2 Thessalonians 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now concerning the coming of our Lord Jesus Christ and our being gathered together to Him, we ask you, brothers,

HINCV

1 और अब, प्रिय भाई बहनो, हमारे प्रभु येशु मसीह के दोबारा आगमन तथा उनके साथ हमारे इकट्ठा होने के विषय में तुमसे हमारी विनती है,

BSB

2 not to be easily disconcerted or alarmed by any spirit or message or letter seeming to be from us, alleging that the Day of the Lord has already come.

HINCV

2 कि तुम उतावली में न तो अपना मानसिक संतुलन खोना और न किसी आत्मिक प्रकाशन, वचन या किसी ऐसे पत्र के कारण घबराना, जो तुम्हें इस रीति से सौंपा जाए, जो मानो तुम्हें हमारे द्वारा लिखा गया है तथा जिसमें यह सूचना दी गई हो कि प्रभु के दिन का आगमन हो चुका.

BSB

3 Let no one deceive you in any way, for it will not come until the rebellion occurs and the man of lawlessness—the son of destruction—is revealed.

HINCV

3 कोई तुम्हें किसी भी रीति से भटकाने न पाए क्योंकि यह उस समय तक न होगा जब तक इसके पहले विश्वास का पतन न हो जाए तथा पाप का पुत्र, जो विनाश का पुत्र है, प्रकट न हो.

BSB

4 He will oppose and exalt himself above every so-called god or object of worship. So he will seat himself in the temple of God, proclaiming himself to be God.

HINCV

4 वह हर एक तथाकथित ईश्वर या आराधना योग्य वस्तु का विरोध करता तथा अपने आपको इन सबके ऊपर करता है कि स्वयं को परमेश्वर बताते हुए परमेश्वर के मंदिर में ऊंचे आसन पर जा बैठे.

BSB

5 Do you not remember that I told you these things while I was still with you?

HINCV

5 क्या तुम्हें याद नहीं कि तुम्हारे साथ रहते हुए मैंने तुम्हें यह सब बताया था?

BSB

6 And you know what is now restraining him, so that he may be revealed at the proper time.

HINCV

6 तुम्हें यह भी मालूम है कि उसे इस समय किसने अपने वश में किया हुआ है कि वह अपने निर्धारित समय पर ही प्रकट किया जाए.

BSB

7 For the mystery of lawlessness is already at work, but the one who now restrains it will continue until he is taken out of the way.

HINCV

7 अधर्म की गुप्‍त शक्ति पहले ही सक्रिय है. वह, जो इस पर नियंत्रण बनाए हुए हैं, केवल तब तक नियंत्रण बनाए रखेंगे, जब तक उसे इस मार्ग से हटा न दिया जाए,

BSB

8 And then the lawless one will be revealed, whom the Lord Jesus will slay with the breath of His mouth and annihilate by the majesty of His arrival.

HINCV

8 तभी वह अधर्मी प्रकट होगा. प्रभु येशु अपने मुख की फूंक मात्र से उसका वध कर देंगे—वस्तुतः उनके दोबारा आगमन का प्रताप मात्र ही उसके अस्तित्व को समाप्‍त कर डालेगा.

BSB

9 The coming of the lawless one will be accompanied by the working of Satan, with every kind of power, sign, and false wonder,

HINCV

9 अधर्मी का प्रकट होना शैतान के कार्यों के अनुसार सब प्रकार के झूठ चमत्कार चिह्नों के साथ होगा

BSB

10 and with every wicked deception directed against those who are perishing, because they refused the love of the truth that would have saved them.

HINCV

10 नाश होने वालों के लिए शैतान की गतिविधि के अनुरूप होगा, जो नाश होनेवाले हैं, क्योंकि उन्होंने अपने उद्धार के लिए सच्चे प्रेम को स्वीकार नहीं किया.

BSB

11 For this reason God will send them a powerful delusion so that they believe the lie,

HINCV

11 यही कारण है कि उन्हें परमेश्वर द्वारा ऐसे भटका देनेवाली सामर्थ्य में डाल दिया जाएगा कि वे झूठ पर ही विश्वास करें

BSB

12 in order that judgment may come upon all who have disbelieved the truth and delighted in wickedness.

HINCV

12 कि वे सभी, जिन्होंने सच का विश्वास नहीं किया परंतु सिर्फ अधर्म में प्रसन्‍न होते रहे, दंडित किए जा सकें.

BSB

13 But we should always thank God for you, brothers who are loved by the Lord, because God chose you from the beginning to be saved by the sanctification of the Spirit and by faith in the truth.

HINCV

13 किंतु, प्रिय भाई बहनो, यहां तुम्हारे लिए परमेश्वर के सामने हमारा सदैव धन्यवाद देना सही ही है. तुम प्रभु के प्रिय हो क्योंकि परमेश्वर ने प्रारंभ ही से पवित्र आत्मा द्वारा पाप से अलग करके तथा सच में तुम्हारे विश्वास के कारण उद्धार के लिए तुम्हें चुन लिया है.

BSB

14 To this He called you through our gospel, so that you may share in the glory of our Lord Jesus Christ.

HINCV

14 परमेश्वर ने हमारे ईश्वरीय सुसमाचार बताने के द्वारा तुम्हें बुलाया कि तुम हमारे प्रभु येशु मसीह की महिमा में शामिल हो सको.

BSB

15 Therefore, brothers, stand firm and cling to the traditions we taught you, whether by speech or by letter.

HINCV

15 इसलिये, प्रिय भाई बहनो, स्थिर रहो. उन पारम्परिक शिक्षाओं में अटल रहो, जो तुमने हमसे शाब्दिक रूप से या पत्र के द्वारा प्राप्‍त की हैं.

BSB

16 Now may our Lord Jesus Christ Himself and God our Father, who by grace has loved us and given us eternal comfort and good hope,

HINCV

16 अब स्वयं हमारे प्रभु येशु मसीह तथा पिता परमेश्वर, जिन्होंने अपने प्रेम में अनुग्रह द्वारा हमें अनंत धीरज-प्रोत्साहन तथा उत्तम आशा प्रदान की है,

BSB

17 encourage your hearts and strengthen you in every good word and deed.

HINCV

17 तुम्हें हर एक सत्कर्म तथा वचन-संदेश में मनोबल और प्रोत्साहन प्रदान करें.

Questions about 2 Thessalonians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.