2 Corinthians 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 I hope you will put up with a little of my foolishness, but you are already doing that. | HINIRV 1 यदि तुम मेरी थोड़ी मूर्खता सह लेते तो क्या ही भला होता; हाँ, मेरी सह भी लेते हो। |
| BSB 2 I am jealous for you with a godly jealousy. For I promised you to one husband, to present you as a pure virgin to Christ. | HINIRV 2 क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूँ, इसलिए कि मैंने एक ही पुरुष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्र कुँवारी के समान मसीह को सौंप दूँ। |
| BSB 3 I am afraid, however, that just as Eve was deceived by the serpent’s cunning, your minds may be led astray from your simple and pure devotion to Christ. | HINIRV 3 परन्तु मैं डरता हूँ कि जैसे साँप ने अपनी चतुराई से हव्वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सिधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्ट न किए जाएँ। (1 थिस्स. 3:5, उत्प. 3:13) |
| BSB 4 For if someone comes and proclaims a Jesus other than the One we proclaimed, or if you receive a different spirit than the One you received, or a different gospel than the one you accepted, you put up with it very easily. | HINIRV 4 यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु का प्रचार करे, जिसका प्रचार हमने नहीं किया या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता। |
| BSB 5 I consider myself in no way inferior to those “super-apostles.” | HINIRV 5 मैं तो समझता हूँ, कि मैं किसी बात में बड़े से बड़े प्रेरितों से कम नहीं हूँ। |
| BSB 6 Although I am not a polished speaker, I am certainly not lacking in knowledge. We have made this clear to you in every way possible. | HINIRV 6 यदि मैं वक्तव्य में अनाड़ी हूँ, तो भी ज्ञान में नहीं; वरन् हमने इसको हर बात में सब पर तुम्हारे लिये प्रगट किया है। |
| BSB 7 Was it a sin for me to humble myself in order to exalt you, because I preached the gospel of God to you free of charge? | HINIRV 7 क्या इसमें मैंने कुछ पाप किया; कि मैंने तुम्हें परमेश्वर का सुसमाचार सेंत-मेंत सुनाया; और अपने आपको नीचा किया, कि तुम ऊँचे हो जाओ? |
| BSB 8 I robbed other churches by accepting their support in order to serve you. | HINIRV 8 मैंने और कलीसियाओं को लूटा अर्थात् मैंने उनसे मजदूरी ली, ताकि तुम्हारी सेवा करूँ। |
| BSB 9 And when I was with you and in need, I was not a burden to anyone; for the brothers who came from Macedonia supplied my needs. I have refrained from being a burden to you in any way, and I will continue to do so. | HINIRV 9 और जब तुम्हारे साथ था, और मुझे घटी हुई, तो मैंने किसी पर भार नहीं डाला, क्योंकि भाइयों ने, मकिदुनिया से आकर मेरी घटी को पूरी की: और मैंने हर बात में अपने आपको तुम पर भार बनने से रोका, और रोके रहूँगा। |
| BSB 10 As surely as the truth of Christ is in me, this boasting of mine will not be silenced in the regions of Achaia. | HINIRV 10 मसीह की सच्चाई मुझ में है, तो अखाया देश में कोई मुझे इस घमण्ड से न रोकेगा। |
| BSB 11 Why? Because I do not love you? God knows I do! | HINIRV 11 किस लिये? क्या इसलिए कि मैं तुम से प्रेम नहीं रखता? परमेश्वर यह जानता है। |
| BSB 12 But I will keep on doing what I am doing, in order to undercut those who want an opportunity to be regarded as our equals in the things of which they boast. | HINIRV 12 परन्तु जो मैं करता हूँ, वही करता रहूँगा; कि जो लोग दाँव ढूँढ़ते हैं, उन्हें मैं दाँव पाने न दूँ, ताकि जिस बात में वे घमण्ड करते हैं, उसमें वे हमारे ही समान ठहरें। |
| BSB 13 For such men are false apostles, deceitful workers, masquerading as apostles of Christ. | HINIRV 13 क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करनेवाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरनेवाले हैं। |
| BSB 14 And no wonder, for Satan himself masquerades as an angel of light. | HINIRV 14 और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। |
| BSB 15 It is not surprising, then, if his servants masquerade as servants of righteousness. Their end will correspond to their actions. | HINIRV 15 इसलिए यदि उसके सेवक भी धार्मिकता के सेवकों जैसा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं, परन्तु उनका अन्त उनके कामों के अनुसार होगा। |
| BSB 16 I repeat: Let no one take me for a fool. But if you do, then receive me as a fool, so that I too may boast a little. | HINIRV 16 मैं फिर कहता हूँ, कोई मुझे मूर्ख न समझे; नहीं तो मूर्ख ही समझकर मेरी सह लो, ताकि थोड़ा सा मैं भी घमण्ड कर सकूँ। |
