2 Thessalonians 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Finally, brothers, pray for us, that the word of the Lord may spread quickly and be held in honor, just as it was with you.

HINIRV

1 अन्त में, हे भाइयों, हमारे लिये प्रार्थना किया करो, कि प्रभु का वचन ऐसा शीघ्र फैले, और महिमा पाए, जैसा तुम में हुआ।

BSB

2 And pray that we may be delivered from wicked and evil men; for not everyone holds to the faith.

HINIRV

2 और हम टेढ़े और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें क्योंकि हर एक में विश्वास नहीं।

BSB

3 But the Lord is faithful, and He will strengthen you and guard you from the evil one.

HINIRV

3 परन्तु प्रभु विश्वासयोग्य है; वह तुम्हें दृढ़ता से स्थिर करेगा: और उस दुष्ट से सुरक्षित रखेगा।

BSB

4 And we have confidence in the Lord that you are doing and will continue to do what we command.

HINIRV

4 और हमें प्रभु में तुम्हारे ऊपर भरोसा है, कि जो-जो आज्ञा हम तुम्हें देते हैं, उन्हें तुम मानते हो, और मानते भी रहोगे।

BSB

5 May the Lord direct your hearts into God’s love and Christ’s perseverance.

HINIRV

5 परमेश्वर के प्रेम और मसीह के धीरज की ओर प्रभु तुम्हारे मन की अगुआई करे।

BSB

6 Now we command you, brothers, in the name of our Lord Jesus Christ, to keep away from any brother who leads an undisciplined life that is not in keeping with the tradition you received from us.

HINIRV

6 हे भाइयों, हम तुम्हें अपने प्रभु यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देते हैं; कि हर एक ऐसे भाई से अलग रहो, जो आलस्य में रहता है, और जो शिक्षा तुम ने हम से पाई उसके अनुसार नहीं करता।

BSB

7 For you yourselves know how you ought to imitate us, because we were not undisciplined among you,

HINIRV

7 क्योंकि तुम आप जानते हो, कि किस रीति से हमारी सी चाल चलनी चाहिए; क्योंकि हम तुम्हारे बीच में आलसी तरीके से न चले।

BSB

8 nor did we eat anyone’s food without paying for it. Instead, in labor and toil, we worked night and day so that we would not be a burden to any of you.

HINIRV

8 और किसी की रोटी मुफ्त में न खाई; पर परिश्रम और कष्ट से रात दिन काम धन्धा करते थे, कि तुम में से किसी पर भार न हो।

BSB

9 Not that we lack this right, but we wanted to offer ourselves as an example for you to imitate.

HINIRV

9 यह नहीं, कि हमें अधिकार नहीं; पर इसलिए कि अपने आपको तुम्हारे लिये आदर्श ठहराएँ, कि तुम हमारी सी चाल चलो।

BSB

10 For even while we were with you, we gave you this command: “If anyone is unwilling to work, he shall not eat.”

HINIRV

10 और जब हम तुम्हारे यहाँ थे, तब भी यह आज्ञा तुम्हें देते थे, कि यदि कोई काम करना न चाहे, तो खाने भी न पाए।

BSB

11 For we hear that some of you are leading undisciplined lives, accomplishing nothing, but being busybodies.

HINIRV

11 हम सुनते हैं, कि कितने लोग तुम्हारे बीच में आलसी चाल चलते हैं; और कुछ काम नहीं करते, पर औरों के काम में हाथ डाला करते हैं ।

BSB

12 We command and urge such people by our Lord Jesus Christ to begin working quietly to earn their own living.

HINIRV

12 ऐसों को हम प्रभु यीशु मसीह में आज्ञा देते और समझाते हैं, कि चुपचाप काम करके अपनी ही रोटी खाया करें।

BSB

13 But as for you, brothers, do not grow weary in well-doing.

HINIRV

13 और तुम, हे भाइयों, भलाई करने में साहस न छोड़ो।

BSB

14 Take note of anyone who does not obey the instructions we have given in this letter. Do not associate with him, so that he may be ashamed.

HINIRV

14 यदि कोई हमारी इस पत्री की बात को न माने, तो उस पर दृष्टि रखो; और उसकी संगति न करो, जिससे वह लज्जित हो;

BSB

15 Yet do not regard him as an enemy, but admonish him as a brother.

HINIRV

15 तो भी उसे बैरी मत समझो पर भाई जानकर चिताओ।

BSB

16 Now may the Lord of peace Himself give you peace at all times and in every way. The Lord be with all of you.

HINIRV

16 अब प्रभु जो शान्ति का सोता है आप ही तुम्हें सदा और हर प्रकार से शान्ति दे: प्रभु तुम सब के साथ रहे।

BSB

17 This greeting is in my own hand—Paul. This is my mark in every letter; it is the way I write.

HINIRV

17 मैं पौलुस अपने हाथ से नमस्कार लिखता हूँ। हर पत्री में मेरा यही चिन्ह है: मैं इसी प्रकार से लिखता हूँ।

BSB

18 The grace of our Lord Jesus Christ be with all of you.

HINIRV

18 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम सब पर होता रहे।

Questions about 2 Thessalonians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.