2 Timothy 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 You therefore, my child, be strong in the grace that is in Christ Jesus.

HINIRV

1 इसलिए हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह से जो मसीह यीशु में है, बलवन्त हो जा।

BSB

2 And the things that you have heard me say among many witnesses, entrust these to faithful men who will be qualified to teach others as well.

HINIRV

2 और जो बातें तूने बहुत गवाहों के सामने मुझसे सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।

BSB

3 Join me in suffering, like a good soldier of Christ Jesus.

HINIRV

3 मसीह यीशु के अच्छे योद्धा के समान मेरे साथ दुःख उठा ।

BSB

4 A soldier refrains from entangling himself in civilian affairs, in order to please the one who enlisted him.

HINIRV

4 जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिए कि अपने वरिष्ठ अधिकारी को प्रसन्न करे, अपने आपको संसार के कामों में नहीं फँसाता

BSB

5 Likewise, a competitor does not receive the crown unless he competes according to the rules.

HINIRV

5 फिर अखाड़े में लड़नेवाला यदि विधि के अनुसार न लड़े तो मुकुट नहीं पाता।

BSB

6 The hardworking farmer should be the first to partake of the crops.

HINIRV

6 जो किसान परिश्रम करता है, फल का अंश पहले उसे मिलना चाहिए।

BSB

7 Consider what I am saying, for the Lord will give you insight into all things.

HINIRV

7 जो मैं कहता हूँ, उस पर ध्यान दे और प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।

BSB

8 Remember Jesus Christ, raised from the dead, descended from David, as proclaimed by my gospel,

HINIRV

8 यीशु मसीह को स्मरण रख, जो दाऊद के वंश से हुआ, और मरे हुओं में से जी उठा; और यह मेरे सुसमाचार के अनुसार है।

BSB

9 for which I suffer to the extent of being chained like a criminal. But the word of God cannot be chained!

HINIRV

9 जिसके लिये मैं कुकर्मी के समान दुःख उठाता हूँ, यहाँ तक कि कैद भी हूँ; परन्तु परमेश्वर का वचन कैद नहीं ।

BSB

10 For this reason I endure all things for the sake of the elect, so that they too may obtain the salvation that is in Christ Jesus, with eternal glory.

HINIRV

10 इस कारण मैं चुने हुए लोगों के लिये सब कुछ सहता हूँ, कि वे भी उस उद्धार को जो मसीह यीशु में हैं अनन्त महिमा के साथ पाएँ।

BSB

11 This is a trustworthy saying: If we died with Him, we will also live with Him;

HINIRV

11 यह बात सच है, कि यदि हम उसके साथ मर गए हैं तो उसके साथ जीएँगे भी।

BSB

12 if we endure, we will also reign with Him; if we deny Him, He will also deny us;

HINIRV

12 यदि हम धीरज से सहते रहेंगे, तो उसके साथ राज्य भी करेंगे; यदि हम उसका इन्कार करेंगे तो वह भी हमारा इन्कार करेगा।

BSB

13 if we are faithless, He remains faithful, for He cannot deny Himself.

HINIRV

13 यदि हम विश्वासघाती भी हों तो भी वह विश्वासयोग्य बना रहता है, क्योंकि वह आप अपना इन्कार नहीं कर सकता। (1 थिस्स. 5:24)

BSB

14 Remind the believers of these things, charging them before God to avoid quarreling over words, which succeeds only in leading the listeners to ruin.

HINIRV

14 इन बातों की सुधि उन्हें दिला, और प्रभु के सामने चिता दे, कि शब्दों पर तर्क-वितर्क न किया करें, जिनसे कुछ लाभ नहीं होता; वरन् सुननेवाले बिगड़ जाते हैं।

BSB

15 Make every effort to present yourself approved to God, an unashamed workman who accurately handles the word of truth.

HINIRV

15 अपने आपको परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करनेवाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्जित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।

BSB

16 But avoid irreverent, empty chatter, which will only lead to more ungodliness,

HINIRV

16 पर अशुद्ध बकवाद से बचा रह; क्योंकि ऐसे लोग और भी अभक्ति में बढ़ते जाएँगे।

BSB

17 and the talk of such men will spread like gangrene. Among them are Hymenaeus and Philetus,

HINIRV

17 और उनका वचन सड़े-घाव की तरह फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं,

BSB

18 who have deviated from the truth. They say that the resurrection has already occurred, and they undermine the faith of some.

HINIRV

18 जो यह कहकर कि पुनरुत्थान हो चुका है सत्य से भटक गए हैं, और कितनों के विश्वास को उलट-पुलट कर देते हैं।

BSB

19 Nevertheless, God’s firm foundation stands, bearing this seal: “The Lord knows those who are His,” and, “Everyone who calls on the name of the Lord must turn away from iniquity.”

HINIRV

19 तो भी परमेश्वर की पक्की नींव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है: “प्रभु अपनों को पहचानता है,” और “जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे।” (नहू. 1:7)

BSB

20 A large house contains not only vessels of gold and silver, but also of wood and clay. Some indeed are for honorable use, but others are for common use.

HINIRV

20 बड़े घर में न केवल सोने-चाँदी ही के, पर काठ और मिट्टी के बर्तन भी होते हैं; कोई-कोई आदर, और कोई-कोई अनादर के लिये।

BSB

21 So if anyone cleanses himself of what is unfit, he will be a vessel for honor: sanctified, useful to the Master, and prepared for every good work.

HINIRV

21 यदि कोई अपने आपको इनसे शुद्ध करेगा, तो वह आदर का पात्र, और पवित्र ठहरेगा; और स्वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा।

BSB

22 Flee from youthful passions and pursue righteousness, faith, love, and peace, together with those who call on the Lord out of a pure heart.

HINIRV

22 जवानी की अभिलाषाओं से भाग; और जो शुद्ध मन से प्रभु का नाम लेते हैं, उनके साथ धार्मिकता, और विश्वास, और प्रेम, और मेल-मिलाप का पीछा कर।

BSB

23 But reject foolish and ignorant speculation, for you know that it breeds quarreling.

HINIRV

23 पर मूर्खता, और अविद्या के विवादों से अलग रह; क्योंकि तू जानता है, कि इनसे झगड़े होते हैं।

BSB

24 And a servant of the Lord must not be quarrelsome, but must be kind to everyone, able to teach, and forbearing.

HINIRV

24 और प्रभु के दास को झगड़ालू नहीं होना चाहिए, पर सब के साथ कोमल और शिक्षा में निपुण, और सहनशील हो।

BSB

25 He must gently reprove those who oppose him, in the hope that God may grant them repentance leading to a knowledge of the truth.

HINIRV

25 और विरोधियों को नम्रता से समझाए, क्या जाने परमेश्वर उन्हें मन फिराव का मन दे, कि वे भी सत्य को पहचानें।

BSB

26 Then they will come to their senses and escape the snare of the devil, who has taken them captive to his will.

HINIRV

26 और इसके द्वारा शैतान की इच्छा पूरी करने के लिये सचेत होकर शैतान के फंदे से छूट जाएँ।

Questions about 2 Timothy 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.