाया, और हमें भी जिलाएगा।

BSB

15 Do you not know that your bodies are members of Christ? Shall I then take the members of Christ and unite them with a prostitute? Never!

HINIRV

15 क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह मसीह के अंग हैं? तो क्या मैं मसीह के अंग लेकर उन्हें वेश्या के अंग बनाऊँ? कदापि नहीं।

BSB

16 Or don’t you know that he who unites himself with a prostitute is one with her in body? For it is said, “The two will become one flesh.”

HINIRV

16 क्या तुम नहीं जानते, कि जो कोई वेश्या से संगति करता है, वह उसके साथ एक तन हो जाता है क्योंकि लिखा है, “वे दोनों एक तन होंगे।” (मर. 10:8)

BSB

17 But he who unites himself with the Lord is one with Him in spirit.

HINIRV

17 और जो प्रभु की संगति में रहता है, वह उसके साथ एक आत्मा हो जाता है।

BSB

18 Flee from sexual immorality. Every other sin a man can commit is outside his body, but he who sins sexually sins against his own body.

HINIRV

18 व्यभिचार से बचे रहो। जितने और पाप मनुष्य करता है, वे देह के बाहर हैं, परन्तु व्यभिचार करनेवाला अपनी ही देह के विरुद्ध पाप करता है।

BSB

19 Do you not know that your body is a temple of the Holy Spirit who is in you, whom you have received from God? You are not your own;

HINIRV

19 क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्र आत्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो?

BSB

20 you were bought at a price. Therefore glorify God with your body.

HINIRV

20 क्योंकि दाम देकर मोल लिये गए हो, इसलिए अपनी देह के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।

Questions about 1 Corinthians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.