1 Timothy 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 First of all, then, I urge that petitions, prayers, intercessions, and thanksgiving be offered for everyone—

HINCV

1 इसलिये सबसे पहली विनती यह है कि सभी के लिए विनती, प्रार्थनाएं, दूसरों के लिए प्रार्थनाएं और धन्यवाद प्रस्तुत किए जाएं,

BSB

2 for kings and all those in authority—so that we may lead tranquil and quiet lives in all godliness and dignity.

HINCV

2 राजाओं तथा अधिकारियों के लिए कि हमारा जीवन सम्मान तथा परमेश्वर की भक्ति में शांति और चैन से हो.

BSB

3 This is good and pleasing in the sight of God our Savior,

HINCV

3 यह परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता को प्रिय तथा ग्रहण योग्य है,

BSB

4 who wants everyone to be saved and to come to the knowledge of the truth.

HINCV

4 जिनकी इच्छा है कि सभी मनुष्यों का उद्धार हो तथा वे सच को उसकी भरपूरी में जानें.

BSB

5 For there is one God, and there is one mediator between God and men, the man Christ Jesus,

HINCV

5 परमेश्वर एक ही हैं तथा परमेश्वर और मनुष्यों के मध्यस्थ भी एक ही हैं—देहधारी मसीह येशु,

BSB

6 who gave Himself as a ransom for all—the testimony that was given at just the right time.

HINCV

6 जिन्होंने स्वयं को सबके छुटकारे के लिए बलिदान कर दिया—ठीक समय पर प्रस्तुत एक सबूत.

BSB

7 For this reason I was appointed as a preacher, an apostle, and a faithful and true teacher of the Gentiles. I am telling the truth; I am not lying about anything.

HINCV

7 इसी उद्देश्य के लिए मेरा चुनाव प्रचारक और प्रेरित के रूप में अन्यजातियों में विश्वास और सच्चाई की शिक्षा देने के लिए किया गया. मैं सच कह रहा हूं—झूठ नहीं.

BSB

8 Therefore I want the men everywhere to pray, lifting up holy hands, without anger or dissension.

HINCV

8 मैं चाहता हूं कि हर जगह सभाओं में पुरुष, बिना क्रोध तथा विवाद के, परमेश्वर को समर्पित हाथों को ऊपर उठाकर प्रार्थना किया करें.

BSB

9 Likewise, I want the women to adorn themselves with respectable apparel, with modesty, and with self-control, not with braided hair or gold or pearls or expensive clothes,

HINCV

9 इसी प्रकार स्त्रियों का संवारना समय के अनुसार हो—शालीनता भरा तथा विवेकशील—सिर्फ बाल-सजाने तथा स्वर्ण, मोतियों या कीमती वस्त्रों से नहीं,

BSB

10 but with good deeds, as is proper for women who profess to worship God.

HINCV

10 परंतु अच्छे कामों से, जो परमेश्वर भक्त स्त्रियों के लिए उचित है.

BSB

11 A woman must learn in quietness and full submissiveness.

HINCV

11 स्त्री, मौन रहकर पूरी अधीनता में शिक्षा ग्रहण करे.

BSB

12 I do not permit a woman to teach or to exercise authority over a man; she is to remain quiet.

HINCV

12 मेरी ओर से स्त्री को पुरुष पर प्रभुता जताने और शिक्षा देने की आज्ञा नहीं है. वह मौन रहे.

BSB

13 For Adam was formed first, and then Eve.

HINCV

13 क्योंकि आदम की सृष्टि हव्वा से पहले हुई थी.

BSB

14 And it was not Adam who was deceived, but the woman who was deceived and fell into transgression.

HINCV

14 छल आदम के साथ नहीं परंतु स्त्री के साथ हुआ, जो आज्ञा न मानने की अपराधी हुई.

BSB

15 Women, however, will be saved through childbearing, if they continue in faith, love, and holiness, with self-control.

HINCV

15 किंतु स्त्रियां संतान पैदा करने के द्वारा उद्धार प्राप्‍त करेंगी—यदि वे संयम के साथ विश्वास, प्रेम तथा पवित्रता में स्थिर रहती हैं.

Questions about 1 Timothy 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.