1 John 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Beloved, do not believe every spirit, but test the spirits to see whether they are from God. For many false prophets have gone out into the world.

HINIRV

1 हे प्रियों, हर एक आत्मा पर विश्वास न करो: वरन् आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं।

BSB

2 By this you will know the Spirit of God: Every spirit that confesses that Jesus Christ has come in the flesh is from God,

HINIRV

2 परमेश्वर का आत्मा तुम इसी रीति से पहचान सकते हो, कि जो कोई आत्मा मान लेती है, कि यीशु मसीह शरीर में होकर आया है वह परमेश्वर की ओर से है।

BSB

3 and every spirit that does not confess Jesus is not from God. This is the spirit of the antichrist, which you have heard is coming and which is already in the world at this time.

HINIRV

3 और जो कोई आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है; यही मसीह के विरोधी की आत्मा है; जिसकी चर्चा तुम सुन चुके हो, कि वह आनेवाला है और अब भी जगत में है।

BSB

4 You, little children, are from God and have overcome them, because greater is He who is in you than he who is in the world.

HINIRV

4 हे प्रिय बालकों, तुम परमेश्वर के हो और उन आत्माओं पर जय पाई है; क्योंकि जो तुम में है, वह उससे जो संसार में है, बड़ा है।

BSB

5 They are of the world. That is why they speak from the world’s perspective, and the world listens to them.

HINIRV

5 वे आत्माएँ संसार की हैं, इस कारण वे संसार की बातें बोलती हैं, और संसार उनकी सुनता है।

BSB

6 We are from God. Whoever knows God listens to us; whoever is not from God does not listen to us. That is how we know the Spirit of truth and the spirit of deception.

HINIRV

6 हम परमेश्वर के हैं। जो परमेश्वर को जानता है, वह हमारी सुनता है; जो परमेश्वर को नहीं जानता वह हमारी नहीं सुनता; इसी प्रकार हम सत्य की आत्मा और भ्रम की आत्मा को पहचान लेते हैं।

BSB

7 Beloved, let us love one another, because love comes from God. Everyone who loves has been born of God and knows God.

HINIRV

7 हे प्रियों, हम आपस में प्रेम रखें; क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है और जो कोई प्रेम करता है, वह परमेश्वर से जन्मा है और परमेश्वर को जानता है।

BSB

8 Whoever does not love does not know God, because God is love.

HINIRV

8 जो प्रेम नहीं रखता वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।

BSB

9 This is how God’s love was revealed among us: God sent His one and only Son into the world, so that we might live through Him.

HINIRV

9 जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, वह इससे प्रगट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेजा है कि हम उसके द्वारा जीवन पाएँ।

BSB

10 And love consists in this: not that we loved God, but that He loved us and sent His Son as the atoning sacrifice for our sins.

HINIRV

10 प्रेम इसमें नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम किया पर इसमें है, कि उसने हम से प्रेम किया और हमारे पापों के प्रायश्चित के लिये अपने पुत्र को भेजा।

BSB

11 Beloved, if God so loved us, we also ought to love one another.

HINIRV

11 हे प्रियों, जब परमेश्वर ने हम से ऐसा प्रेम किया, तो हमको भी आपस में प्रेम रखना चाहिए।

BSB

12 No one has ever seen God; but if we love one another, God remains in us, and His love is perfected in us.

HINIRV

12 परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा; यदि हम आपस में प्रेम रखें, तो परमेश्वर हम में बना रहता है; और उसका प्रेम हम में सिद्ध होता है।

BSB

13 By this we know that we remain in Him, and He in us: He has given us of His Spirit.

HINIRV

13 इसी से हम जानते हैं, कि हम उसमें बने रहते हैं, और वह हम में; क्योंकि उसने अपनी आत्मा में से हमें दिया है।

BSB

14 And we have seen and testify that the Father has sent His Son to be the Savior of the world.

HINIRV

14 और हमने देख भी लिया और गवाही देते हैं कि पिता ने पुत्र को जगत का उद्धारकर्ता होने के लिए भेजा है।

BSB

15 If anyone confesses that Jesus is the Son of God, God abides in him, and he in God.

HINIRV

15 जो कोई यह मान लेता है, कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है परमेश्वर उसमें बना रहता है, और वह परमेश्वर में।

BSB

16 And we have come to know and believe the love that God has for us. God is love; whoever abides in love abides in God, and God in him.

HINIRV

16 और जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, उसको हम जान गए, और हमें उस पर विश्वास है। परमेश्वर प्रेम है; जो प्रेम में बना रहता है वह परमेश्वर में बना रहता है; और परमेश्वर उसमें बना रहता है।

BSB

17 In this way, love has been perfected among us, so that we may have confidence on the day of judgment; for in this world we are just like Him.

HINIRV

17 इसी से प्रेम हम में सिद्ध हुआ, कि हमें न्याय के दिन साहस हो; क्योंकि जैसा वह है, वैसे ही संसार में हम भी हैं।

BSB

18 There is no fear in love, but perfect love drives out fear, because fear involves punishment. The one who fears has not been perfected in love.

HINIRV

18 प्रेम में भय नहीं होता, वरन् सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है, क्योंकि भय का सम्बंध दण्ड से होता है, और जो भय करता है, वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।

BSB

19 We love because He first loved us.

HINIRV

19 हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि पहले उसने हम से प्रेम किया।

BSB

20 If anyone says, “I love God,” but hates his brother, he is a liar. For anyone who does not love his brother, whom he has seen, cannot love God, whom he has not seen.

HINIRV

20 यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ,” और अपने भाई से बैर रखे; तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से, जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं रखता, तो वह परमेश्वर से भी जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं रख सकता।

BSB

21 And we have this commandment from Him: Whoever loves God must love his brother as well.

HINIRV

21 और उससे हमें यह आज्ञा मिली है, कि जो कोई अपने परमेश्वर से प्रेम रखता है, वह अपने भाई से भी प्रेम रखे।

Questions about 1 John 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.