2 Timothy 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 But understand this: In the last days terrible times will come.

HINIRV

1 पर यह जान रख, कि अन्तिम दिनों में कठिन समय आएँगे।

BSB

2 For men will be lovers of themselves, lovers of money, boastful, arrogant, abusive, disobedient to their parents, ungrateful, unholy,

HINIRV

2 क्योंकि मनुष्य स्वार्थी, धन का लोभी, डींगमार, अभिमानी, निन्दक, माता-पिता की आज्ञा टालनेवाले, कृतघ्न, अपवित्र,

BSB

3 unloving, unforgiving, slanderous, without self-control, brutal, without love of good,

HINIRV

3 दया रहित, क्षमा रहित, दोष लगानेवाले, असंयमी, कठोर, भले के बैरी,

BSB

4 traitorous, reckless, conceited, lovers of pleasure rather than lovers of God,

HINIRV

4 विश्वासघाती, हठी, अभिमानी और परमेश्वर के नहीं वरन् सुख-विलास ही के चाहनेवाले होंगे।

BSB

5 having a form of godliness but denying its power. Turn away from such as these!

HINIRV

5 वे भक्ति का भेष तो धरेंगे, पर उसकी शक्ति को न मानेंगे; ऐसों से परे रहना।

BSB

6 They are the kind who worm their way into households and captivate vulnerable women who are weighed down with sins and led astray by various passions,

HINIRV

6 इन्हीं में से वे लोग हैं, जो घरों में दबे पाँव घुस आते हैं और उन दुर्बल स्त्रियों को वश में कर लेते हैं, जो पापों से दबी और हर प्रकार की अभिलाषाओं के वश में हैं।

BSB

7 who are always learning but never able to come to a knowledge of the truth.

HINIRV

7 और सदा सीखती तो रहती हैं पर सत्य की पहचान तक कभी नहीं पहुँचतीं।

BSB

8 Just as Jannes and Jambres opposed Moses, so also these men oppose the truth. They are depraved in mind and disqualified from the faith.

HINIRV

8 और जैसे यन्नेस और यम्ब्रेस ने मूसा का विरोध किया था वैसे ही ये भी सत्य का विरोध करते हैं; ये तो ऐसे मनुष्य हैं, जिनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और वे विश्वास के विषय में निकम्मे हैं। (प्रेरि. 13:8)

BSB

9 But they will not advance much further. For just like Jannes and Jambres, their folly will be plain to everyone.

HINIRV

9 पर वे इससे आगे नहीं बढ़ सकते, क्योंकि जैसे उनकी अज्ञानता सब मनुष्यों पर प्रगट हो गई थी, वैसे ही इनकी भी हो जाएगी।

BSB

10 You, however, have observed my teaching, my conduct, my purpose, my faith, my patience, my love, my perseverance,

HINIRV

10 पर तूने उपदेश, चाल-चलन, मनसा, विश्वास, सहनशीलता, प्रेम, धीरज, उत्पीड़न, और पीड़ा में मेरा साथ दिया,

BSB

11 my persecutions, and the sufferings that came upon me in Antioch, Iconium, and Lystra. What persecutions I endured! Yet the Lord rescued me from all of them.

HINIRV

11 और ऐसे दुःखों में भी जो अन्ताकिया और इकुनियुम और लुस्त्रा में मुझ पर पड़े थे। मैंने ऐसे उत्पीड़नों को सहा, और प्रभु ने मुझे उन सबसे छुड़ाया। (भज. 34:19)

BSB

12 Indeed, all who desire to live godly lives in Christ Jesus will be persecuted,

HINIRV

12 पर जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएँगे।

BSB

13 while evil men and imposters go from bad to worse, deceiving and being deceived.

HINIRV

13 और दुष्ट, और बहकानेवाले धोखा देते हुए, और धोखा खाते हुए, बिगड़ते चले जाएँगे।

BSB

14 But as for you, continue in the things you have learned and firmly believed, since you know from whom you have learned them.

HINIRV

14 पर तू इन बातों पर जो तूने सीखी हैं और विश्वास किया था, यह जानकर दृढ़ बना रह; कि तूने उन्हें किन लोगों से सीखा है,

BSB

15 From infancy you have known the Holy Scriptures, which are able to make you wise for salvation through faith in Christ Jesus.

HINIRV

15 और बालकपन से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है।

BSB

16 All Scripture is God-breathed and is useful for instruction, for conviction, for correction, and for training in righteousness,

HINIRV

16 सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धार्मिकता की शिक्षा के लिये लाभदायक है,

BSB

17 so that the man of God may be complete, fully equipped for every good work.

HINIRV

17 ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए।

Questions about 2 Timothy 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.