1 Timothy 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is a trustworthy saying: If anyone aspires to be an overseer, he desires a noble task.

HINIRV

1 यह बात सत्य है कि जो अध्यक्ष होना चाहता है, तो वह भले काम की इच्छा करता है।

BSB

2 An overseer, then, must be above reproach, the husband of but one wife, temperate, self-controlled, respectable, hospitable, able to teach,

HINIRV

2 यह आवश्यक है कि अध्यक्ष निर्दोष, और एक ही पत्नी का पति, संयमी, सुशील, सभ्य, अतिथि-सत्कार करनेवाला, और सिखाने में निपुण हो।

BSB

3 not dependent on wine, not violent but gentle, peaceable, and free of the love of money.

HINIRV

3 पियक्कड़ या मारपीट करनेवाला न हो; वरन् कोमल हो, और न झगड़ालू, और न धन का लोभी हो।

BSB

4 An overseer must manage his own household well and keep his children under control, with complete dignity.

HINIRV

4 अपने घर का अच्छा प्रबन्ध करता हो, और बाल-बच्चों को सारी गम्भीरता से अधीन रखता हो।

BSB

5 For if someone does not know how to manage his own household, how can he care for the church of God?

HINIRV

5 जब कोई अपने घर ही का प्रबन्ध करना न जानता हो, तो परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली कैसे करेगा?

BSB

6 He must not be a recent convert, or he may become conceited and fall under the same condemnation as the devil.

HINIRV

6 फिर यह कि नया चेला न हो, ऐसा न हो कि अभिमान करके शैतान के समान दण्ड पाए।

BSB

7 Furthermore, he must have a good reputation with outsiders, so that he will not fall into disgrace and into the snare of the devil.

HINIRV

7 और बाहरवालों में भी उसका सुनाम हो, ऐसा न हो कि निन्दित होकर शैतान के फंदे में फँस जाए।

BSB

8 Deacons likewise must be dignified, not double-tongued or given to much wine or greedy for money.

HINIRV

8 वैसे ही सेवकों को भी गम्भीर होना चाहिए, दो रंगी, पियक्कड़, और नीच कमाई के लोभी न हों;

BSB

9 They must hold to the mystery of the faith with a clear conscience.

HINIRV

9 पर विश्वास के भेद को शुद्ध विवेक से सुरक्षित रखें।

BSB

10 Additionally, they must first be tested. Then, if they are above reproach, let them serve as deacons.

HINIRV

10 और ये भी पहले परखे जाएँ, तब यदि निर्दोष निकलें तो सेवक का काम करें।

BSB

11 In the same way, the women must be dignified, not slanderers, but temperate and faithful in all things.

HINIRV

11 इसी प्रकार से स्त्रियों को भी गम्भीर होना चाहिए; दोष लगानेवाली न हों, पर सचेत और सब बातों में विश्वासयोग्य हों।

BSB

12 A deacon must be the husband of but one wife, a good manager of his children and of his own household.

HINIRV

12 सेवक एक ही पत्नी के पति हों और बाल-बच्चों और अपने घरों का अच्छा प्रबन्ध करना जानते हों।

BSB

13 For those who have served well as deacons acquire for themselves a high standing and great confidence in the faith that is in Christ Jesus.

HINIRV

13 क्योंकि जो सेवक का काम अच्छी तरह से कर सकते हैं, वे अपने लिये अच्छा पद और उस विश्वास में, जो मसीह यीशु पर है, बड़ा साहस प्राप्त करते हैं।

BSB

14 Although I hope to come to you soon, I am writing you these things

HINIRV

14 मैं तेरे पास जल्द आने की आशा रखने पर भी ये बातें तुझे इसलिए लिखता हूँ,

BSB

15 in case I am delayed, so that you will know how each one must conduct himself in God’s household, which is the church of the living God, the pillar and foundation of the truth.

HINIRV

15 कि यदि मेरे आने में देर हो तो तू जान ले कि परमेश्वर के घराने में जो जीविते परमेश्वर की कलीसिया है, और जो सत्य का खम्भा और नींव है; कैसा बर्ताव करना चाहिए।

BSB

16 By common confession, the mystery of godliness is great: He appeared in the flesh, was vindicated by the Spirit, was seen by angels, was proclaimed among the nations, was believed in throughout the world, was taken up in glory.

HINIRV

16 और इसमें सन्देह नहीं कि भक्ति का भेद गम्भीर है, अर्थात्, वह जो शरीर में प्रगट हुआ, आत्मा में धर्मी ठहरा, स्वर्गदूतों को दिखाई दिया, अन्यजातियों में उसका प्रचार हुआ, जगत में उस पर विश्वास किया गया, और महिमा में ऊपर उठाया गया।

Questions about 1 Timothy 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.