2 Timothy 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 I charge you in the presence of God and of Christ Jesus, who will judge the living and the dead, and in view of His appearing and His kingdom: | HINCV 1 मैं परमेश्वर तथा मसीह येशु की उपस्थिति में, जो जीवितों तथा मरे हुओं का न्याय करेंगे तथा उनके दोबारा आगमन तथा उनके राज्य के विषय को ध्यान में रखते हुए तुम्हें चेतावनी देता हूं: |
| BSB 2 Preach the word; be prepared in season and out of season; reprove, rebuke, and encourage with every form of patient instruction. | HINCV 2 वचन का प्रचार करो. समय अनुकूल हो या प्रतिकूल, हमेशा तैयार रहो, अत्यंत धीरज के साथ तथा शिक्षा के लक्ष्य से गलत धारणाओं का विरोध करो, कर्तव्य का अहसास कराओ तथा प्रोत्साहित करो, |
| BSB 3 For the time will come when men will not tolerate sound doctrine, but with itching ears they will gather around themselves teachers to suit their own desires. | HINCV 3 क्योंकि एक ऐसा समय आएगा जब वे खरी शिक्षाओं को सह न सकेंगे. वे अपनी लालसा पूरी करने के लिए ऐसे उपदेशकों को इकट्ठा करेंगे, जो उन्हें सिर्फ कानों को अच्छा लगने वाले उपदेश देंगे. |
| BSB 4 So they will turn their ears away from the truth and turn aside to myths. | HINCV 4 एक ओर तो वे सच्चाई से कान फेर लेंगे तथा दूसरी ओर कहानियों पर ध्यान लगाएंगे |
| BSB 5 But you, be sober in all things, endure hardship, do the work of an evangelist, fulfill your ministry. | HINCV 5 परंतु तुम इन सब विषयों में सावधान रहना; कठिनाइयां सह लेना; ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचारक का काम करना; अपनी सेवकाई को पूरा करना. |
| BSB 6 For I am already being poured out like a drink offering, and the time of my departure is at hand. | HINCV 6 मैं अर्घ (पेय-यज्ञ) के समान उंडेला जा चुका हूं, मेरे जाने का समय आ चुका है. |
| BSB 7 I have fought the good fight, I have finished the race, I have kept the faith. | HINCV 7 मेरा संघर्ष सार्थक रहा है. मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है. मैंने दृढतापूर्वक विश्वास को थामे रखा है. |
| BSB 8 From now on there is laid up for me the crown of righteousness, which the Lord, the righteous Judge, will award to me on that day—and not only to me, but to all who crave His appearing. | HINCV 8 भविष्य में मेरे लिए धार्मिकता का मुकुट सुरक्षित है, जो न्याय करनेवाले प्रभु मुझे उस दिन देंगे—मुझे ही नहीं परंतु उन सबको भी, जो उनके दोबारा आगमन की बड़ी आशा से प्रतीक्षा कर रहे हैं. |
| BSB 9 Make every effort to come to me quickly, | HINCV 9 तुम जल्द से जल्द मेरे पास आने का पूरा प्रयास करो |
| BSB 10 because Demas, in his love of this world, has deserted me and gone to Thessalonica. Crescens has gone to Galatia, and Titus to Dalmatia. | HINCV 10 क्योंकि देमास ने आधुनिक युग के आकर्षण में मुझे त्याग कर थेस्सलोनिकेयुस नगर जाना सही समझा है. क्रेसकेस गलातिया नगर और तीतॉस दालमतिया नगर गए हुए हैं. |
| BSB 11 Only Luke is with me. Get Mark and bring him with you, because he is useful to me in the ministry. | HINCV 11 केवल लूकॉस मेरे साथ हैं. आते हुए मार्कास को अपने साथ ले आना क्योंकि वह सेवकाई में मेरे लिए उपयोगी है. |
| BSB 12 Tychicus, however, I have sent to Ephesus. | HINCV 12 मैंने तुख़िकस को इफ़ेसॉस नगर भेज दिया है. |
| BSB 13 When you come, bring the cloak that I left with Carpus at Troas, and my scrolls, especially the parchments. | HINCV 13 वह अंगरखा, जो मैं त्रोऑस नगर में कार्पूस के पास छोड़ आया था, साथ लेते आना, साथ ही वे ग्रंथ भी, विशेषतः चर्मपत्र. |
| BSB 14 Alexander the coppersmith did great harm to me. The Lord will repay him according to his deeds. | HINCV 14 अलेक्सान्दरॉस ठठेरे ने मेरी बड़ी हानि की है. प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार प्रतिफल प्रदान करें. |
| BSB 15 You too should beware of him, for he has vigorously opposed our message. | HINCV 15 तुम स्वयं भी उससे सावधान रहो क्योंकि उसने हमारी शिक्षा का कड़ा विरोध किया था. |
| BSB 16 At my first defense, no one stood with me, but everyone deserted me. May it not be charged against them. | HINCV 16 मेरी पहली सुनवाई के समय कोई मेरे साथ नहीं था—सबने मुझे त्याग दिया; इसके लिए उन्हें दोषी न माना जाए. |
| BSB 17 But the Lord stood by me and strengthened me, so that through me the message would be fully proclaimed, and all the Gentiles would hear it. So I was delivered from the mouth of the lion. | HINCV 17 प्रभु मेरे साथ थे तथा उन्होंने मुझे सामर्थ्य दी कि मेरे द्वारा संदेश की घोषणा पूरी तरह सम्पन्न हो जाए तथा सब गैर-यहूदी इसे सुन सकें. मैं सिंह के मुख से बचा लिया गया. |
| BSB 18 And the Lord will rescue me from every evil action and bring me safely into His heavenly kingdom. To Him be the glory forever and ever. Amen. | HINCV 18 प्रभु मुझे हर एक बुराई से उबारेंगे तथा अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित ले जाएंगे. उनकी महिमा युगानुयुग हो. आमेन. |
| BSB 19 Greet Prisca and Aquila, as well as the household of Onesiphorus. | HINCV 19 प्रिस्का व अकुलॉस को तथा ओनेसिफ़ोरस के परिवार को मेरा नमस्कार. |
| BSB 20 Erastus has remained at Corinth, and Trophimus I left sick in Miletus. | HINCV 20 इरास्तुस अब तक कोरिन्थॉस नगर में ही है परंतु त्रोफ़िमस की बीमारी के कारण उसे मिलेतॉस नगर में छोड़ना पड़ा. |
| BSB 21 Make every effort to come to me before winter. Eubulus sends you greetings, as do Pudens, Linus, Claudia, and all the brothers. | HINCV 21 जाड़े के पहले ही आने का पूरा प्रयास करना. तुम्हें यूबुलस का नमस्कार, साथ ही पुदेन्स, लीनोस, क्लौदिआ तथा सभी विश्वासी भाई बहनों को भी नमस्कार. |
| BSB 22 The Lord be with your spirit. Grace be with you all. | HINCV 22 प्रभु तुम्हारी आत्मा के साथ हों. तुम पर अनुग्रह बना रहे. |
Questions about 2 Timothy 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.