1 Corinthians 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now for the matters you wrote about: It is good to abstain from sexual relations. | HINIRV 1 उन बातों के विषय में जो तुम ने लिखीं, यह अच्छा है, कि पुरुष स्त्री को न छूए। |
| BSB 2 But because there is so much sexual immorality, each man should have his own wife, and each woman her own husband. | HINIRV 2 परन्तु व्यभिचार के डर से हर एक पुरुष की पत्नी, और हर एक स्त्री का पति हो। |
| BSB 3 The husband should fulfill his marital duty to his wife, and likewise the wife to her husband. | HINIRV 3 पति अपनी पत्नी का हक़ पूरा करे; और वैसे ही पत्नी भी अपने पति का। |
| BSB 4 The wife does not have authority over her own body, but the husband. Likewise the husband does not have authority over his own body, but the wife. | HINIRV 4 पत्नी को अपनी देह पर अधिकार नहीं पर उसके पति का अधिकार है; वैसे ही पति को भी अपनी देह पर अधिकार नहीं, परन्तु पत्नी को। |
| BSB 5 Do not deprive each other, except by mutual consent and for a time, so you may devote yourselves to prayer. Then come together again, so that Satan will not tempt you through your lack of self-control. | HINIRV 5 तुम एक दूसरे से अलग न रहो; परन्तु केवल कुछ समय तक आपस की सम्मति से कि प्रार्थना के लिये अवकाश मिले, और फिर एक साथ रहो; ऐसा न हो, कि तुम्हारे असंयम के कारण शैतान तुम्हें परखे। |
| BSB 6 I say this as a concession, not as a command. | HINIRV 6 परन्तु मैं जो यह कहता हूँ वह अनुमति है न कि आज्ञा। |
| BSB 7 I wish that all men were as I am. But each man has his own gift from God; one has this gift, another has that. | HINIRV 7 मैं यह चाहता हूँ, कि जैसा मैं हूँ, वैसा ही सब मनुष्य हों; परन्तु हर एक को परमेश्वर की ओर से विशेष वरदान मिले हैं; किसी को किसी प्रकार का, और किसी को किसी और प्रकार का। |
| BSB 8 Now to the unmarried and widows I say this: It is good for them to remain unmarried, as I am. | HINIRV 8 परन्तु मैं अविवाहितों और विधवाओं के विषय में कहता हूँ, कि उनके लिये ऐसा ही रहना अच्छा है, जैसा मैं हूँ। |
| BSB 9 But if they cannot control themselves, let them marry. For it is better to marry than to burn with passion. | HINIRV 9 परन्तु यदि वे संयम न कर सके, तो विवाह करें; क्योंकि विवाह करना कामातुर रहने से भला है। |
| BSB 10 To the married I give this command (not I, but the Lord): A wife must not separate from her husband. | HINIRV 10 जिनका विवाह हो गया है, उनको मैं नहीं, वरन् प्रभु आज्ञा देता है, कि पत्नी अपने पति से अलग न हो। |
| BSB 11 But if she does, she must remain unmarried or else be reconciled to her husband. And a husband must not divorce his wife. | HINIRV 11 (और यदि अलग भी हो जाए, तो बिना दूसरा विवाह किए रहे; या अपने पति से फिर मेल कर ले) और न पति अपनी पत्नी को छोड़े। |
| BSB 12 To the rest I say this (I, not the Lord): If a brother has an unbelieving wife and she is willing to live with him, he must not divorce her. | HINIRV 12 दूसरों से प्रभु नहीं, परन्तु मैं ही कहता हूँ, यदि किसी भाई की पत्नी विश्वास न रखती हो, और उसके साथ रहने से प्रसन्न हो, तो वह उसे न छोड़े। |
| BSB 13 And if a woman has an unbelieving husband and he is willing to live with her, she must not divorce him. | HINIRV 13 और जिस स्त्री का पति विश्वास न रखता हो, और उसके साथ रहने से प्रसन्न हो; वह पति को न छोड़े। |
| BSB 14 For the unbelieving husband is sanctified through his believing wife, and the unbelieving wife is sanctified through her believing husband. Otherwise your children would be unclean, but now they are holy. | HINIRV 14 क्योंकि ऐसा पति जो विश्वास न रखता हो, वह पत्नी के कारण पवित्र ठहरता है, और ऐसी पत्नी जो विश्वास नहीं रखती, पति के कारण पवित्र ठहरती है; नहीं तो तुम्हारे बाल-बच्चे अशुद्ध होते, परन्तु अब तो पवित्र हैं। |
