1 Corinthians 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now about food sacrificed to idols: We know that we all have knowledge. Knowledge puffs up, but love builds up.

HINIRV

1 अब मूरतों के सामने बलि की हुई वस्तुओं के विषय में हम जानते हैं, कि हम सब को ज्ञान है: ज्ञान घमण्ड उत्पन्न करता है, परन्तु प्रेम से उन्नति होती है।

BSB

2 The one who thinks he knows something does not yet know as he ought to know.

HINIRV

2 यदि कोई समझे, कि मैं कुछ जानता हूँ, तो जैसा जानना चाहिए वैसा अब तक नहीं जानता।

BSB

3 But the one who loves God is known by God.

HINIRV

3 परन्तु यदि कोई परमेश्वर से प्रेम रखता है, तो उसे परमेश्वर पहचानता है।

BSB

4 So about eating food sacrificed to idols: We know that an idol is nothing at all in the world, and that there is no God but one.

HINIRV

4 अतः मूरतों के सामने बलि की हुई वस्तुओं के खाने के विषय में हम जानते हैं, कि मूरत जगत में कोई वस्तु नहीं, और एक को छोड़ और कोई परमेश्वर नहीं। (व्यव. 4:39)

BSB

5 For even if there are so-called gods, whether in heaven or on earth (as there are many so-called gods and lords),

HINIRV

5 यद्यपि आकाश में और पृथ्वी पर बहुत से ईश्वर कहलाते हैं, (जैसा कि बहुत से ईश्वर और बहुत से प्रभु हैं)।

BSB

6 yet for us there is but one God, the Father, from whom all things came and for whom we exist. And there is but one Lord, Jesus Christ, through whom all things came and through whom we exist.

HINIRV

6 तो भी हमारे निकट तो एक ही परमेश्वर है: अर्थात् पिता जिसकी ओर से सब वस्तुएँ हैं, और हम उसी के लिये हैं, और एक ही प्रभु है, अर्थात् यीशु मसीह जिसके द्वारा सब वस्तुएँ हुईं, और हम भी उसी के द्वारा हैं। (यूह. 1:3, रोम. 11:36)

BSB

7 But not everyone has this knowledge. Some people are still so accustomed to idols that they eat such food as if it were sacrificed to an idol. And since their conscience is weak, it is defiled.

HINIRV

7 परन्तु सब को यह ज्ञान नहीं; परन्तु कितने तो अब तक मूरत को कुछ समझने के कारण मूरतों के सामने बलि की हुई को कुछ वस्तु समझकर खाते हैं, और उनका विवेक निर्बल होकर अशुद्ध होता है।

BSB

8 But food does not bring us closer to God: We are no worse if we do not eat, and no better if we do.

HINIRV

8 भोजन हमें परमेश्वर के निकट नहीं पहुँचाता, यदि हम न खाएँ, तो हमारी कुछ हानि नहीं, और यदि खाएँ, तो कुछ लाभ नहीं।

BSB

9 Be careful, however, that your freedom does not become a stumbling block to the weak.

HINIRV

9 परन्तु चौकस रहो, ऐसा न हो, कि तुम्हारी यह स्वतंत्रता कहीं निर्बलों के लिये ठोकर का कारण हो जाए।

BSB

10 For if someone with a weak conscience sees you who are well informed eating in an idol’s temple, will he not be encouraged to eat food sacrificed to idols?

HINIRV

10 क्योंकि यदि कोई तुझ ज्ञानी को मूरत के मन्दिर में भोजन करते देखे, और वह निर्बल जन हो, तो क्या उसके विवेक में मूरत के सामने बलि की हुई वस्तु के खाने का साहस न हो जाएगा।

BSB

11 So this weak brother, for whom Christ died, is destroyed by your knowledge.

HINIRV

11 इस रीति से तेरे ज्ञान के कारण वह निर्बल भाई जिसके लिये मसीह मरा नाश हो जाएगा।

BSB

12 By sinning against your brothers in this way and wounding their weak conscience, you sin against Christ.

HINIRV

12 तो भाइयों का अपराध करने से और उनके निर्बल विवेक को चोट देने से तुम मसीह का अपराध करते हो।

BSB

13 Therefore, if what I eat causes my brother to stumble, I will never eat meat again, so that I will not cause him to stumble.

HINIRV

13 इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाएँ, तो मैं कभी किसी रीति से माँस न खाऊँगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूँ।

Questions about 1 Corinthians 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.