1 Thessalonians 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So when we could bear it no longer, we were willing to be left on our own in Athens. | HINCV 1 इसलिये जब यह हमारे लिए असहनीय हो गया, हमने अथेनॉन नगर में ही रुके रहना सही समझा. |
| BSB 2 We sent Timothy, our brother and fellow worker for God in the gospel of Christ, to strengthen and encourage you in your faith, | HINCV 2 हमने मसीह के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार में परमेश्वर के सहकर्मी तथा हमारे भाई तिमोथियॉस को तुम्हारे पास इस उद्देश्य से भेजा कि वह तुम्हें तुम्हारे विश्वास में मजबूत करे, |
| BSB 3 so that none of you would be shaken by these trials. For you know that we are destined for this. | HINCV 3 कि तुममें से कोई भी इन क्लेशों के द्वारा डगमगा न जाए. तुम्हें तो यह अच्छी तरह से मालूम है कि हम पर इन क्लेशों का आना अवश्य है. |
| BSB 4 Indeed, when we were with you, we kept warning you that we would suffer persecution; and as you know, it has come to pass. | HINCV 4 वस्तुतः जब हम तुम्हारे यहां थे, हम पहले ही तुम्हें यह बताते रहे कि हम पर क्लेशों का आना निश्चित है और तुम्हें तो मालूम ही है कि हुआ भी ऐसा ही. |
| BSB 5 For this reason, when I could bear it no longer, I sent to find out about your faith, for fear that the tempter had somehow tempted you and that our labor might have been in vain. | HINCV 5 यही कारण है कि जब यह मेरे लिए असहनीय हो गया, मैंने भी इस आशंका से कि कहीं शैतान ने तुम्हें परीक्षा में फंसा न लिया हो और हमारा परिश्रम व्यर्थ न चला जाए, तुम्हारे विश्वास की स्थिति मालूम करने का प्रयास किया. |
| BSB 6 But just now, Timothy has returned from his visit with the good news about your faith, your love, and the fond memories you have preserved, longing to see us just as we long to see you. | HINCV 6 किंतु अब, जब तिमोथियॉस तुमसे भेंट कर हमारे पास लौट आया है, उसने तुम्हारे विश्वास और प्रेम के संबंध में बहुत ही उत्साह बढ़ानेवाले समाचार दिए हैं तथा यह भी कि तुम हमें मीठी यादों के रूप में याद करते हुए हमसे भेंट करने के लिए उतने ही लालायित हो जितने स्वयं हम तुम्हें देखने के लिए लालायित हैं. |
| BSB 7 For this reason, brothers, in all our distress and persecution, we have been reassured about you, because of your faith. | HINCV 7 प्रिय भाई बहनो, यही कारण है कि हम संकट और क्लेश की स्थिति में भी तुम्हारे विश्वास द्वारा प्रोत्साहित हुए. |
| BSB 8 For now we can go on living, as long as you are standing firm in the Lord. | HINCV 8 प्रभु में तुम्हारे स्थिर होने का संदेश हमारे लिए नवजीवन का संचार है. |
| BSB 9 How can we adequately thank God for you in return for our great joy over you in His presence? | HINCV 9 परमेश्वर के सामने तुम्हारे विषय में उस बड़े आनंद के लिए हम भला परमेश्वर के प्रति और किस प्रकार का धन्यवाद प्रकट कर सकते हैं? |
| BSB 10 Night and day we pray most earnestly that we may see you face to face and supply what is lacking in your faith. | HINCV 10 जब हम रात-दिन एकचित्त होकर प्रार्थना करते रहते हैं कि हम तुम्हें सामने देख सकें तथा तुम्हारे विश्वास में जो कमी है, उसे पूरा कर सकें. |
| BSB 11 Now may our God and Father Himself, and our Lord Jesus, direct our way to you. | HINCV 11 स्वयं हमारे परमेश्वर और पिता तथा मसीह येशु हमारे प्रभु तुम तक पहुंचने में हमारा मार्गदर्शन करें |
| BSB 12 And may the Lord cause you to increase and overflow with love for one another and for everyone else, just as our love for you overflows, | HINCV 12 तथा प्रभु ही तुम्हें एक दूसरे के प्रति ही नहीं परंतु सबके प्रति प्रेम में बढ़ाए तथा उन्नत करें, ठीक वैसे ही जैसे हम तुमसे प्रेम करते हैं |
| BSB 13 so that He may establish your hearts in blamelessness and holiness before our God and Father at the coming of our Lord Jesus with all His saints. Amen. | HINCV 13 कि वह सभी पवित्र लोगों के साथ हमारे प्रभु येशु मसीह के दोबारा आगमन के अवसर पर परमेश्वर हमारे पिता के सामने तुम्हारे हृदय को पवित्रता में निर्दोष ठहरा सकें. |
Questions about 1 Thessalonians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.