1 Timothy 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Paul, an apostle of Christ Jesus by the command of God our Savior and of Christ Jesus our hope,

HINIRV

1 पौलुस की ओर से जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, और हमारी आशा के आधार मसीह यीशु की आज्ञा से मसीह यीशु का प्रेरित है,

BSB

2 To Timothy, my true child in the faith: Grace, mercy, and peace from God the Father and Christ Jesus our Lord.

HINIRV

2 तीमुथियुस के नाम जो विश्वास में मेरा सच्चा पुत्र है: पिता परमेश्वर, और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से, तुझे अनुग्रह और दया, और शान्ति मिलती रहे।

BSB

3 As I urged you on my departure to Macedonia, you should stay on at Ephesus to instruct certain men not to teach false doctrines

HINIRV

3 जैसे मैंने मकिदुनिया को जाते समय तुझे समझाया था, कि इफिसुस में रहकर कुछ लोगों को आज्ञा दे कि अन्य प्रकार की शिक्षा न दें,

BSB

4 or devote themselves to myths and endless genealogies, which promote speculation rather than the stewardship of God’s work, which is by faith.

HINIRV

4 और उन कहानियों और अनन्त वंशावलियों पर मन न लगाएँ, जिनसे विवाद होते हैं; और परमेश्वर के उस प्रबन्ध के अनुसार नहीं, जो विश्वास से सम्बंध रखता है; वैसे ही फिर भी कहता हूँ।

BSB

5 The goal of our instruction is the love that comes from a pure heart, a clear conscience, and a sincere faith.

HINIRV

5 आज्ञा का सारांश यह है कि शुद्ध मन और अच्छे विवेक, और निष्कपट विश्वास से प्रेम उत्पन्न हो।

BSB

6 Some have strayed from these ways and turned aside to empty talk.

HINIRV

6 इनको छोड़कर कितने लोग फिरकर बकवाद की ओर भटक गए हैं,

BSB

7 They want to be teachers of the law, but they do not understand what they are saying or that which they so confidently assert.

HINIRV

7 और व्यवस्थापक तो होना चाहते हैं, पर जो बातें कहते और जिनको दृढ़ता से बोलते हैं, उनको समझते भी नहीं।

BSB

8 Now we know that the law is good, if one uses it legitimately.

HINIRV

8 पर हम जानते हैं कि यदि कोई व्यवस्था को व्यवस्था की रीति पर काम में लाए तो वह भली है।

BSB

9 We realize that law is not enacted for the righteous, but for the lawless and rebellious, for the ungodly and sinful, for the unholy and profane, for killers of father or mother, for murderers,

HINIRV

9 यह जानकर कि व्यवस्था धर्मी जन के लिये नहीं पर अधर्मियों, निरंकुशों, भक्तिहीनों, पापियों, अपवित्रों और अशुद्धों, माँ-बाप के मारनेवाले, हत्यारों,

BSB

10 for the sexually immoral, for homosexuals, for slave traders and liars and perjurers, and for anyone else who is averse to sound teaching

HINIRV

10 व्यभिचारियों, पुरुषगामियों, मनुष्य के बेचनेवालों, झूठ बोलनेवालों, और झूठी शपथ खानेवालों, और इनको छोड़ खरे उपदेश के सब विरोधियों के लिये ठहराई गई है।

BSB

11 that agrees with the glorious gospel of the blessed God, with which I have been entrusted.

HINIRV

11 यही परमधन्य परमेश्वर की महिमा के उस सुसमाचार के अनुसार है, जो मुझे सौंपा गया है।

BSB

12 I thank Christ Jesus our Lord, who has strengthened me, that He considered me faithful and appointed me to service.

HINIRV

12 और मैं अपने प्रभु मसीह यीशु का, जिसने मुझे सामर्थ्य दी है, धन्यवाद करता हूँ; कि उसने मुझे विश्वासयोग्य समझकर अपनी सेवा के लिये ठहराया।

BSB

13 I was formerly a blasphemer, a persecutor, and a violent man; yet because I had acted in ignorance and unbelief, I was shown mercy.

HINIRV

13 मैं तो पहले निन्दा करनेवाला, और सतानेवाला, और अंधेर करनेवाला था; तो भी मुझ पर दया हुई, क्योंकि मैंने अविश्वास की दशा में बिन समझे बूझे ये काम किए थे।

BSB

14 And the grace of our Lord overflowed to me, along with the faith and love that are in Christ Jesus.

HINIRV

14 और हमारे प्रभु का अनुग्रह उस विश्वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, बहुतायत से हुआ।

BSB

15 This is a trustworthy saying, worthy of full acceptance: Christ Jesus came into the world to save sinners, of whom I am the worst.

HINIRV

15 यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिनमें सबसे बड़ा मैं हूँ।

BSB

16 But for this very reason I was shown mercy, so that in me, the worst of sinners, Christ Jesus might display His perfect patience as an example to those who would believe in Him for eternal life.

HINIRV

16 पर मुझ पर इसलिए दया हुई कि मुझ सबसे बड़े पापी में यीशु मसीह अपनी पूरी सहनशीलता दिखाए, कि जो लोग उस पर अनन्त जीवन के लिये विश्वास करेंगे, उनके लिये मैं एक आदर्श बनूँ।

BSB

17 Now to the King eternal, immortal, and invisible, the only God, be honor and glory forever and ever. Amen.

HINIRV

17 अब सनातन राजा अर्थात् अविनाशी अनदेखे अद्वैत परमेश्वर का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

BSB

18 Timothy, my child, I entrust you with this command in keeping with the previous prophecies about you, so that by them you may fight the good fight,

HINIRV

18 हे पुत्र तीमुथियुस, उन भविष्यद्वाणियों के अनुसार जो पहले तेरे विषय में की गई थीं, मैं यह आज्ञा सौंपता हूँ, कि तू उनके अनुसार अच्छी लड़ाई को लड़ता रह।

BSB

19 holding on to faith and a good conscience, which some have rejected and thereby shipwrecked their faith.

HINIRV

19 और विश्वास और उस अच्छे विवेक को थामे रह जिसे दूर करने के कारण कितनों का विश्वास रूपी जहाज डूब गया।

BSB

20 Among them are Hymenaeus and Alexander, whom I have handed over to Satan to be taught not to blaspheme.

HINIRV

20 उन्हीं में से हुमिनयुस और सिकन्दर हैं जिन्हें मैंने शैतान को सौंप दिया कि वे निन्दा करना न सीखें।

Questions about 1 Timothy 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.