1 Thessalonians 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 You yourselves know, brothers, that our visit to you was not in vain. | HINIRV 1 हे भाइयों, तुम आप ही जानते हो कि हमारा तुम्हारे पास आना व्यर्थ न हुआ। |
| BSB 2 As you are aware, we had already endured suffering and shameful treatment in Philippi. But in the face of strong opposition, we were bold in our God to speak to you the gospel of God. | HINIRV 2 वरन् तुम आप ही जानते हो, कि पहले फिलिप्पी में दुःख उठाने और उपद्रव सहने पर भी हमारे परमेश्वर ने हमें ऐसा साहस दिया, कि हम परमेश्वर का सुसमाचार भारी विरोधों के होते हुए भी तुम्हें सुनाएँ। |
| BSB 3 For our appeal does not arise from deceit or ulterior motives or trickery. | HINIRV 3 क्योंकि हमारा उपदेश न भ्रम से है और न अशुद्धता से, और न छल के साथ है। |
| BSB 4 Instead, we speak as those approved by God to be entrusted with the gospel, not in order to please men but God, who examines our hearts. | HINIRV 4 पर जैसा परमेश्वर ने हमें योग्य ठहराकर सुसमाचार सौंपा, हम वैसा ही वर्णन करते हैं; और इसमें मनुष्यों को नहीं, परन्तु परमेश्वर को, जो हमारे मनों को जाँचता है, प्रसन्न करते हैं। (तीतु. 1:3, इफि. 6:6) |
| BSB 5 As you know, we never used words of flattery or any pretext for greed. God is our witness! | HINIRV 5 क्योंकि तुम जानते हो, कि हम न तो कभी चापलूसी की बातें किया करते थे, और न लोभ के लिये बहाना करते थे, परमेश्वर गवाह है। |
| BSB 6 Nor did we seek praise from you or from anyone else, although as apostles of Christ we had authority to demand it. | HINIRV 6 और यद्यपि हम मसीह के प्रेरित होने के कारण तुम पर बोझ डाल सकते थे, फिर भी हम मनुष्यों से आदर नहीं चाहते थे, और न तुम से, न और किसी से। |
| BSB 7 On the contrary, we were gentle among you, like a nursing mother caring for her children. | HINIRV 7 परन्तु जिस तरह माता अपने बालकों का पालन-पोषण करती है, वैसे ही हमने भी तुम्हारे बीच में रहकर कोमलता दिखाई है। |
| BSB 8 We cared so deeply that we were delighted to share with you not only the gospel of God, but our own lives as well. That is how beloved you have become to us. | HINIRV 8 और वैसे ही हम तुम्हारी लालसा करते हुए, न केवल परमेश्वर का सुसमाचार, पर अपना-अपना प्राण भी तुम्हें देने को तैयार थे, इसलिए कि तुम हमारे प्यारे हो गए थे। |
| BSB 9 Surely you recall, brothers, our labor and toil. We worked night and day so that we would not be a burden to anyone while we proclaimed to you the gospel of God. | HINIRV 9 क्योंकि, हे भाइयों, तुम हमारे परिश्रम और कष्ट को स्मरण रखते हो, कि हमने इसलिए रात दिन काम धन्धा करते हुए तुम में परमेश्वर का सुसमाचार प्रचार किया, कि तुम में से किसी पर भार न हों। |
| BSB 10 You are witnesses, and so is God, of how holy, righteous, and blameless our conduct was among you who believed. | HINIRV 10 तुम आप ही गवाह हो, और परमेश्वर भी गवाह है, कि तुम विश्वासियों के बीच में हमारा व्यवहार कैसा पवित्र और धार्मिक और निर्दोष रहा। |
| BSB 11 For you know that we treated each of you as a father treats his own children— | HINIRV 11 जैसे तुम जानते हो, कि जैसा पिता अपने बालकों के साथ बर्ताव करता है, वैसे ही हम भी तुम में से हर एक को उपदेश देते और प्रोत्साहित करते और समझाते थे। |
| BSB 12 encouraging you, comforting you, and urging you to walk in a manner worthy of God, who calls you into His own kingdom and glory. | HINIRV 12 कि तुम्हारा चाल-चलन परमेश्वर के योग्य हो, जो तुम्हें अपने राज्य और महिमा में बुलाता है। |
| BSB 13 And we continually thank God because, when you received the word of God that you heard from us, you accepted it not as the word of men, but as it truly is, the word of God, which is also now at work in you who believe. | HINIRV 13 इसलिए हम भी परमेश्वर का धन्यवाद निरन्तर करते हैं; कि जब हमारे द्वारा परमेश्वर के सुसमाचार का वचन तुम्हारे पास पहुँचा, तो तुम ने उसे मनुष्यों का नहीं, परन्तु परमेश्वर का वचन समझकर (और सचमुच यह ऐसा ही है) ग्रहण किया और वह तुम में जो विश्वास रखते हो, कार्य करता है। |
| BSB 14 For you, brothers, became imitators of the churches of God in Judea that are in Christ Jesus. You suffered from your own countrymen the very things they suffered from the Jews, | HINIRV 14 इसलिए कि तुम, हे भाइयों, परमेश्वर की उन कलीसियाओं के समान चाल चलने लगे, जो यहूदिया में मसीह यीशु में हैं, क्योंकि तुम ने भी अपने लोगों से वैसा ही दुःख पाया, जैसा उन्होंने यहूदियों से पाया था। |
| BSB 15 who killed both the Lord Jesus and their own prophets and drove us out as well. They are displeasing to God and hostile to all men, | HINIRV 15 जिन्होंने प्रभु यीशु को और भविष्यद्वक्ताओं को भी मार डाला और हमको सताया, और परमेश्वर उनसे प्रसन्न नहीं; और वे सब मनुष्यों का विरोध करते हैं। |
| BSB 16 hindering us from telling the Gentiles how they may be saved. As a result, they continue to heap up their sins to full capacity; the utmost wrath has come upon them. | HINIRV 16 और वे अन्यजातियों से उनके उद्धार के लिये बातें करने से हमें रोकते हैं, कि सदा अपने पापों का घड़ा भरते रहें; पर उन पर भयानक प्रकोप आ पहुँचा है। |
| BSB 17 Brothers, although we were torn away from you for a short time (in person, not in heart), our desire to see you face to face was even more intense. | HINIRV 17 हे भाइयों, जब हम थोड़ी देर के लिये मन में नहीं वरन् प्रगट में तुम से अलग हो गए थे, तो हमने बड़ी लालसा के साथ तुम्हारा मुँह देखने के लिये और भी अधिक यत्न किया। |
| BSB 18 For we wanted to come to you—indeed I, Paul, tried again and again—but Satan obstructed us. | HINIRV 18 इसलिए हमने (अर्थात् मुझ पौलुस ने) एक बार नहीं, वरन् दो बार तुम्हारे पास आना चाहा, परन्तु शैतान हमें रोके रहा। |
| BSB 19 After all, who is our hope, our joy, our crown of boasting, if it is not you yourselves in the presence of our Lord Jesus at His coming? | HINIRV 19 हमारी आशा, या आनन्द या बड़ाई का मुकुट क्या है? क्या हमारे प्रभु यीशु मसीह के सम्मुख उसके आने के समय, तुम ही न होगे? |
| BSB 20 You are indeed our glory and our joy. | HINIRV 20 हमारी बड़ाई और आनन्द तुम ही हो। |
Questions about 1 Thessalonians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.