2 Corinthians 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For we know that if the earthly tent we live in is dismantled, we have a building from God, an eternal house in heaven, not built by human hands.

HINIRV

1 क्योंकि हम जानते हैं, कि जब हमारा पृथ्वी पर का डेरा सरीखा घर गिराया जाएगा तो हमें परमेश्वर की ओर से स्वर्ग पर एक ऐसा भवन मिलेगा, जो हाथों से बना हुआ घर नहीं परन्तु चिरस्थाई है। (इब्रा. 9:11, अय्यू. 4:19)

BSB

2 For in this tent we groan, longing to be clothed with our heavenly dwelling,

HINIRV

2 इसमें तो हम कराहते, और बड़ी लालसा रखते हैं; कि अपने स्वर्गीय घर को पहन लें।

BSB

3 because when we are clothed, we will not be found naked.

HINIRV

3 कि इसके पहनने से हम नंगे न पाए जाएँ।

BSB

4 For while we are in this tent, we groan under our burdens, because we do not wish to be unclothed but clothed, so that our mortality may be swallowed up by life.

HINIRV

4 और हम इस डेरे में रहते हुए बोझ से दबे कराहते रहते हैं; क्योंकि हम उतारना नहीं, वरन् और पहनना चाहते हैं, ताकि वह जो मरनहार है जीवन में डूब जाए।

BSB

5 And it is God who has prepared us for this very purpose and has given us the Spirit as a pledge of what is to come.

HINIRV

5 और जिसने हमें इसी बात के लिये तैयार किया है वह परमेश्वर है, जिसने हमें बयाने में आत्मा भी दिया है।

BSB

6 Therefore we are always confident, although we know that while we are at home in the body, we are away from the Lord.

HINIRV

6 इसलिए हम सदा ढाढ़स बाँधे रहते हैं और यह जानते हैं; कि जब तक हम देह में रहते हैं, तब तक प्रभु से अलग हैं।

BSB

7 For we walk by faith, not by sight.

HINIRV

7 क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।

BSB

8 We are confident, then, and would prefer to be away from the body and at home with the Lord.

HINIRV

8 इसलिए हम ढाढ़स बाँधे रहते हैं, और देह से अलग होकर प्रभु के साथ रहना और भी उत्तम समझते हैं।

BSB

9 So we aspire to please Him, whether we are at home in this body or away from it.

HINIRV

9 इस कारण हमारे मन की उमंग यह है, कि चाहे साथ रहें, चाहे अलग रहें पर हम उसे भाते रहें।

BSB

10 For we must all appear before the judgment seat of Christ, that each one may receive his due for the things done in the body, whether good or bad.

HINIRV

10 क्योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के सामने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने-अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों, पाए। (इफि. 6:8, मत्ती 16:27, सभो. 12:14)

BSB

11 Therefore, since we know what it means to fear the Lord, we try to persuade men. What we are is clear to God, and I hope it is clear to your conscience as well.

HINIRV

11 इसलिए प्रभु का भय मानकर हम लोगों को समझाते हैं और परमेश्वर पर हमारा हाल प्रगट है; और मेरी आशा यह है, कि तुम्हारे विवेक पर भी प्रगट हुआ होगा।

BSB

12 We are not commending ourselves to you again. Instead, we are giving you an occasion to be proud of us, so that you can answer those who take pride in appearances rather than in the heart.

HINIRV

12 हम फिर भी अपनी बड़ाई तुम्हारे सामने नहीं करते वरन् हम अपने विषय में तुम्हें घमण्ड करने का अवसर देते हैं, कि तुम उन्हें उत्तर दे सको, जो मन पर नहीं, वरन् दिखावटी बातों पर घमण्ड करते हैं।

BSB

13 If we are out of our mind, it is for God; if we are of sound mind, it is for you.

HINIRV

13 यदि हम बेसुध हैं, तो परमेश्वर के लिये; और यदि चैतन्य हैं, तो तुम्हारे लिये हैं।

BSB

14 For Christ’s love compels us, because we are convinced that One died for all, therefore all died.

HINIRV

14 क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश कर देता है; इसलिए कि हम यह समझते हैं, कि जब एक सब के लिये मरा तो सब मर गए।

BSB

15 And He died for all, that those who live should no longer live for themselves, but for Him who died for them and was raised again.

HINIRV

15 और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएँ परन्तु उसके लिये जो उनके लिये मरा और फिर जी उठा।

BSB

16 So from now on we regard no one according to the flesh. Although we once regarded Christ in this way, we do so no longer.

HINIRV

16 इस कारण अब से हम किसी को शरीर के अनुसार न समझेंगे, और यदि हमने मसीह को भी शरीर के अनुसार जाना था, तो भी अब से उसको ऐसा नहीं जानेंगे।

BSB

17 Therefore if anyone is in Christ, he is a new creation. The old has passed away. Behold, the new has come!

HINIRV

17 इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। (यशा. 43:18,19)

BSB

18 All this is from God, who reconciled us to Himself through Christ and gave us the ministry of reconciliation:

HINIRV

18 और सब बातें परमेश्वर की ओर से हैं, जिसने मसीह के द्वारा अपने साथ हमारा मेल मिलाप कर लिया, और मेल मिलाप की सेवा हमें सौंप दी है।

BSB

19 that God was reconciling the world to Himself in Christ, not counting men’s trespasses against them. And He has committed to us the message of reconciliation.

HINIRV

19 अर्थात् परमेश्वर ने मसीह में होकर अपने साथ संसार का मेल मिलाप कर लिया, और उनके अपराधों का दोष उन पर नहीं लगाया और उसने मेल मिलाप का वचन हमें सौंप दिया है।

BSB

20 Therefore we are ambassadors for Christ, as though God were making His appeal through us. We implore you on behalf of Christ: Be reconciled to God.

HINIRV

20 इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो। (इफि. 6:10, मला. 2:7)

BSB

21 God made Him who knew no sin to be sin on our behalf, so that in Him we might become the righteousness of God.

HINIRV

21 जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उसमें होकर परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएँ।

Questions about 2 Corinthians 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.