1 John 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Everyone who believes that Jesus is the Christ has been born of God, and everyone who loves the Father also loves those born of Him.

HINIRV

1 जिसका यह विश्वास है कि यीशु ही मसीह है, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और जो कोई उत्पन्न करनेवाले से प्रेम रखता है, वह उससे भी प्रेम रखता है, जो उससे उत्पन्न हुआ है।

BSB

2 By this we know that we love the children of God: when we love God and keep His commandments.

HINIRV

2 जब हम परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, और उसकी आज्ञाओं को मानते हैं, तो इसी से हम यह जान लेते हैं, कि हम परमेश्वर की सन्तानों से प्रेम रखते हैं।

BSB

3 For this is the love of God, that we keep His commandments. And His commandments are not burdensome,

HINIRV

3 क्योंकि परमेश्वर का प्रेम यह है, कि हम उसकी आज्ञाओं को मानें; और उसकी आज्ञाएँ बोझदायक नहीं। (मत्ती 11:30)

BSB

4 because everyone born of God overcomes the world. And this is the victory that has overcome the world: our faith.

HINIRV

4 क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है, और वह विजय जिससे संसार पर जय प्राप्त होती है हमारा विश्वास है।

BSB

5 Who then overcomes the world? Only he who believes that Jesus is the Son of God.

HINIRV

5 संसार पर जय पानेवाला कौन है? केवल वह जिसका विश्वास है, कि यीशु, परमेश्वर का पुत्र है।

BSB

6 This is the One who came by water and blood, Jesus Christ—not by water alone, but by water and blood. And it is the Spirit who testifies to this, because the Spirit is the truth.

HINIRV

6 यह वही है, जो पानी और लहू के द्वारा आया था; अर्थात् यीशु मसीह: वह न केवल पानी के द्वारा, वरन् पानी और लहू दोनों के द्वारा आया था।

BSB

7 For there are three that testify:

HINIRV

7 और यह आत्मा है जो गवाही देता है, क्योंकि आत्मा सत्य है।

BSB

8 the Spirit, the water, and the blood—and these three are in agreement.

HINIRV

8 और गवाही देनेवाले तीन हैं; आत्मा, पानी, और लहू; और तीनों एक ही बात पर सहमत हैं।

BSB

9 Even if we accept human testimony, the testimony of God is greater. For this is the testimony that God has given about His Son.

HINIRV

9 जब हम मनुष्यों की गवाही मान लेते हैं, तो परमेश्वर की गवाही तो उससे बढ़कर है; और परमेश्वर की गवाही यह है, कि उसने अपने पुत्र के विषय में गवाही दी है।

BSB

10 Whoever believes in the Son of God has this testimony within him; whoever does not believe God has made Him out to be a liar, because he has not believed in the testimony that God has given about His Son.

HINIRV

10 जो परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है, वह अपने ही में गवाही रखता है; जिसने परमेश्वर पर विश्वास नहीं किया, उसने उसे झूठा ठहराया; क्योंकि उसने उस गवाही पर विश्वास नहीं किया, जो परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।

BSB

11 And this is that testimony: God has given us eternal life, and this life is in His Son.

HINIRV

11 और वह गवाही यह है, कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है और यह जीवन उसके पुत्र में है।

BSB

12 Whoever has the Son has life; whoever does not have the Son of God does not have life.

HINIRV

12 जिसके पास पुत्र है, उसके पास जीवन है; और जिसके पास परमेश्वर का पुत्र नहीं, उसके पास जीवन भी नहीं है।

BSB

13 I have written these things to you who believe in the name of the Son of God, so that you may know that you have eternal life.

HINIRV

13 मैंने तुम्हें, जो परमेश्वर के पुत्र के नाम पर विश्वास करते हो, इसलिए लिखा है कि तुम जानो कि अनन्त जीवन तुम्हारा है।

BSB

14 And this is the confidence that we have before Him: If we ask anything according to His will, He hears us.

HINIRV

14 और हमें उसके सामने जो साहस होता है, वह यह है; कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ माँगते हैं, तो हमारी सुनता है।

BSB

15 And if we know that He hears us in whatever we ask, we know that we already possess what we have asked of Him.

HINIRV

15 और जब हम जानते हैं, कि जो कुछ हम माँगते हैं वह हमारी सुनता है, तो यह भी जानते हैं, कि जो कुछ हमने उससे माँगा, वह पाया है।

BSB

16 If anyone sees his brother committing a sin not leading to death, he should ask God, who will give life to those who commit this kind of sin. There is a sin that leads to death; I am not saying he should ask regarding that sin.

HINIRV

16 यदि कोई अपने भाई को ऐसा पाप करते देखे, जिसका फल मृत्यु न हो, तो विनती करे, और परमेश्वर उसे उनके लिये, जिन्होंने ऐसा पाप किया है जिसका फल मृत्यु न हो, जीवन देगा। पाप ऐसा भी होता है जिसका फल मृत्यु है इसके विषय में मैं विनती करने के लिये नहीं कहता।

BSB

17 All unrighteousness is sin, yet there is sin that does not lead to death.

HINIRV

17 सब प्रकार का अधर्म तो पाप है, परन्तु ऐसा पाप भी है, जिसका फल मृत्यु नहीं।

BSB

18 We know that anyone born of God does not keep on sinning; the One who was born of God protects him, and the evil one cannot touch him.

HINIRV

18 हम जानते हैं, कि जो कोई परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह पाप नहीं करता; पर जो परमेश्वर से उत्पन्न हुआ, उसे वह बचाए रखता है: और वह दुष्ट उसे छूने नहीं पाता।

BSB

19 We know that we are of God, and that the whole world is under the power of the evil one.

HINIRV

19 हम जानते हैं, कि हम परमेश्वर से हैं, और सारा संसार उस दुष्ट के वश में पड़ा है।

BSB

20 And we know that the Son of God has come and has given us understanding, so that we may know Him who is true; and we are in Him who is true—in His Son Jesus Christ. He is the true God and eternal life.

HINIRV

20 और यह भी जानते हैं, कि परमेश्वर का पुत्र आ गया है और उसने हमें समझ दी है, कि हम उस सच्चे को पहचानें, और हम उसमें जो सत्य है, अर्थात् उसके पुत्र यीशु मसीह में रहते हैं। सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन यही है।

BSB

21 Little children, keep yourselves from idols.

HINIRV

21 हे बालकों, अपने आपको मूरतों से बचाए रखो।

Questions about 1 John 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.