1 Samuel 24

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After Saul had returned from pursuing the Philistines, he was told, “David is in the wilderness of En-gedi.”

HINIRV

1 जब शाऊल पलिश्तियों का पीछा करके लौटा, तब उसको यह समाचार मिला, कि दाऊद एनगदी के जंगल में है।

BSB

2 So Saul took three thousand chosen men from all Israel and went to look for David and his men in the region of the Rocks of the Wild Goats.

HINIRV

2 तब शाऊल समस्त इस्राएलियों में से तीन हजार को छाँटकर दाऊद और उसके जनों को ‘जंगली बकरों की चट्टानों’ पर खोजने गया।

BSB

3 Soon Saul came to the sheepfolds along the road, where there was a cave, and he went in to relieve himself. And David and his men were hiding in the recesses of the cave.

HINIRV

3 जब वह मार्ग पर के भेड़शालाओं के पास पहुँचा जहाँ एक गुफा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। और उसी गुफा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे।

BSB

4 So David’s men said to him, “This is the day about which the LORD said to you, ‘Behold, I will deliver your enemy into your hand, that you may do with him as you wish.’” Then David crept up and stealthily cut off a corner of Saul’s robe.

HINIRV

4 तब दाऊद के जनों ने उससे कहा, “सुन, आज वही दिन है जिसके विषय यहोवा ने तुझ से कहा था, ‘मैं तेरे शत्रु को तेरे हाथ में सौंप दूँगा, कि तू उससे मनमाना बर्ताव कर ले।’” तब दाऊद ने उठकर शाऊल के बागे की छोर को छिपकर काट लिया।

BSB

5 Afterward, David’s conscience was stricken because he had cut off the corner of Saul’s robe.

HINIRV

5 इसके बाद दाऊद शाऊल के बागे की छोर काटने से पछताया।

BSB

6 So he said to his men, “The LORD forbid that I should do such a thing to my master, the LORD’s anointed. May I never lift my hand against him, since he is the LORD’s anointed.”

HINIRV

6 वह अपने जनों से कहने लगा, “यहोवा न करे कि मैं अपने प्रभु से जो यहोवा का अभिषिक्त है ऐसा काम करूँ, कि उस पर हाथ उठाऊँ, क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है।”

BSB

7 With these words David restrained his men, and he did not let them rise up against Saul. Then Saul left the cave and went on his way.

HINIRV

7 ऐसी बातें कहकर दाऊद ने अपने जनों को समझाया और उन्हें शाऊल पर आक्रमण करने को उठने न दिया। फिर शाऊल उठकर गुफा से निकला और अपना मार्ग लिया।

BSB

8 After that, David got up, went out of the cave, and called out to Saul, “My lord the king!” When Saul looked behind him, David bowed facedown in reverence

HINIRV

8 उसके बाद दाऊद भी उठकर गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकारके बोला, “हे मेरे प्रभु, हे राजा।” जब शाऊल ने पीछे मुड़कर देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।

BSB

9 and said to Saul, “Why do you listen to the words of men who say, ‘Look, David intends to harm you’?

HINIRV

9 और दाऊद ने शाऊल से कहा, “जो मनुष्य कहते हैं, कि दाऊद तेरी हानि चाहता है उनकी तू क्यों सुनता है?

BSB

10 Behold, this day you have seen with your own eyes that the LORD delivered you into my hand in the cave. I was told to kill you, but I spared you and said, ‘I will not lift my hand against my lord, since he is the LORD’s anointed.’

HINIRV

10 देख, आज तूने अपनी आँखों से देखा है कि यहोवा ने आज गुफा में तुझे मेरे हाथ सौंप दिया था; और किसी किसी ने तो मुझसे तुझे मारने को कहा था, परन्तु मुझे तुझ पर तरस आया; और मैंने कहा, ‘मैं अपने प्रभु पर हाथ न उठाऊँगा; क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है।’

BSB

11 See, my father, look at the corner of your robe in my hand. For I cut it off, but I did not kill you. Know and see that there is no evil or rebellion in my hands. I have not sinned against you, even though you are hunting me down to take my life.

