2 Corinthians 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 As God’s fellow workers, then, we urge you not to receive God’s grace in vain. | HINIRV 1 हम जो परमेश्वर के सहकर्मी हैं यह भी समझाते हैं, कि परमेश्वर का अनुग्रह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो। |
| BSB 2 For He says: “In the time of favor I heard you, and in the day of salvation I helped you.” Behold, now is the time of favor; now is the day of salvation! | HINIRV 2 क्योंकि वह तो कहता है, “अपनी प्रसन्नता के समय मैंने तेरी सुन ली, और उद्धार के दिन मैंने तेरी, सहायता की।” देखो; अभी प्रसन्नता का समय है; देखो, अभी उद्धार का दिन है। (यशा. 49:8) |
| BSB 3 We put no obstacle in anyone’s way, so that no one can discredit our ministry. | HINIRV 3 हम किसी बात में ठोकर खाने का कोई भी अवसर नहीं देते, कि हमारी सेवा पर कोई दोष न आए। |
| BSB 4 Rather, as servants of God we commend ourselves in every way: in great endurance; in troubles, hardships, and calamities; | HINIRV 4 परन्तु हर बात में परमेश्वर के सेवकों के समान अपने सद्गुणों को प्रगट करते हैं, बड़े धैर्य से, क्लेशों से, दरिद्रता से, संकटों से, |
| BSB 5 in beatings, imprisonments, and riots; in labor, sleepless nights, and hunger; | HINIRV 5 कोड़े खाने से, कैद होने से, हुल्लड़ों से, परिश्रम से, जागते रहने से, उपवास करने से, |
| BSB 6 in purity, knowledge, patience, and kindness; in the Holy Spirit and in sincere love; | HINIRV 6 पवित्रता से, ज्ञान से, धीरज से, कृपालुता से, पवित्र आत्मा से। |
| BSB 7 in truthful speech and in the power of God; with the weapons of righteousness in the right hand and in the left; | HINIRV 7 सच्चे प्रेम से, सत्य के वचन से, परमेश्वर की सामर्थ्य से; धार्मिकता के हथियारों से जो दाहिने, बाएँ हैं, |
| BSB 8 through glory and dishonor, slander and praise; viewed as imposters, yet genuine; | HINIRV 8 आदर और निरादर से, दुर्नाम और सुनाम से, यद्यपि भरमानेवालों के जैसे मालूम होते हैं तो भी सच्चे हैं। |
| BSB 9 unknown, yet well-known; dying, and yet we live on; punished, yet not killed; | HINIRV 9 अनजानों के सदृश्य हैं; तो भी प्रसिद्ध हैं; मरते हुओं के समान हैं और देखो जीवित हैं; मार खानेवालों के सदृश्य हैं परन्तु प्राण से मारे नहीं जाते। (1 कुरि. 4:9, भज. 118:18) |
| BSB 10 sorrowful, yet always rejoicing; poor, yet making many rich; having nothing, and yet possessing everything. | HINIRV 10 शोक करनेवालों के समान हैं, परन्तु सर्वदा आनन्द करते हैं, कंगालों के समान हैं, परन्तु बहुतों को धनवान बना देते हैं; ऐसे हैं जैसे हमारे पास कुछ नहीं फिर भी सब कुछ रखते हैं। |
| BSB 11 We have spoken freely to you, Corinthians. Our hearts are open wide. | HINIRV 11 हे कुरिन्थियों, हमने खुलकर तुम से बातें की हैं, हमारा हृदय तुम्हारी ओर खुला हुआ है। |
| BSB 12 It is not our affection, but yours, that is restrained. | HINIRV 12 तुम्हारे लिये हमारे मन में कुछ संकोच नहीं, पर तुम्हारे ही मनों में संकोच है। |
| BSB 13 As a fair exchange—I speak as to my children—open wide your hearts also. | HINIRV 13 पर अपने बच्चे जानकर तुम से कहता हूँ, कि तुम भी उसके बदले में अपना हृदय खोल दो। |
| BSB 14 Do not be unequally yoked with unbelievers. For what partnership can righteousness have with wickedness? Or what fellowship does light have with darkness? | HINIRV 14 अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता और अधर्म का क्या मेल जोल? या ज्योति और अंधकार की क्या संगति? |
| BSB 15 What harmony is there between Christ and Belial? Or what does a believer have in common with an unbeliever? | HINIRV 15 और मसीह का बलियाल के साथ क्या लगाव? या विश्वासी के साथ अविश्वासी का क्या नाता? |
| BSB 16 What agreement can exist between the temple of God and idols? For we are the temple of the living God. As God has said: “I will dwell with them and walk among them, and I will be their God, and they will be My people.” | HINIRV 16 और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बंध? क्योंकि हम तो जीविते परमेश्वर के मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है “मैं उनमें बसूँगा और उनमें चला फिरा करूँगा; और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।” (लैव्य. 26:11,12, यिर्म. 32:38, यहे. 37:27) |
| BSB 17 “Therefore come out from among them and be separate, says the Lord. Touch no unclean thing, and I will receive you.” | HINIRV 17 इसलिए प्रभु कहता है, “उनके बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूँगा; (यशा. 52:11, यिर्म. 51:45) |
| BSB 18 And: “I will be a Father to you, and you will be My sons and daughters, says the Lord Almighty.” | HINIRV 18 और तुम्हारा पिता होऊँगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियाँ होंगे; यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है।” (2 शमू. 7:14, यशा. 43:6, होशे 1:10) |
Questions about 2 Corinthians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.