| BSB 15 But if the unbeliever leaves, let him go. The believing brother or sister is not bound in such cases. God has called you to live in peace. | HINIRV 15 परन्तु जो पुरुष विश्वास नहीं रखता, यदि वह अलग हो, तो अलग होने दो, ऐसी दशा में कोई भाई या बहन बन्धन में नहीं; परन्तु परमेश्वर ने तो हमें मेल-मिलाप के लिये बुलाया है। |
| BSB 16 How do you know, wife, whether you will save your husband? Or how do you know, husband, whether you will save your wife? | HINIRV 16 क्योंकि हे स्त्री, तू क्या जानती है, कि तू अपने पति का उद्धार करा लेगी? और हे पुरुष, तू क्या जानता है कि तू अपनी पत्नी का उद्धार करा लेगा? |
| BSB 17 Regardless, each one should lead the life that the Lord has assigned to him and to which God has called him. This is what I prescribe in all the churches. | HINIRV 17 पर जैसा प्रभु ने हर एक को बाँटा है, और जैसा परमेश्वर ने हर एक को बुलाया है; वैसा ही वह चले: और मैं सब कलीसियाओं में ऐसा ही ठहराता हूँ। |
| BSB 18 Was a man already circumcised when he was called? He should not become uncircumcised. Was a man still uncircumcised when called? He should not be circumcised. | HINIRV 18 जो खतना किया हुआ बुलाया गया हो, वह खतनारहित न बने: जो खतनारहित बुलाया गया हो, वह खतना न कराए। |
| BSB 19 Circumcision is nothing and uncircumcision is nothing. Keeping God’s commandments is what counts. | HINIRV 19 न खतना कुछ है, और न खतनारहित परन्तु परमेश्वर की आज्ञाओं को मानना ही सब कुछ है। |
| BSB 20 Each one should remain in the situation he was in when he was called. | HINIRV 20 हर एक जन जिस दशा में बुलाया गया हो, उसी में रहे। |
| BSB 21 Were you a slave when you were called? Do not let it concern you—but if you can gain your freedom, take the opportunity. | HINIRV 21 यदि तू दास की दशा में बुलाया गया हो तो चिन्ता न कर; परन्तु यदि तू स्वतंत्र हो सके, तो ऐसा ही काम कर। |
| BSB 22 For he who was a slave when he was called by the Lord is the Lord’s freedman. Conversely, he who was a free man when he was called is Christ’s slave. | HINIRV 22 क्योंकि जो दास की दशा में प्रभु में बुलाया गया है, वह प्रभु का स्वतंत्र किया हुआ है और वैसे ही जो स्वतंत्रता की दशा में बुलाया गया है, वह मसीह का दास है। |
| BSB 23 You were bought at a price; do not become slaves of men. | HINIRV 23 तुम दाम देकर मोल लिये गए हो, मनुष्यों के दास न बनो। |
| BSB 24 Brothers, each one should remain in the situation he was in when God called him. | HINIRV 24 हे भाइयों, जो कोई जिस दशा में बुलाया गया हो, वह उसी में परमेश्वर के साथ रहे। |
| BSB 25 Now about virgins, I have no command from the Lord, but I give a judgment as one who by the Lord’s mercy is trustworthy. | HINIRV 25 कुँवारियों के विषय में प्रभु की कोई आज्ञा मुझे नहीं मिली, परन्तु विश्वासयोग्य होने के लिये जैसी दया प्रभु ने मुझ पर की है, उसी के अनुसार सम्मति देता हूँ। |
| BSB 26 Because of the present crisis, I think it is good for a man to remain as he is. | HINIRV 26 इसलिए मेरी समझ में यह अच्छा है, कि आजकल क्लेश के कारण मनुष्य जैसा है, वैसा ही रहे। |
| BSB 27 Are you committed to a wife? Do not seek to be released. Are you free of commitment? Do not look for a wife. | HINIRV 27 यदि तेरे पत्नी है, तो उससे अलग होने का यत्न न कर: और यदि तेरे पत्नी नहीं, तो पत्नी की खोज न कर: |
| BSB 28 But if you do marry, you have not sinned. And if a virgin marries, she has not sinned. But those who marry will face troubles in this life, and I want to spare you this. | HINIRV 28 परन्तु यदि तू विवाह भी करे, तो पाप नहीं; और यदि कुँवारी ब्याही जाए तो कोई पाप नहीं; परन्तु ऐसों को शारीरिक दुःख होगा, और मैं बचाना चाहता हूँ। |
