1 Timothy 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 First of all, then, I urge that petitions, prayers, intercessions, and thanksgiving be offered for everyone—

HINIRV

1 अब मैं सबसे पहले यह आग्रह करता हूँ, कि विनती, प्रार्थना, निवेदन, धन्यवाद, सब मनुष्यों के लिये किए जाएँ।

BSB

2 for kings and all those in authority—so that we may lead tranquil and quiet lives in all godliness and dignity.

HINIRV

2 राजाओं और सब ऊँचे पदवालों के निमित्त इसलिए कि हम विश्राम और चैन के साथ सारी भक्ति और गरिमा में जीवन बिताएँ।

BSB

3 This is good and pleasing in the sight of God our Savior,

HINIRV

3 यह हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर को अच्छा लगता और भाता भी है,

BSB

4 who wants everyone to be saved and to come to the knowledge of the truth.

HINIRV

4 जो यह चाहता है, कि सब मनुष्यों का उद्धार हो; और वे सत्य को भली भाँति पहचान लें। (यहे. 18:23)

BSB

5 For there is one God, and there is one mediator between God and men, the man Christ Jesus,

HINIRV

5 क्योंकि परमेश्वर एक ही है, और परमेश्वर और मनुष्यों के बीच में भी एक ही बिचवई है, अर्थात् मसीह यीशु जो मनुष्य है,

BSB

6 who gave Himself as a ransom for all—the testimony that was given at just the right time.

HINIRV

6 जिसने अपने आपको सब के छुटकारे के दाम में दे दिया; ताकि उसकी गवाही ठीक समयों पर दी जाए।

BSB

7 For this reason I was appointed as a preacher, an apostle, and a faithful and true teacher of the Gentiles. I am telling the truth; I am not lying about anything.

HINIRV

7 मैं सच कहता हूँ, झूठ नहीं बोलता, कि मैं इसी उद्देश्य से प्रचारक और प्रेरित और अन्यजातियों के लिये विश्वास और सत्य का उपदेशक ठहराया गया।

BSB

8 Therefore I want the men everywhere to pray, lifting up holy hands, without anger or dissension.

HINIRV

8 इसलिए मैं चाहता हूँ, कि हर जगह पुरुष बिना क्रोध और विवाद के पवित्र हाथों को उठाकर प्रार्थना किया करें।

BSB

9 Likewise, I want the women to adorn themselves with respectable apparel, with modesty, and with self-control, not with braided hair or gold or pearls or expensive clothes,

HINIRV

9 वैसे ही स्त्रियाँ भी संकोच और संयम के साथ सुहावने वस्त्रों से अपने आपको संवारे; न कि बाल गूँथने, सोने, मोतियों, और बहुमूल्य कपड़ों से,

BSB

10 but with good deeds, as is proper for women who profess to worship God.

HINIRV

10 पर भले कामों से, क्योंकि परमेश्वर की भक्ति करनेवाली स्त्रियों को यही उचित भी है।

BSB

11 A woman must learn in quietness and full submissiveness.

HINIRV

11 और स्त्री को चुपचाप पूरी अधीनता में सीखना चाहिए।

BSB

12 I do not permit a woman to teach or to exercise authority over a man; she is to remain quiet.

HINIRV

12 मैं कहता हूँ, कि स्त्री न उपदेश करे और न पुरुष पर अधिकार चलाए, परन्तु चुपचाप रहे।

BSB

13 For Adam was formed first, and then Eve.

HINIRV

13 क्योंकि आदम पहले, उसके बाद हव्वा बनाई गई। (1 कुरि. 11:8)

BSB

14 And it was not Adam who was deceived, but the woman who was deceived and fell into transgression.

HINIRV

14 और आदम बहकाया न गया, पर स्त्री बहकावे में आकर अपराधिनी हुई। (उत्प. 3:6)

BSB

15 Women, however, will be saved through childbearing, if they continue in faith, love, and holiness, with self-control.

HINIRV

15 तो भी स्त्री बच्चे जनने के द्वारा उद्धार पाएगी, यदि वह संयम सहित विश्वास, प्रेम, और पवित्रता में स्थिर रहे।

Questions about 1 Timothy 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.