| BSB 17 In this confident boasting of mine, I am not speaking as the Lord would, but as a fool. | HINIRV 17 इस बेधड़क में जो कुछ मैं कहता हूँ वह प्रभु की आज्ञा के अनुसार नहीं पर मानो मूर्खता से ही कहता हूँ। |
| BSB 18 Since many are boasting according to the flesh, I too will boast. | HINIRV 18 जबकि बहुत लोग शरीर के अनुसार घमण्ड करते हैं, तो मैं भी घमण्ड करूँगा। |
| BSB 19 For you gladly put up with fools, since you are so wise. | HINIRV 19 तुम तो समझदार होकर आनन्द से मूर्खों की सह लेते हो। |
| BSB 20 In fact, you even put up with anyone who enslaves you or exploits you or takes advantage of you or exalts himself or strikes you in the face. | HINIRV 20 क्योंकि जब तुम्हें कोई दास बना लेता है, या खा जाता है, या फँसा लेता है, या अपने आपको बड़ा बनाता है, या तुम्हारे मुँह पर थप्पड़ मारता है, तो तुम सह लेते हो। |
| BSB 21 To my shame I concede that we were too weak for that! Speaking as a fool, however, I can match what anyone else dares to boast about. | HINIRV 21 मेरा कहना अनादर की रीति पर है, मानो कि हम निर्बल से थे; परन्तु जिस किसी बात में कोई साहस करता है, मैं मूर्खता से कहता हूँ तो मैं भी साहस करता हूँ। |
| BSB 22 Are they Hebrews? So am I. Are they Israelites? So am I. Are they descendants of Abraham? So am I. | HINIRV 22 क्या वे ही इब्रानी हैं? मैं भी हूँ। क्या वे ही इस्राएली हैं? मैं भी हूँ; क्या वे ही अब्राहम के वंश के हैं? मैं भी हूँ। |
| BSB 23 Are they servants of Christ? (I am speaking as if I were out of my mind.) I am so much more: in harder labor, in more imprisonments, in worse beatings, in frequent danger of death. | HINIRV 23 क्या वे ही मसीह के सेवक हैं? (मैं पागल के समान कहता हूँ) मैं उनसे बढ़कर हूँ! अधिक परिश्रम करने में; बार बार कैद होने में; कोड़े खाने में; बार बार मृत्यु के जोखिमों में। |
| BSB 24 Five times I received from the Jews the forty lashes minus one. | HINIRV 24 पाँच बार मैंने यहूदियों के हाथ से उनतालीस कोड़े खाए। |
| BSB 25 Three times I was beaten with rods, once I was stoned, three times I was shipwrecked. I spent a night and a day in the open sea. | HINIRV 25 तीन बार मैंने बेंतें खाई; एक बार पथराव किया गया; तीन बार जहाज जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक रात दिन मैंने समुद्र में काटा। |
| BSB 26 In my frequent journeys, I have been in danger from rivers and from bandits, in danger from my countrymen and from the Gentiles, in danger in the city and in the country, in danger on the sea and among false brothers, | HINIRV 26 मैं बार बार यात्राओं में; नदियों के जोखिमों में; डाकुओं के जोखिमों में; अपने जातिवालों से जोखिमों में; अन्यजातियों से जोखिमों में; नगरों में के जोखिमों में; जंगल के जोखिमों में; समुद्र के जोखिमों में; झूठे भाइयों के बीच जोखिमों में रहा; |
| BSB 27 in labor and toil and often without sleep, in hunger and thirst and often without food, in cold and exposure. | HINIRV 27 परिश्रम और कष्ट में; बार बार जागते रहने में; भूख-प्यास में; बार बार उपवास करने में; जाड़े में; उघाड़े रहने में। |
| BSB 28 Apart from these external trials, I face daily the pressure of my concern for all the churches. | HINIRV 28 और अन्य बातों को छोड़कर जिनका वर्णन मैं नहीं करता सब कलीसियाओं की चिन्ता प्रतिदिन मुझे दबाती है। |
| BSB 29 Who is weak, and I am not weak? Who is led into sin, and I do not burn with grief? | HINIRV 29 किसकी निर्बलता से मैं निर्बल नहीं होता? किसके पाप में गिरने से मेरा जी नहीं दुखता? |
| BSB 30 If I must boast, I will boast of the things that show my weakness. | HINIRV 30 यदि घमण्ड करना अवश्य है, तो मैं अपनी निर्बलता की बातों पर घमण्ड करूँगा। |
| BSB 31 The God and Father of the Lord Jesus, who is forever worthy of praise, knows that I am not lying. | HINIRV 31 प्रभु यीशु का परमेश्वर और पिता जो सदा धन्य है, जानता है, कि मैं झूठ नहीं बोलता। |
| BSB 32 In Damascus, the governor under King Aretas secured the city of the Damascenes in order to arrest me. | HINIRV 32 दमिश्क में अरितास राजा की ओर से जो राज्यपाल था, उसने मेरे पकड़ने को दमिश्कियों के नगर पर पहरा बैठा रखा था। |
| BSB 33 But I was lowered in a basket through a window in the wall and escaped his grasp. | HINIRV 33 और मैं टोकरे में खिड़की से होकर दीवार पर से उतारा गया, और उसके हाथ से बच निकला। |
Questions about 2 Corinthians 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.