| BSB 29 What I am saying, brothers, is that the time is short. From now on those who have wives should live as if they had none; | HINIRV 29 हे भाइयों, मैं यह कहता हूँ, कि समय कम किया गया है, इसलिए चाहिए कि जिनके पत्नी हों, वे ऐसे हों मानो उनके पत्नी नहीं। |
| BSB 30 those who weep, as if they did not; those who are joyful, as if they were not; those who make a purchase, as if they had nothing; | HINIRV 30 और रोनेवाले ऐसे हों, मानो रोते नहीं; और आनन्द करनेवाले ऐसे हों, मानो आनन्द नहीं करते; और मोल लेनेवाले ऐसे हों, कि मानो उनके पास कुछ है नहीं। |
| BSB 31 and those who use the things of this world, as if not dependent on them. For this world in its present form is passing away. | HINIRV 31 और इस संसार के साथ व्यवहार करनेवाले ऐसे हों, कि संसार ही के न हो लें; क्योंकि इस संसार की रीति और व्यवहार बदलते जाते हैं। |
| BSB 32 I want you to be free from concern. The unmarried man is concerned about the work of the Lord, how he can please the Lord. | HINIRV 32 मैं यह चाहता हूँ, कि तुम्हें चिन्ता न हो। अविवाहित पुरुष प्रभु की बातों की चिन्ता में रहता है, कि प्रभु को कैसे प्रसन्न रखे। |
| BSB 33 But the married man is concerned about the affairs of this world, how he can please his wife, | HINIRV 33 परन्तु विवाहित मनुष्य संसार की बातों की चिन्ता में रहता है, कि अपनी पत्नी को किस रीति से प्रसन्न रखे। |
| BSB 34 and his interests are divided. The unmarried woman or virgin is concerned about the work of the Lord, how she can be holy in both body and spirit. But the married woman is concerned about the affairs of this world, how she can please her husband. | HINIRV 34 विवाहिता और अविवाहिता में भी भेद है: अविवाहिता प्रभु की चिन्ता में रहती है, कि वह देह और आत्मा दोनों में पवित्र हो, परन्तु विवाहिता संसार की चिन्ता में रहती है, कि अपने पति को प्रसन्न रखे। |
| BSB 35 I am saying this for your own good, not to restrict you, but in order to promote proper decorum and undivided devotion to the Lord. | HINIRV 35 यह बात तुम्हारे ही लाभ के लिये कहता हूँ, न कि तुम्हें फँसाने के लिये, वरन् इसलिए कि जैसा उचित है; ताकि तुम एक चित्त होकर प्रभु की सेवा में लगे रहो। |
| BSB 36 However, if someone thinks he is acting inappropriately toward his betrothed, and if she is beyond her youth and they ought to marry, let him do as he wishes; he is not sinning; they should get married. | HINIRV 36 और यदि कोई यह समझे, कि मैं अपनी उस कुँवारी का हक़ मार रहा हूँ, जिसकी जवानी ढल रही है, और प्रयोजन भी हो, तो जैसा चाहे, वैसा करे, इसमें पाप नहीं, वह उसका विवाह होने दे। |
| BSB 37 But the man who is firmly established in his heart and under no constraint, with control over his will and resolve in his heart not to marry the virgin, he will do well. | HINIRV 37 परन्तु यदि वह मन में फैसला करता है, और कोई अत्यावश्यकता नहीं है, और वह अपनी अभिलाषाओं को नियंत्रित कर सकता है, तो वह विवाह न करके अच्छा करता है। |
| BSB 38 So then, he who marries the virgin does well, but he who does not marry her does even better. | HINIRV 38 तो जो अपनी कुँवारी का विवाह कर देता है, वह अच्छा करता है और जो विवाह नहीं कर देता, वह और भी अच्छा करता है। |
| BSB 39 A wife is bound to her husband as long as he lives. But if her husband dies, she is free to marry anyone she wishes, as long as he belongs to the Lord. | HINIRV 39 जब तक किसी स्त्री का पति जीवित रहता है, तब तक वह उससे बंधी हुई है, परन्तु जब उसका पति मर जाए, तो जिससे चाहे विवाह कर सकती है, परन्तु केवल प्रभु में। |
| BSB 40 In my judgment, however, she is happier if she remains as she is. And I think that I too have the Spirit of God. | HINIRV 40 परन्तु जैसी है यदि वैसी ही रहे, तो मेरे विचार में और भी धन्य है, और मैं समझता हूँ, कि परमेश्वर का आत्मा मुझ में भी है। |
Questions about 1 Corinthians 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.