2 Thessalonians 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now concerning the coming of our Lord Jesus Christ and our being gathered together to Him, we ask you, brothers,

HINIRV

1 हे भाइयों, हम अपने प्रभु यीशु मसीह के आने, और उसके पास अपने इकट्ठे होने के विषय में तुम से विनती करते हैं।

BSB

2 not to be easily disconcerted or alarmed by any spirit or message or letter seeming to be from us, alleging that the Day of the Lord has already come.

HINIRV

2 कि किसी आत्मा, या वचन, या पत्री के द्वारा जो कि मानो हमारी ओर से हो, यह समझकर कि प्रभु का दिन आ पहुँचा है, तुम्हारा मन अचानक अस्थिर न हो जाए; और न तुम घबराओ।

BSB

3 Let no one deceive you in any way, for it will not come until the rebellion occurs and the man of lawlessness—the son of destruction—is revealed.

HINIRV

3 किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्योंकि वह दिन न आएगा, जब तक विद्रोह नहीं होता, और वह अधर्मी पुरुष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रगट न हो।

BSB

4 He will oppose and exalt himself above every so-called god or object of worship. So he will seat himself in the temple of God, proclaiming himself to be God.

HINIRV

4 जो विरोध करता है, और हर एक से जो परमेश्वर, या पूज्य कहलाता है, अपने आपको बड़ा ठहराता है, यहाँ तक कि वह परमेश्वर के मन्दिर में बैठकर अपने आपको परमेश्वर प्रगट करता है। (यहे. 28:2, दानि. 11:36,37)

BSB

5 Do you not remember that I told you these things while I was still with you?

HINIRV

5 क्या तुम्हें स्मरण नहीं, कि जब मैं तुम्हारे यहाँ था, तो तुम से ये बातें कहा करता था?

BSB

6 And you know what is now restraining him, so that he may be revealed at the proper time.

HINIRV

6 और अब तुम उस वस्तु को जानते हो, जो उसे रोक रही है, कि वह अपने ही समय में प्रगट हो।

BSB

7 For the mystery of lawlessness is already at work, but the one who now restrains it will continue until he is taken out of the way.

HINIRV

7 क्योंकि अधर्म का भेद अब भी कार्य करता जाता है, पर अभी एक रोकनेवाला है, और जब तक वह दूर न हो जाए, वह रोके रहेगा।

BSB

8 And then the lawless one will be revealed, whom the Lord Jesus will slay with the breath of His mouth and annihilate by the majesty of His arrival.

HINIRV

8 तब वह अधर्मी प्रगट होगा, जिसे प्रभु यीशु अपने मुँह की फूँक से मार डालेगा, और अपने आगमन के तेज से भस्म करेगा। (अय्यू. 4:9, यशा. 11:4)

BSB

9 The coming of the lawless one will be accompanied by the working of Satan, with every kind of power, sign, and false wonder,

HINIRV

9 उस अधर्मी का आना शैतान के कार्य के अनुसार सब प्रकार की झूठी सामर्थ्य, चिन्ह, और अद्भुत काम के साथ,

BSB

10 and with every wicked deception directed against those who are perishing, because they refused the love of the truth that would have saved them.

HINIRV

10 और नाश होनेवालों के लिये अधर्म के सब प्रकार के धोखे के साथ होगा; क्योंकि उन्होंने सत्य के प्रेम को ग्रहण नहीं किया जिससे उनका उद्धार होता।

BSB

11 For this reason God will send them a powerful delusion so that they believe the lie,

HINIRV

11 और इसी कारण परमेश्वर उनमें एक भटका देनेवाली सामर्थ्य को भेजेगा ताकि वे झूठ पर विश्वास करें ।

BSB

12 in order that judgment may come upon all who have disbelieved the truth and delighted in wickedness.

HINIRV

12 और जितने लोग सत्य पर विश्वास नहीं करते, वरन् अधर्म से प्रसन्न होते हैं, सब दण्ड पाएँ।

BSB

13 But we should always thank God for you, brothers who are loved by the Lord, because God chose you from the beginning to be saved by the sanctification of the Spirit and by faith in the truth.

HINIRV

13 पर हे भाइयों, और प्रभु के प्रिय लोगों, चाहिये कि हम तुम्हारे विषय में सदा परमेश्वर का धन्यवाद करते रहें, कि परमेश्वर ने आदि से तुम्हें चुन लिया; कि आत्मा के द्वारा पवित्र बनकर, और सत्य पर विश्वास करके उद्धार पाओ। (इफि. 1:4,5, 1 पत. 1:1-5, व्यव. 33:12)

BSB

14 To this He called you through our gospel, so that you may share in the glory of our Lord Jesus Christ.

HINIRV

14 जिसके लिये उसने तुम्हें हमारे सुसमाचार के द्वारा बुलाया, कि तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह की महिमा को प्राप्त करो।

BSB

15 Therefore, brothers, stand firm and cling to the traditions we taught you, whether by speech or by letter.

HINIRV

15 इसलिए, हे भाइयों, स्थिर रहो; और जो शिक्षा तुम ने हमारे वचन या पत्र के द्वारा प्राप्त किया है, उन्हें थामे रहो।

BSB

16 Now may our Lord Jesus Christ Himself and God our Father, who by grace has loved us and given us eternal comfort and good hope,

HINIRV

16 हमारा प्रभु यीशु मसीह आप ही, और हमारा पिता परमेश्वर जिसने हम से प्रेम रखा, और अनुग्रह से अनन्त शान्ति और उत्तम आशा दी है।

BSB

17 encourage your hearts and strengthen you in every good word and deed.

HINIRV

17 तुम्हारे मनों में शान्ति दे, और तुम्हें हर एक अच्छे काम, और वचन में दृढ़ करे।

Questions about 2 Thessalonians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.