2 Timothy 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 I charge you in the presence of God and of Christ Jesus, who will judge the living and the dead, and in view of His appearing and His kingdom:

HINIRV

1 परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवितों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे आदेश देता हूँ।

BSB

2 Preach the word; be prepared in season and out of season; reprove, rebuke, and encourage with every form of patient instruction.

HINIRV

2 कि तू वचन का प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डाँट, और समझा।

BSB

3 For the time will come when men will not tolerate sound doctrine, but with itching ears they will gather around themselves teachers to suit their own desires.

HINIRV

3 क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुत सारे उपदेशक बटोर लेंगे।

BSB

4 So they will turn their ears away from the truth and turn aside to myths.

HINIRV

4 और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएँगे।

BSB

5 But you, be sober in all things, endure hardship, do the work of an evangelist, fulfill your ministry.

HINIRV

5 पर तू सब बातों में सावधान रह, दुःख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।

BSB

6 For I am already being poured out like a drink offering, and the time of my departure is at hand.

HINIRV

6 क्योंकि अब मैं अर्घ के समान उण्डेला जाता हूँ, और मेरे संसार से जाने का समय आ पहुँचा है।

BSB

7 I have fought the good fight, I have finished the race, I have kept the faith.

HINIRV

7 मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्वास की रखवाली की है।

BSB

8 From now on there is laid up for me the crown of righteousness, which the Lord, the righteous Judge, will award to me on that day—and not only to me, but to all who crave His appearing.

HINIRV

8 भविष्य में मेरे लिये धार्मिकता का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन् उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।

BSB

9 Make every effort to come to me quickly,

HINIRV

9 मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।

BSB

10 because Demas, in his love of this world, has deserted me and gone to Thessalonica. Crescens has gone to Galatia, and Titus to Dalmatia.

HINIRV

10 क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जानकर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलातिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है।

BSB

11 Only Luke is with me. Get Mark and bring him with you, because he is useful to me in the ministry.

HINIRV

11 केवल लूका मेरे साथ है मरकुस को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।

BSB

12 Tychicus, however, I have sent to Ephesus.

HINIRV

12 तुखिकुस को मैंने इफिसुस को भेजा है।

BSB

13 When you come, bring the cloak that I left with Carpus at Troas, and my scrolls, especially the parchments.

HINIRV

13 जो बागा मैं त्रोआस में करपुस के यहाँ छोड़ आया हूँ, जब तू आए, तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्मपत्रों को लेते आना।

BSB

14 Alexander the coppersmith did great harm to me. The Lord will repay him according to his deeds.

HINIRV

14 सिकन्दर ठठेरे ने मुझसे बहुत बुराइयाँ की हैं प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा। (भज. 28:4, रोम. 12:19)

BSB

15 You too should beware of him, for he has vigorously opposed our message.

HINIRV

15 तू भी उससे सावधान रह, क्योंकि उसने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया।

BSB

16 At my first defense, no one stood with me, but everyone deserted me. May it not be charged against them.

HINIRV

16 मेरे पहले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था भला हो, कि इसका उनको लेखा देना न पड़े।

BSB

17 But the Lord stood by me and strengthened me, so that through me the message would be fully proclaimed, and all the Gentiles would hear it. So I was delivered from the mouth of the lion.

HINIRV

17 परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ्य दी; ताकि मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन लें; और मैं तो सिंह के मुँह से छुड़ाया गया। (भज. 22:21, दानि. 6:21)

BSB

18 And the Lord will rescue me from every evil action and bring me safely into His heavenly kingdom. To Him be the glory forever and ever. Amen.

HINIRV

18 और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार करके पहुँचाएगा उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

BSB

19 Greet Prisca and Aquila, as well as the household of Onesiphorus.

HINIRV

19 प्रिस्का और अक्विला को, और उनेसिफुरूस के घराने को नमस्कार।

BSB

20 Erastus has remained at Corinth, and Trophimus I left sick in Miletus.

HINIRV

20 इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैंने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।

BSB

21 Make every effort to come to me before winter. Eubulus sends you greetings, as do Pudens, Linus, Claudia, and all the brothers.

HINIRV

21 जाड़े से पहले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार।

BSB

22 The Lord be with your spirit. Grace be with you all.

HINIRV

22 प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे, तुम पर अनुग्रह होता रहे।

Questions about 2 Timothy 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.