HINIRV

11 फिर, हे मेरे पिता, देख, अपने बागे की छोर मेरे हाथ में देख; मैंने तेरे बागे की छोर तो काट ली, परन्तु तुझे घात न किया; इससे निश्चय करके जान ले, कि मेरे मन में कोई बुराई या अपराध का सोच नहीं है। मैंने तेरे विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया, परन्तु तू मेरे प्राण लेने को मानो उसका अहेर करता रहता है।

BSB

12 May the LORD judge between you and me, and may the LORD take vengeance on you, but my hand will never be against you.

HINIRV

12 यहोवा मेरा और तेरा न्याय करे, और यहोवा तुझ से मेरा बदला ले; परन्तु मेरा हाथ तुझ पर न उठेगा।

BSB

13 As the old proverb says, ‘Wickedness proceeds from the wicked.’ But my hand will never be against you.

HINIRV

13 प्राचीनों के नीतिवचन के अनुसार ‘दुष्टता दुष्टों से होती है;’ परन्तु मेरा हाथ तुझ पर न उठेगा।

BSB

14 Against whom has the king of Israel come out? Whom are you pursuing? A dead dog? A flea?

HINIRV

14 इस्राएल का राजा किसका पीछा करने को निकला है? और किसके पीछे पड़ा है? एक मरे कुत्ते के पीछे! एक पिस्सू के पीछे!

BSB

15 May the LORD be our judge and decide between you and me. May He take notice and plead my case and deliver me from your hand.”

HINIRV

15 इसलिए यहोवा न्यायी होकर मेरा तेरा विचार करे, और विचार करके मेरा मुकद्दमा लड़े, और न्याय करके मुझे तेरे हाथ से बचाए।”

BSB

16 When David had finished saying these things, Saul called back, “Is that your voice, David my son?” Then Saul wept aloud

HINIRV

16 जब दाऊद शाऊल से ये बातें कह चुका, तब शाऊल ने कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद, क्या यह तेरा बोल है?” तब शाऊल चिल्लाकर रोने लगा।

BSB

17 and said to David, “You are more righteous than I, for you have rewarded me with good, though I have rewarded you with evil.

HINIRV

17 फिर उसने दाऊद से कहा, “तू मुझसे अधिक धर्मी है; तूने तो मेरे साथ भलाई की है, परन्तु मैंने तेरे साथ बुराई की।

BSB

18 And you have declared this day how you have treated me well, for when the LORD delivered me into your hand, you did not kill me.

HINIRV

18 और तूने आज यह प्रगट किया है, कि तूने मेरे साथ भलाई की है, कि जब यहोवा ने मुझे तेरे हाथ में कर दिया, तब तूने मुझे घात न किया।

BSB

19 When a man finds his enemy, does he let him go away unharmed? May the LORD reward you with good for what you have done for me this day.

HINIRV

19 भला! क्या कोई मनुष्य अपने शत्रु को पाकर कुशल से जाने देता है? इसलिए जो तूने आज मेरे साथ किया है, इसका अच्छा बदला यहोवा तुझे दे।

BSB

20 Now I know for sure that you will be king and that the kingdom of Israel will be established in your hands.

HINIRV

20 और अब, मुझे मालूम हुआ है कि तू निश्चय राजा हो जाएगा, और इस्राएल का राज्य तेरे हाथ में स्थिर होगा।

BSB

21 So now, swear to me by the LORD that you will not cut off my descendants or wipe out my name from my father’s house.”

HINIRV

21 अब मुझसे यहोवा की शपथ खा, कि मैं तेरे वंश को तेरे बाद नष्ट न करूँगा, और तेरे पिता के घराने में से तेरा नाम मिटा न डालूँगा।”

BSB

22 So David gave his oath to Saul. Then Saul returned home, but David and his men went up to the stronghold.

HINIRV

22 तब दाऊद ने शाऊल से ऐसी ही शपथ खाई। तब शाऊल अपने घर चला गया; और दाऊद अपने जनों समेत गढ़ों में चला गया।

Questions about 1 Samuel 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.