1 Thessalonians 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So when we could bear it no longer, we were willing to be left on our own in Athens. | HINIRV 1 इसलिए जब हम से और न रहा गया, तो हमने यह ठहराया कि एथेंस में अकेले रह जाएँ। |
| BSB 2 We sent Timothy, our brother and fellow worker for God in the gospel of Christ, to strengthen and encourage you in your faith, | HINIRV 2 और हमने तीमुथियुस को जो मसीह के सुसमाचार में हमारा भाई, और परमेश्वर का सेवक है, इसलिए भेजा, कि वह तुम्हें स्थिर करे; और तुम्हारे विश्वास के विषय में तुम्हें समझाए। |
| BSB 3 so that none of you would be shaken by these trials. For you know that we are destined for this. | HINIRV 3 कि कोई इन क्लेशों के कारण डगमगा न जाए; क्योंकि तुम आप जानते हो, कि हम इन ही के लिये ठहराए गए हैं। |
| BSB 4 Indeed, when we were with you, we kept warning you that we would suffer persecution; and as you know, it has come to pass. | HINIRV 4 क्योंकि पहले भी, जब हम तुम्हारे यहाँ थे, तो तुम से कहा करते थे, कि हमें क्लेश उठाने पड़ेंगे, और ऐसा ही हुआ है, और तुम जानते भी हो। |
| BSB 5 For this reason, when I could bear it no longer, I sent to find out about your faith, for fear that the tempter had somehow tempted you and that our labor might have been in vain. | HINIRV 5 इस कारण जब मुझसे और न रहा गया, तो तुम्हारे विश्वास का हाल जानने के लिये भेजा, कि कहीं ऐसा न हो, कि परीक्षा करनेवाले ने तुम्हारी परीक्षा की हो, और हमारा परिश्रम व्यर्थ हो गया हो। |
| BSB 6 But just now, Timothy has returned from his visit with the good news about your faith, your love, and the fond memories you have preserved, longing to see us just as we long to see you. | HINIRV 6 पर अभी तीमुथियुस ने जो तुम्हारे पास से हमारे यहाँ आकर तुम्हारे विश्वास और प्रेम का समाचार सुनाया और इस बात को भी सुनाया, कि तुम सदा प्रेम के साथ हमें स्मरण करते हो, और हमारे देखने की लालसा रखते हो, जैसा हम भी तुम्हें देखने की। |
| BSB 7 For this reason, brothers, in all our distress and persecution, we have been reassured about you, because of your faith. | HINIRV 7 इसलिए हे भाइयों, हमने अपनी सारी सकेती और क्लेश में तुम्हारे विश्वास से तुम्हारे विषय में शान्ति पाई। |
| BSB 8 For now we can go on living, as long as you are standing firm in the Lord. | HINIRV 8 क्योंकि अब यदि तुम प्रभु में स्थिर रहो तो हम जीवित हैं। |
| BSB 9 How can we adequately thank God for you in return for our great joy over you in His presence? | HINIRV 9 और जैसा आनन्द हमें तुम्हारे कारण अपने परमेश्वर के सामने है, उसके बदले तुम्हारे विषय में हम किस रीति से परमेश्वर का धन्यवाद करें? |
| BSB 10 Night and day we pray most earnestly that we may see you face to face and supply what is lacking in your faith. | HINIRV 10 हम रात दिन बहुत ही प्रार्थना करते रहते हैं, कि तुम्हारा मुँह देखें, और तुम्हारे विश्वास की घटी पूरी करें। |
| BSB 11 Now may our God and Father Himself, and our Lord Jesus, direct our way to you. | HINIRV 11 अब हमारा परमेश्वर और पिता आप ही और हमारा प्रभु यीशु, तुम्हारे यहाँ आने के लिये हमारी अगुआई करे। |
| BSB 12 And may the Lord cause you to increase and overflow with love for one another and for everyone else, just as our love for you overflows, | HINIRV 12 और प्रभु ऐसा करे, कि जैसा हम तुम से प्रेम रखते हैं; वैसा ही तुम्हारा प्रेम भी आपस में, और सब मनुष्यों के साथ बढ़े, और उन्नति करता जाए, |
| BSB 13 so that He may establish your hearts in blamelessness and holiness before our God and Father at the coming of our Lord Jesus with all His saints. Amen. | HINIRV 13 ताकि वह तुम्हारे मनों को ऐसा स्थिर करे, कि जब हमारा प्रभु यीशु अपने सब पवित्र लोगों के साथ आए, तो वे हमारे परमेश्वर और पिता के सामने पवित्रता में निर्दोष ठहरें। (कुलु. 1:22, इफि. 5:27) |
Questions about 1 Thessalonians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.