2 Corinthians 13
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the third time I am coming to you. “Every matter must be established by the testimony of two or three witnesses.” | HINIRV 1 अब तीसरी बार तुम्हारे पास आता हूँ: दो या तीन गवाहों के मुँह से हर एक बात ठहराई जाएगी। (व्यव. 19:15) |
| BSB 2 I already warned you the second time I was with you. So now in my absence I warn those who sinned earlier and everyone else: If I return, I will not spare anyone, | HINIRV 2 जैसे मैं जब दूसरी बार तुम्हारे साथ था, वैसे ही अब दूर रहते हुए उन लोगों से जिन्होंने पहले पाप किया, और अन्य सब लोगों से अब पहले से कह देता हूँ, कि यदि मैं फिर आऊँगा, तो नहीं छोड़ूँगा। |
| BSB 3 since you are demanding proof that Christ is speaking through me. He is not weak in dealing with you but is powerful among you. | HINIRV 3 तुम तो इसका प्रमाण चाहते हो, कि मसीह मुझ में बोलता है, जो तुम्हारे लिये निर्बल नहीं; परन्तु तुम में सामर्थी है। |
| BSB 4 For He was indeed crucified in weakness, yet He lives by God’s power. For we are also weak in Him, yet by God’s power we will live with Him concerning you. | HINIRV 4 वह निर्बलता के कारण क्रूस पर चढ़ाया तो गया, फिर भी परमेश्वर की सामर्थ्य से जीवित है, हम भी तो उसमें निर्बल हैं; परन्तु परमेश्वर की सामर्थ्य से जो तुम्हारे लिये है, उसके साथ जीएँगे। |
| BSB 5 Examine yourselves to see whether you are in the faith; test yourselves. Do you not realize that Jesus Christ is in you—unless you fail the test? | HINIRV 5 अपने आपको परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आपको जाँचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो। |
| BSB 6 And I hope you will realize that we have not failed the test. | HINIRV 6 पर मेरी आशा है, कि तुम जान लोगे, कि हम निकम्मे नहीं। |
| BSB 7 Now we pray to God that you will not do anything wrong—not that we will appear to have stood the test, but that you will do what is right, even if we appear to have failed. | HINIRV 7 और हम अपने परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, कि तुम कोई बुराई न करो; इसलिए नहीं, कि हम खरे देख पड़ें, पर इसलिए कि तुम भलाई करो, चाहे हम निकम्मे ही ठहरें। |
| BSB 8 For we cannot do anything against the truth, but only for the truth. | HINIRV 8 क्योंकि हम सत्य के विरोध में कुछ नहीं कर सकते, पर सत्य के लिये ही कर सकते हैं। |
| BSB 9 In fact, we rejoice when we are weak but you are strong, and our prayer is for your perfection. | HINIRV 9 जब हम निर्बल हैं, और तुम बलवन्त हो, तो हम आनन्दित होते हैं, और यह प्रार्थना भी करते हैं, कि तुम सिद्ध हो जाओ। |
| BSB 10 This is why I write these things while absent, so that when I am present I will not need to be severe in my use of the authority that the Lord gave me for building you up, not for tearing you down. | HINIRV 10 इस कारण मैं तुम्हारे पीठ पीछे ये बातें लिखता हूँ, कि उपस्थित होकर मुझे उस अधिकार के अनुसार जिसे प्रभु ने बिगाड़ने के लिये नहीं पर बनाने के लिये मुझे दिया है, कड़ाई से कुछ करना न पड़े। |
| BSB 11 Finally, brothers, rejoice! Aim for perfect harmony, encourage one another, be of one mind, live in peace. And the God of love and peace will be with you. | HINIRV 11 अतः हे भाइयों, आनन्दित रहो; सिद्ध बनते जाओ; धैर्य रखो; एक ही मन रखो; मेल से रहो, और प्रेम और शान्ति का दाता परमेश्वर तुम्हारे साथ होगा। |
| BSB 12 Greet one another with a holy kiss. | HINIRV 12 एक दूसरे को पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो। |
| BSB 13 All the saints send you greetings. | HINIRV 13 सब पवित्र लोग तुम्हें नमस्कार कहते हैं। |
| BSB 14 The grace of the Lord Jesus Christ, and the love of God, and the fellowship of the Holy Spirit be with all of you. | HINIRV 14 प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह और परमेश्वर का प्रेम और पवित्र आत्मा की सहभागिता तुम सब के साथ होती रहे। |
Questions about 2 Corinthians 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.