2 Corinthians 13

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the third time I am coming to you. “Every matter must be established by the testimony of two or three witnesses.”

HINCV

1 तुम्हारे पास मैं तीसरी बार आ रहा हूं. “हर एक बात की पुष्टि के लिए दो या तीन गवाहों की ज़रूरत होती है.”

BSB

2 I already warned you the second time I was with you. So now in my absence I warn those who sinned earlier and everyone else: If I return, I will not spare anyone,

HINCV

2 वहां अपने दूसरी बार ठहरने के अवसर पर मैंने तुमसे कहा था और अब वहां अनुपस्थित होने पर भी वहां आने से पहले मैं उन सबसे यह कह रहा हूं: जिन्होंने अतीत में पाप किया है तथा बाकी लोगों से भी, यदि मैं फिर आऊंगा तो किसी पर दया न करूंगा

BSB

3 since you are demanding proof that Christ is speaking through me. He is not weak in dealing with you but is powerful among you.

HINCV

3 क्योंकि तुम यह सबूत चाहते हो कि जो मेरे द्वारा बातें करते हैं, वह मसीह हैं और वह तुम्हारे प्रति निर्बल नहीं परंतु तुम्हारे मध्य सामर्थ्यी हैं.

BSB

4 For He was indeed crucified in weakness, yet He lives by God’s power. For we are also weak in Him, yet by God’s power we will live with Him concerning you.

HINCV

4 वास्तव में वह दुर्बलता की अवस्था में ही क्रूसित किए गए, फिर भी वह परमेश्वर के सामर्थ्य में जीवित हैं. निःसंदेह हम उनमें कमजोर हैं, फिर भी हम तुम्हारे लिए परमेश्वर के सक्रिय सामर्थ्य के कारण उनके साथ जीवित रहेंगे.

BSB

5 Examine yourselves to see whether you are in the faith; test yourselves. Do you not realize that Jesus Christ is in you—unless you fail the test?

HINCV

5 स्वयं को परखो कि तुम विश्वास में हो या नहीं. अपने आपको जांचो! क्या तुम्हें यह अहसास नहीं होता कि मसीह येशु तुममें हैं? यदि नहीं तो तुम कसौटी पर खरे नहीं उतरे.

BSB

6 And I hope you will realize that we have not failed the test.

HINCV

6 मुझे भरोसा है कि तुम यह जान जाओगे कि हम कसौटी पर खोटे नहीं उतरे.

BSB

7 Now we pray to God that you will not do anything wrong—not that we will appear to have stood the test, but that you will do what is right, even if we appear to have failed.

HINCV

7 हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि तुमसे कोई गलती न हो. इसलिये नहीं कि हम भले दिखाई दें, परंतु इसलिये कि तुम वही करो, जो उचित है, फिर हम भले ही खोटे दिखाई दें.

BSB

8 For we cannot do anything against the truth, but only for the truth.

HINCV

8 सच्चाई के विरोध में हम कुछ भी नहीं कर सकते. हम सच के पक्षधर ही रह सकते हैं.

BSB

9 In fact, we rejoice when we are weak but you are strong, and our prayer is for your perfection.

HINCV

9 हम अपने कमजोर होने तथा तुम्हारे समर्थ होने पर आनंदित होते हैं और यह प्रार्थना भी करते हैं कि तुम सिद्ध बन जाओ.

BSB

10 This is why I write these things while absent, so that when I am present I will not need to be severe in my use of the authority that the Lord gave me for building you up, not for tearing you down.

HINCV

10 इस कारण दूर होते हुए भी मैं तुम्हें यह सब लिख रहा हूं कि वहां उपस्थिति होने पर मुझे प्रभु द्वारा दिए गए अधिकार का प्रयोग कठोर भाव में न करना पढ़े. इस अधिकार का उद्देश्य है उन्‍नत करना, न कि नाश करना.

BSB

11 Finally, brothers, rejoice! Aim for perfect harmony, encourage one another, be of one mind, live in peace. And the God of love and peace will be with you.

HINCV

11 अंत में, प्रिय भाई बहनो, आनंदित रहो, अपना स्वभाव साफ़ रखो, एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, एक मत रहो, शांति बनाए रखो और प्रेम और शांति के परमेश्वर तुम्हारे साथ होंगे.

BSB

12 Greet one another with a holy kiss.

HINCV

12 पवित्र चुंबन से एक दूसरे को नमस्कार करो.

BSB

13 All the saints send you greetings.

HINCV

13 सभी पवित्र लोग जो यहां हैं, उनकी ओर से नमस्कार.

BSB

14 The grace of the Lord Jesus Christ, and the love of God, and the fellowship of the Holy Spirit be with all of you.

HINCV

14 प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह, और परमेश्वर का प्रेम, और पवित्र आत्मा की सहभागिता तुम सभी के साथ बनी रहे.

Questions about 2 Corinthians 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.