2 Thessalonians 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Paul, Silvanus, and Timothy, To the church of the Thessalonians in God our Father and the Lord Jesus Christ:

HINCV

1 थेस्सलोनिकेयुस नगर की कलीसिया को, जो पिता परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह में है, पौलॉस, सिलवानॉस तथा तिमोथियॉस की ओर से:

BSB

2 Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.

HINCV

2 तुममें पिता परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तथा शांति बनी रहे.

BSB

3 We are obligated to thank God for you all the time, brothers, as is fitting, because your faith is growing more and more, and your love for one another is increasing.

HINCV

3 प्रिय भाई बहनो, तुम्हारे बढ़ते हुए विश्वास तथा हर एक में आपसी प्रेम के दिन-प्रतिदिन बढ़ते जाने के लिए परमेश्वर को हमारा लगातार धन्यवाद सही ही है.

BSB

4 That is why we boast among God’s churches about your perseverance and faith in the face of all the persecution and affliction you are enduring.

HINCV

4 इसलिये, परमेश्वर की कलीसियाओं में हम तुम्हारे द्वारा सहे जा रहे उत्पीड़नों और यातनाओं की स्थिति में भी तुम्हारे द्वारा की जा रही लगातार कोशिशों तथा विश्वास का वर्णन अत्यंत गर्व के साथ करते हैं.

BSB

5 All this is clear evidence of God’s righteous judgment. And so you will be counted worthy of the kingdom of God, for which you are suffering.

HINCV

5 यह सब परमेश्वर के सच्चे न्याय के निर्णय का एक स्पष्ट प्रमाण है, जिसके परिणामस्वरूप तुम परमेश्वर के राज्य के योग्य समझे जाओगे—वस्तुतः तुम यातनाएं इसी के लिए सह रहे हो.

BSB

6 After all, it is only right for God to repay with affliction those who afflict you,

HINCV

6 इसलिये परमेश्वर के लिए यही सही है कि वह उन्हें भी क्लेश ही दें, जिन्होंने तुम्हें क्लेश दिया है

BSB

7 and to grant relief to you who are oppressed and to us as well. This will take place when the Lord Jesus is revealed from heaven with His mighty angels

HINCV

7 तथा प्रभु येशु के स्वर्ग से ज्वालामय आग में अपने सामर्थ्यी स्वर्गदूतों के साथ प्रकट होने के अवसर पर तुम्हारी और हमारी भी, जो दूर हैं, पीड़ा मिटे.

BSB

8 in blazing fire, inflicting vengeance on those who do not know God and do not obey the gospel of our Lord Jesus.

HINCV

8 उस अवसर पर वह उन सबसे बदला लेंगे, जो परमेश्वर को जानते नहीं है तथा उनसे भी, जो हमारे प्रभु येशु मसीह के ईश्वरीय सुसमाचार को नहीं मानते हैं.

BSB

9 They will suffer the penalty of eternal destruction, separated from the presence of the Lord and the glory of His might,

HINCV

9 अनंत विनाश उनका दंड होगा. इसमें वे प्रभु की उपस्थिति तथा उनके सामर्थ्य के पराक्रम से दूर कर दिए जाएंगे.

BSB

10 on the day He comes to be glorified in His saints and regarded with wonder by all who have believed, including you who have believed our testimony.

HINCV

10 उस समय वह अपने पवित्र लोगों के बीच गौरवान्वित होंगे तथा वे सभी, जिन्होंने उनमें विश्वास किया है, उन्हें चकित हो निहारेंगे. तुम भी उनमें शामिल हो क्योंकि तुमने हमारे संदेश में विश्वास किया है.

BSB

11 To this end, we always pray for you, that our God will count you worthy of His calling, and that He will powerfully fulfill your every good desire and work of faith,

HINCV

11 इस बात के प्रकाश में हम तुम्हारे लिए हमेशा प्रार्थना करते हैं कि तुम हमारे परमेश्वर के मत में अपनी बुलावे के अनुरूप पाए जाओ तथा तुम उत्तम उद्देश्य की हर एक अभिलाषा तथा विश्वास के हर एक काम को सामर्थ्य से पूरा करते जाओ,

BSB

12 so that the name of our Lord Jesus will be glorified in you, and you in Him, according to the grace of our God and of the Lord Jesus Christ.

HINCV

12 कि हमारे परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह की कृपा के अनुसार तुममें हमारे प्रभु येशु मसीह की तथा उनमें तुम्हारी महिमा हो.

Questions about 2 Thessalonians 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.