2 Corinthians 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 As God’s fellow workers, then, we urge you not to receive God’s grace in vain.

HINCV

1 परमेश्वर के सहकर्मी होने के कारण हमारी तुमसे विनती है कि तुम उनसे प्राप्‍त हुए अनुग्रह को व्यर्थ न जाने दो,

BSB

2 For He says: “In the time of favor I heard you, and in the day of salvation I helped you.” Behold, now is the time of favor; now is the day of salvation!

HINCV

2 क्योंकि परमेश्वर का कहना है: “अनुकूल अवसर पर मैंने तुम्हारी पुकार सुनी, उद्धार के दिन मैंने तुम्हारी सहायता की.” सुनो! यही है वह अनुकूल अवसर; यही है वह उद्धार का दिन!

BSB

3 We put no obstacle in anyone’s way, so that no one can discredit our ministry.

HINCV

3 हमारा स्वभाव किसी के लिए किसी भी क्षेत्र में बाधा नहीं बनता कि हमारी सेवकाई पर दोष न हो.

BSB

4 Rather, as servants of God we commend ourselves in every way: in great endurance; in troubles, hardships, and calamities;

HINCV

4 इसलिये हम हर एक परिस्थिति में स्वयं को परमेश्वर के सुयोग्य सेवक के समान प्रस्तुत करते हैं: धीरज से पीड़ा सहने में, दरिद्रता में, कष्ट में,

BSB

5 in beatings, imprisonments, and riots; in labor, sleepless nights, and hunger;

HINCV

5 सताहट में, जेल में, उपद्रव में, अधिक परिश्रम में, अपर्याप्‍त नींद में, उपवास में,

BSB

6 in purity, knowledge, patience, and kindness; in the Holy Spirit and in sincere love;

HINCV

6 शुद्धता में, ज्ञान में, धीरज में, सहृदयता में, पवित्र आत्मा में, निश्छल प्रेम में,

BSB

7 in truthful speech and in the power of God; with the weapons of righteousness in the right hand and in the left;

HINCV

7 सच के संदेश में, परमेश्वर के सामर्थ्य में, वार तथा बचाव दोनों ही पक्षों के लिए परमेश्वर की धार्मिकता के हथियारों से जो दाहिने और बाएं हाथों में हैं,

BSB

8 through glory and dishonor, slander and praise; viewed as imposters, yet genuine;

HINCV

8 आदर-निरादर में और निंदा और प्रशंसा में; हमें भरमानेवाला समझा जाता है, जबकि हम सत्यवादी हैं;

BSB

9 unknown, yet well-known; dying, and yet we live on; punished, yet not killed;

HINCV

9 हम प्रसिद्ध हैं; फिर भी अप्रसिद्ध माने जाते हैं, हम जीवित तो हैं, पर मरे हुए समझे जाते हैं! हमें दंड तो दिया जाता है किंतु हमारे प्राण नहीं लिए जा सकते.

BSB

10 sorrowful, yet always rejoicing; poor, yet making many rich; having nothing, and yet possessing everything.

HINCV

10 हम कष्ट में भी आनंदित रहते हैं. हालांकि हम स्वयं तो कंगाल हैं किंतु बाकियों को धनवान बना देते हैं. हमारी निर्धनता में हम धनवान हैं.

BSB

11 We have spoken freely to you, Corinthians. Our hearts are open wide.

HINCV

11 कोरिन्थवासीयो! हमने पूरी सच्चाई में तुम पर सच प्रकट किया है—हमने तुम्हारे सामने अपना हृदय खोलकर रख दिया है.

BSB

12 It is not our affection, but yours, that is restrained.

HINCV

12 हमने तुम पर कोई रोक-टोक नहीं लगाई; रोक-टोक स्वयं तुमने ही अपने मनों पर लगाई है.

BSB

13 As a fair exchange—I speak as to my children—open wide your hearts also.

HINCV

13 तुम्हें अपने बालक समझते हुए मैं तुमसे कह रहा हूं: तुम भी अपने हृदय हमारे सामने खोलकर रख दो.

BSB

14 Do not be unequally yoked with unbelievers. For what partnership can righteousness have with wickedness? Or what fellowship does light have with darkness?

HINCV

14 अविश्वासियों के साथ असमान संबंध में न जुड़ो. धार्मिकता तथा अधार्मिकता में कैसा मेल-जोल या ज्योति और अंधकार में कैसा संबंध?

BSB

15 What harmony is there between Christ and Belial? Or what does a believer have in common with an unbeliever?

HINCV

15 मसीह और शैतान में कैसा मेल या विश्वासी और अविश्वासी में क्या सहभागिता?

BSB

16 What agreement can exist between the temple of God and idols? For we are the temple of the living God. As God has said: “I will dwell with them and walk among them, and I will be their God, and they will be My people.”

HINCV

16 या परमेश्वर के मंदिर तथा मूर्तियों में कैसी सहमति? हम जीवित परमेश्वर के मंदिर हैं. जैसा कि परमेश्वर का कहना है: मैं उनमें वास करूंगा, उनके बीच चला फिरा करूंगा, मैं उनका परमेश्वर बनूंगा, और वे मेरी प्रजा.

BSB

17 “Therefore come out from among them and be separate, says the Lord. Touch no unclean thing, and I will receive you.”

HINCV

17 इसलिये, “उनके बीच से निकल आओ और अलग हो जाओ, यह प्रभु की आज्ञा है. उसका स्पर्श न करो, जो अशुद्ध है, तो मैं तुम्हें स्वीकार करूंगा.”

BSB

18 And: “I will be a Father to you, and you will be My sons and daughters, says the Lord Almighty.”

HINCV

18 और, “मैं तुम्हारा पिता बनूंगा और तुम मेरी संतान. यही है सर्वशक्तिमान प्रभु का कहना.”

Questions about 2 Corinthians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.